Lifestyle

आशा नेगी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Asha Negi)

आशा नेगी  को मुख्य द्वार पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। आशा नेगी  का जन्म वर्ष 1989 को  देहरादून उत्तराखंड में हुआ था। आशा नेगी वर्ष 2009 में मिस उत्तराखंड का खिताब भी जीत चुकी है। अपने कॉलेज के दिनों से ही आशा नेगी ने लोकल कंपनियों के लिए विज्ञापन में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। पूर्ण रूप से मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए वह मुंबई स्थानांतरित हो गई। आशा नेगी  ने वर्ष 2010 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक सपनों से भरे नैना से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने मथुरा का किरदार निभाया था। वर्ष 2010 से 2021 तक आशा नेगी  कुल मिलाकर लगभग 38  धारावाहिकों और रियलिटी शोज़ में काम कर चुकी है। वर्ष 2012 में आशा नेगी बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस की सीजन 6 से  रियालिटी शोज़ में पदार्पण किया। वर्ष 2020 में आशा नेगी ने  अनुराग बसु द्वारा निर्देशित ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म लूडो  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। पवित्र रिश्ता धारावाहिक की शूटिंग के दौरान आशा नेगी  और सह कलाकार रित्विक धनजानी का वर्ष 2013 में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ परंतु वर्ष 2020 में 7 साल के लंबे रिलेशनशिप के पश्चात दोनों का ब्रेकअप हो गया।

आशा नेगी का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Asha Negi’s birthday and her family background.)

आशा नेगी  का जन्म 23 अगस्त 1989 को देहरादून उत्तराखंड भारत में हुआ था। इनके पिता का नाम एल.एस. नेगी और माता का नाम बिना नेगी है। आशा नेगी की दो बहने हैं जिनमें से एक का नाम गीता नेगी है परंतु दूसरे बहन का नाम ज्ञात नहीं। आशा नेगी  के एक भाई है परंतु उनका नाम भी ज्ञात नहीं है। 

आशा नेगी की शैक्षणिक योग्यता। (Asha Negi’s Educational Qualification.)

आशा नेगी  की स्कूली शिक्षा सेंट मैरी  हायर  सेकेंडरी स्कूल देहरादून उत्तराखंड से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने डीएवी कॉलेज देहरादून उत्तराखंड से बैचलर ऑफ कॉमर्स ( बीकॉम) की शिक्षा प्राप्त की। 

आशा नेगी की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Asha Negi.)

वास्तविक नामआशा नेगी
उपनामज्ञात नहीं
आशा नेगी  का लोकप्रिय किरदारपूर्वी देशमुख –  धारावाहिक :  पवित्र रिश्ता
आशा नेगी  का जन्मदिन23 अगस्त 1989
आशा नेगी  की आयु32 वर्ष
आशा नेगी का जन्म स्थानदेहरादून उत्तराखंड भारत
आशा नेगी  का मूल निवास स्थानदेहरादून उत्तराखंड भारत
आशा नेगी की राष्ट्रीयताभारतीय
आशा नेगी का धर्महिंदू
आशा नेगी की शैक्षणिक योग्यताबैचलर ऑफ कॉमर्स ( बीकॉम)
आशा नेगी के स्कूल का नामसैंट मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल देहरादून उत्तराखंड भारत
आशा नेगी के कॉलेज का नामडीएवी कॉलेज देहरादून उत्तराखंड भारत
आशा नेगी का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
आशा नेगी  की प्रति एपिसोड आय 40 हज़ार रूपए के लगभग
आशा नेगी की कुल संपत्ति 20 करोड़ रूपए के लगभग
आशा नेगी  की वैवाहिक स्थितिअविवाहित

आशा नेगी  का फिगर व  शारीरिक संरचना (Asha Negi’s figure and body structure)

आशा नेगी की लंबाई5 फुट 5 इंच
आशा नेगी  का वजन 55 किलोग्राम
आशा नेगी का फिगरअप्पर 34 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच
आशा नेगी  की आंखों का रंगभूरा
आशा नेगी के बालों का रंगकाला

आशा नेगी का परिवार (Asha Negi’s family)

आशा नेगी के पिता का नामएल. एस. नेगी
आशा नेगी की माता का नाम बीना नेगी
आशा नेगी के भाई का नामज्ञात नहीं
आशा नेगी  की बहन/ बहनों  का नामगीता नेगी ,  दूसरी बहन का नाम ज्ञात नहीं

आशा नेगी का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Asha Negi debut in Indian television industry.)

