आयशा टाकिया को मुख्य तौर पर मॉडलिंग और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। आयशा टाकिया का जन्म वर्ष 1986 में बॉम्बे महाराष्ट्र में हुआ था। आयशा टाकिया ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसके पश्चात उन्हें पहली बार मुख्य पहचान फाल्गुनी पाठक के गीत मेरी चुनर उड़ उड़ जाए से प्राप्त हुई थी। इसके पश्चात उन्हें रीमिक्स सॉन्ग नहीं नहीं अभी नहीं से भी बहुत लोकप्रियता प्राप्त हुई। यह वह समय था जब पुराने गीतों को खूब ज़ोर शोर से रिमिक्स किया जा रहा था| आयशा टाकिया ने वर्ष 2004 में अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित सुपरनैचुरल एक्शन थ्रीलर फिल्म टार्जन : द वंडर कार से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। वर्ष 2011 तक आयशा टाकिया लगभग 21 फिल्मों में काम कर चुकी है। वह वर्ष 2006 में मोस्ट डिजायरेबल वूमेन ऑफ इंडिया की सूची में भी शामिल हो चुकी है। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए वह प्रतिदिन एरोबिक्स योगा और मेडिटेशन करती है। और अधिक सुंदर दिखने के लिए आयशा टाकिया ने अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी परन्तु वह उन्हें सूट नहीं की जिसके कारण उनके होंठ, गाल और आँखों पर काफी सूजन दिखाई देती है| यह सब केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक बूरी खबर थी|
आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को बॉम्बे महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता निशित टाकिया गुजराती हिंदू जबकि इनकी माता फरीदा टाकिया कश्मीरी मूल की मुस्लिम महिला है। मूल रूप से इनका संबंध गुजराती ब्रिटिश और महाराष्ट्रीयन है। इनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम नताशा है। 1 मार्च वर्ष 2009 को आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आज़मी से विवाह कर लिया और इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम मिकाईल आज़मी है।
आएशा टाकिया की स्कूली शिक्षा सेंट एंथनी गर्ल्स हाई स्कूल चेंबूर मुंबई से हुई थी। इनकी आगे की शैक्षणिक योग्यता और कॉलेज के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।
वास्तविक नाम | आयशा टाकिया |
उपनाम | ज्ञात नहीं |
आएशा टाकिया का जन्मदिन | 10 अप्रैल 1986 |
आएशा टाकिया की आयु | 36 वर्ष |
आएशा टाकिया का जन्मस्थान | बॉम्बे महाराष्ट्र भारत |
आएशा टाकिया का मूल निवास स्थान | चेंबूर मुंबई |
आएशा टाकिया की राष्ट्रीयता | भारतीय |
आएशा टाकिया का धर्म | हिन्दू ( विवाह से पूर्व ) मुस्लिम ( विवाह के पश्चात ) |
आएशा टाकिया की शैक्षणिक योग्यता | हाई स्कूल |
आएशा टाकिया के स्कूल का नाम | सेंट ऐन्थनी गर्ल्स हाई स्कूल चेंबूर मुंबई |
आएशा टाकिया के कॉलज का नाम | ज्ञात नहीं |
आएशा टाकिया का व्यवसाय | मॉडल और अभिनेत्री |
आएशा टाकिया की मासिक आय | 10 लाख से अधिक |
आएशा टाकिया की कुल संपत्ति | 15 करोड़ से अधिक |
आएशा टाकिया की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
आएशा टाकिया की वैवाहिक तिथि | 1 मार्च 2009 |
आएशा टाकिया की लंबाई | 5 फुट 5 इंच |
आएशा टाकिया का वज़न | 63 किलोग्राम |
आएशा टाकिया का फिगर | अप्पर 37 इंच, कमर 28 इंच , लोअर 37 इंच |
आएशा टाकिया की आँखों का रंग | भूरा |
आएशा टाकिया के बालों का रंग | काला |
आएशा टाकिया के पिता का नाम | निशित टाकिया |
आएशा टाकिया की माता का नाम | फरीदा टाकिया |
आएशा टाकिया की बहन का नाम | नताशा टाकिया |
आएशा टाकिया के पति का नाम | फरहान आज़मी (एंटेरपरेनीऑर) |
आएशा टाकिया के बेटे का नाम | मिकाईल आज़मी |
आएशा टाकिया के ससुर का नाम | अबू आज़मी ( समाजवादी पार्टी के नेता ) |
आएशा टाकिया ने 13 वर्ष की आयु से ही छोटी बड़ी कंपनियों के ब्रांडस के लिए मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था| 13 वर्ष की आयु में वह पहली बार कॉम्प्लैन आई एम ए कॉम्प्लैन बॉय , आई एम ए कॉम्प्लैन गर्ल हेल्थ ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आई थी| उसके बाद उन्हें 14 वर्ष की आयु में वर्ष 2000 में फाल्गुनी पाठक के गीत मेरी चूनर उद उद जाए रे से भी बहुत प्रसिद्धि हासिल हुई| इसके बाद वह पुराने गीत के रिमिक्स गीत नहीं नहीं अभी नहीं में भी नजर आई | इसी तरह दिन प्रति दिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही थी|
आएशा टाकिया ने वर्ष 2004 में अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित सुपर नेचुरल एक्शन थ्रीलर फिल्म टार्ज़न : द वंदर कार से बॉलीवूड में पदापर्ण किया था| इस फिल्म में उन्होंने प्रिया कपूर का किरदार निभाया था| इस फिल्म के मुख्य अभिनेता अजय देवगन और वत्सल सेठ थे| अपनी पहली ही फिल्म से आएशा टाकिया ने अपनी फैन फॉलोइंग बना ली थी| इसी वर्ष इनकी दूसरी फिल्म शाहिद कपूर के साथ अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित दिल मांगे मॉर भी रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अछि कमाई की थी|
वर्ष 2005 में आएशा टाकिया ने डेविड धवन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म शादी नंबर 1 में भावना मित्तल का किरदार निभाया था| इस फिल्म में इनके साथ सह कलाकार संजय दत्त, फरदीन खान, ज़ैद खान, ईशा देओल और सोहा अली खान थी| वर्ष 2009 आयशा टाकिया ने प्रभु देवा द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म वांटेड में सलमान खान के साथ काम किया था जिसमें उन्होंने जानवी का किरदार निभाया था।
इसी प्रकार उन्होंने अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि सोचा ना था वर्ष 2005, होम डिलीवरी वर्ष 2005, यूं होता तो क्या होता वर्ष 2006, डोर वर्ष 2006, सलाम ए इश्क वर्ष 2007, फूल एन्ड फाइनल वर्ष 2007, संडे वर्ष 2008, पाठशाला वर्ष 2010, मोड़ वर्ष 2011 आदि में भी विभिन्न किरदार निभाए हैं|
वर्ष 2005 सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म टार्जन : द वंडर कार
वर्ष 2005 स्टार डे व्यू ऑफ द ईयर फीमेल इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म टार्जन : द वंडर कार
वर्ष 2007 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स स्क्रीन अवॉर्ड्स फिल्म डोर
वर्ष 2007 क्रिटिक्स चॉइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ज़ी सिने अवॉर्ड्स फिल्म डोर
वर्ष 2007 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बंगाली फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवार्ड फिल्म डोर
वर्ष 2007 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री स्टारडस्ट अवॉर्ड्स फिल्म डोर
10 लाख से अधिक
15 करोड़ से अधिक
1 मार्च 2009
India is one of the key growth points in global fintech, and the business activities…
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…