अंतरा बिस्वास को मुख्य तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों और टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। अंतरा बिस्वास का जन्म वर्ष 1982 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था। अंतरा बिस्वास ने अपने करियर की शुरुआत लो बजट वाली बॉलीवुड फिल्मों से की थी। अंतरा बिस्वास ने वर्ष 1997 में जयते हिंदी फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2018 तक अंतरा बिस्वास लगभग 21 हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अंतरा बिस्वास ने वर्ष 2008 में भोले शंकर फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। अंतरा बिस्वास लगभग 70 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। न्यू वर्ष 2016 में बिग बॉस सीजन 10 से बतौर कंटेस्टेंट भारतीय टेलीविजन रियलिटी शोज़ में भी पदार्पण किया। रियलिटी शो के अतिरिक्त वह हिंदी धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं परंतु यदि आकलन किया जाए तो अंतरा बिस्वास को सबसे अधिक लोकप्रियता भोजपुरी फिल्मों में ही प्राप्त हुई। अंतरा बिस्वास को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5.2 मिलियन फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।
अंतरा बिस्वास 21 नवंबर 1982 को कोलकाता पश्चिम बंगाल के एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। अपने अंकल के परामर्श अनुसार इन्होंने अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण करने के पश्चात अपना नाम मोनालिज़ा रख लिया। अंतरा बिस्वास के माता-पिता और भाई बहन की नाम के विषय के साथ-साथ पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में भी कोई जानकारी नहीं मिलती है।
अंतरा बिस्वास के स्कूली शिक्षा जूलिएन डे स्कूल ऐलिन रोड दक्षिणी कोलकाता से हुई थी और स्कूली शिक्षा के पश्चात इन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता द्वारा माननीय आसुतोष कॉलेज से संस्कृत में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की।
वास्तविक नाम | अंतरा बिस्वास |
उपनाम | मोनालिज़ा |
अंतरा बिस्वास का जन्मदिन | 21 अक्टूबर 1982 |
अंतरा बिस्वास की आयु | 40 वर्षों |
अंतरा बिस्वास का जन्म स्थान | कोलकाता पश्चिम बंगाल भारत |
अंतरा बिस्वास का मूल निवास स्थान | कोलकाता पश्चिमी बंगाल भारत |
अंतरा बिस्वास की राष्ट्रीयता | भारतीय |
अंतरा बिस्वास का धर्म | हिन्दू |
अंतरा बिस्वास शैक्षणिक योग्यता | संस्कृत में स्नातक |
अंतरा बिस्वास के स्कूल का नाम | जूलिएन डे स्कूल कोलकाता बंगाल |
अंतरा बिस्वास के कॉलेज का नाम | आसुतोष कॉलेज ( यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता द्वारा एफिलिएटिड) |
अंतरा बिस्वास का व्यवसाय | अभिनेत्री |
अंतरा बिस्वास की मासिक आय | 8 – 12 लाख रूपए |
अंतरा बिस्वास की प्रति फिल्म आय | 20 लाख रूपए |
अंतरा बिस्वास की कुल संपत्ति | 5 करोड़ रूपए से अधिक |
अंतरा बिस्वास की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
अंतरा बिस्वास की वैवाहिक तिथि | 18 जनवरी 2017 |
अंतरा बिस्वास की लंबाई | 5 फुट 5 इंच |
अंतरा बिस्वास का वजन | 61 किलोग्राम |
अंतरा बिस्वास का फिगर | अप्पर 35 इंच, कमर 32 इंच, लोअर 37 इंच |
अंतरा बिस्वास की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
अंतरा बिस्वास के बालों का रंग | काला |
अंतरा बिस्वास के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
अंतरा बिस्वास की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
अंतरा बिस्वास के भाई बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
अंतरा बिस्वास के पति का नाम | विक्रांत सिंह राजपूत |
अंतरा बिस्वास ने वर्ष 1997 में जयते हिंदी फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था| इस फिल्म में इन्होने आरती का किरदार निभाया था| यह एक लौ बजट वाली फिल्म थी इस लिए इस फिल्म से इन्हें कोई पहचान प्राप्त नहीं हुई| अंतरा बिस्वास ने वर्ष 2001 में कल्पना लाजमी द्वारा निर्देशित फिल्म दमन : ए विक्टिम आफ मैरिटल वायलेंस में एक आइटम सॉन्ग में काम किया। वर्ष 2004 में उन्होंने टीएलवी प्रसाद द्वारा निर्देशित सेक्स कॉमेडी फिल्म तौबा तौबा में रुबीना का किरदार निभाया था। वर्ष 2005 में अंतरा बिस्वास ने शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म बंटी और बबली तथा अनिल देवगन द्वारा निर्देशित ब्लैकमेल फिल्म में बतौर आइटम डांस गर्ल काम किया।
इन फिल्मों के अतिरिक्त बॉलीवुड की कईं अन्य लोकप्रिय फिल्मों काफिला वर्ष 2007 , मनी है तो हनी है वर्ष 2008, एक चतुर नार वर्ष 2010, रॉयल रुस्तम वर्ष 2010, खूबसूरत नौकरानी वर्ष 2011 और हिन्दुस्तानी का वर्ष 2018 आदि में भी काम कर चुकी हैं।
अंतरा बिस्वास ने वर्ष 2008 में पंकज शुक्ला द्वारा निर्देशित भोले शंकर फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। अंतरा बिस्वास को भोजपुरी फिल्मों में बहुत सफलता प्राप्त हुई। वर्ष 2008 से 2018 तक मात्र एक दशक में उन्होंने 70 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया| जैसे कि खटाईलाल मिठाईलाल वर्ष 2008 , तू बबुआ हमार वर्ष 2008, कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाई के वर्ष 2009, दूल्हा अलबेला वर्ष 2009, हम हैं खलनायक वर्ष 2009, जाड़े में बलमा प्यारा लागे वर्ष 2009, तू जान हाउ हमार वर्ष 2010, भोजपुरिया डॉन वर्ष 2010 देवरा बड़ा सतावेला वर्ष 2010, कानून हमरा मुट्ठी में वर्ष 2010, हमार देवदास वर्ष 2011 मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी वर्ष 2012, दबंग मोरा बलमा वर्ष 2013, इश्क का मंजन घिसे है पिया वर्ष 2013, सैया भाईलन परदेसिया वर्ष 2013, लागल बा प्यार के बुखार वर्ष 2013, दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2 वर्ष 2018 आदि |
अंतरा बिस्वास ने वर्ष 2012 में टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले रियालिटी शो बिग बॉस सीजन 6 से बतौर गेस्ट दिनेश को सपोर्ट करने के लिए टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था परंतु वर्ष 2016 में उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस सीजन 10 हिस्सा लेकर टेलीविजन रियलिटी शोज में पदार्पण किया। इस रियलिटी शो में वह 97 दिन पर जाकर बिग बॉस के घर से बेघर हो गई थी। वर्ष 2017 में उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 8 में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त व अन्य रियालिटी शो जैसे कि कॉमेडी दंगल, किचन चैंपियन, स्मार्ट जोड़ी आदि में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
अप्पर 35 इंच, कमर 32 इंच, लोअर 37 इंच
8 – 12 लाख रूपए
20 लाख रूपए
5 करोड़ रूपए से अधिक
18 जनवरी 2017
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…
Understanding market patterns and forecasting future price fluctuations is critical to effective investment in today's…