आशा नेगी ने अपने करियर की शुरुआत टूर एंड ट्रैवल कंसलटेंसी एजेंसी बैंगलोर में कंसलटेंट और कॉल सेंटर में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से की थी। जब वर्ष 2009 में आशा नेगी ने  मिस उत्तराखंड का खिताब जीता तो उसके पश्चात इन्होंने मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में सीरियसली अपना करियर बनाने का निश्चय किया और यह मुंबई में स्थानांतरित हो गई। तब वर्ष 2010 में आशा नेगी ने  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक सपनों से भरे नैना से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने मधुरा का किरदार निभाया था। 

वर्ष 2011 में आशा नेगी ने  सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले सुपरहिट धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं में अपेक्षा मल्होत्रा का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक की मुख्य अभिनेत्री साक्षी तंवर और अभिनेता राम कपूर थे। वर्ष 2011 में  जब आशा नेगी ने  ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक पवित्र रिश्ता में पूर्वी देशमुख का किरदार निभाया,  तो इस में भी आशा नेगी के अभिनय को  दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया। इसी प्रकार उन्होंने अन्य सुपरहिट पर लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि शुभ विवाह वर्ष 2012,  पुनर्विवाह वर्ष 2012, हिटलर दीदी  वर्ष 2012,  सपने सुहाने लड़कपन के वर्ष 2012,  कुबूल है वर्ष 2013,  एक मुट्ठी आसमान वर्ष 2014,  जमाई राजा वर्ष 2014, कोट रोड  वर्ष 2015,  कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां वर्ष 2015,  साथ निभाना साथिया वर्ष 2015 आदि में भी  विभिन्न किरदार निभाए।

 धारावाहिकों के अलावा आशा नेगी ने  कई रियलिटी शोज़ में भी बतौर  कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। वर्ष 2013 में आशा नेगी ने  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो नच बलिए  में  पहली बार बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस डांस रियलिटी शो में इनके डांस पार्टनर रित्विक धनजानी  थे। यह दोनों ही इस रियलिटी शो के विजेता बने थे। इसके अलावा आशा नेगी ने और भी कईं रियलिटी शोज़ जैसे कि फियर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी 6 वर्ष 2015,  किलर कराओके अटका तो लटका वर्ष 2015,  बॉक्स क्रिकेट लीग 2  वर्ष 2016 आदि में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी है।

आशा नेगी  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Asha Negi debut in Bollywood industry.)

आशा नेगी ने  वर्ष 2020 में अनुराग बसु द्वारा निर्देशित ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म  लूडो  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस धारावाहिक में इनके अन्य सह कलाकार अभिषेक बच्चन,  आदित्य राय कपूर,  राजकुमार राव,  पंकज त्रिपाठी,  फातिमा सना शेख,  सानिया मल्होत्रा,  रोहित सुरेश सारा  और पार्ले माने थे। वर्ष 2022 में आशा नेगी ने दनयनेष ज़ोटिंग द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म  कॉलर बॉम्ब में  जिम्मी शेरगिल के साथ काम किया।

बॉलीवुड  और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करने के साथ-साथ आशा नेगी ने  वेब सीरीज में भी काम किया है। जैसे कि बारिश वर्ष 2019,  लव का पंगा वर्ष 2020,  अभय वर्ष 2020 और ख्वाबों के परिंदे वर्ष 2021  ।

आशा नेगी  की प्रति एपिसोड आय

40 हज़ार रूपए के लगभग 

आशा नेगी की कुल संपत्ति

20 करोड़ रूपए के लगभग 

आशा नेगी  की वैवाहिक स्थिति

अविवाहित

आशा नेगी का फिगर

अप्पर 34 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच 

Also Read  biography of Sanjana Sanghi

Tridha Choudhury

Recent Posts

Exploring the Thrilling World of Slot Online Games

In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…

2 days ago

Navigating the Waves of Global Finance Through Online Platforms: A Beginner’s Guide

Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…

2 months ago

Technical Analysis Of Bank Of India

Understanding market patterns and forecasting future price fluctuations is critical to effective investment in today's…

2 months ago

ULIP and Other Tax Saving Investments Ideal in Your 30s

Ever wondered what unit-linked insurance plans (ULIPs) mean and how they can help you save…

2 months ago

Abbott Tablet Uses in Hindi

एबॉट टैबलेट, जिसे एबॉट लेबोरेटरीज द्वारा निर्मित और वितरित किया जाता है, एक व्यापक रूप…

3 months ago

Jharbhoomi: A Comprehensive Overview of Jharkhand’s Land Record System 2024

Jharbhoomi, the official land record portal for Jharkhand, is an integral part of the National…

3 months ago