Lifestyle

चित्रांगदा सिंह  का संक्षिप्त परिचय । (Brief introduction of Chitrangada Singh)

चित्रांगदा सिंह  को मुख्य तौर पर मॉडलिंग और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। चित्रांगदा सिंह का जन्म  वर्ष 1976 को जोधपुर राजस्थान में हुआ था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले वह मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुकी थी। उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स और कंपनियों के लिए विज्ञापन भी किया है। चित्रांगदा सिंह ने वर्ष 2005 में सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने गीता राव का किरदार निभाया था। चित्रांगदा सिंह को पहली बार मुख्य पहचान और सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2011 में देसी बॉयज फिल्म से प्राप्त हुई थी। वर्ष 2021 तक वह लगभग 17 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वर्ष 2018 में चित्रांगदा सिंह ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर 4  की जज भी रह चुकी है। वर्ष 2022 में वह अमेज़न प्राइम वीडियोस पर प्रसारित के जाने वाली वेब सीरीज मॉडर्न लव मुंबई में लतिका का किरदार भी निभा चुकी है।

चित्रांगदा सिंह का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Chitrangada Singh’s birth and family background.)

 चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1976 को जोधपुर राजस्थान में हुआ था। इनके पिता कर्नल निरंजन सिंह भारतीय सेना में ऑफिसर रह चुके हैं। जिस कारण उनका तबादला होता रहता था और इसी वजह से चित्रांगदा सिंह का बचपन भी जोधपुर के साथ साथ कोटा,  बरेली,  मेरठ उत्तर प्रदेश में गुजरा। इनकी माता का नाम ज्ञात नहीं है। इनके एक भाई है जिनका नाम दिग्विजय है और वह मशहूर गोल्फर है। इनकी एक बहन भी है जिनका नाम टीना सिंह है।

चित्रांगदा सिंह की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Chitrangada Singh.)

चित्रांगदा सिंह की स्कूली शिक्षा सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ से हुई थी। उसके पश्चात उन्होंने लेडी इरविन कॉलेज नई दिल्ली से होम साइंस में स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की।

चित्रागंदा सिंह की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Chitraganda Singh)

वास्तविक नाम चित्रांगदा सिंह चौहान
उपनामज्ञात नहीं
चित्रांगदा सिंह  का जन्मदिन30 अगस्त 1976
चित्रांगदा सिंह की आयु46 वर्ष
चित्रांगदा सिंह  का जन्म स्थानजोधपुर राजस्थान भारत
चित्रांगदा सिंह  का मूल निवास स्थानजोधपुर राजस्थान भारत
चित्रांगदा सिंह  की राष्ट्रीयताभारतीय
चित्रांगदा सिंह  का धर्मसिख
चित्रांगदा सिंह  की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
चित्रांगदा सिंह  के स्कूल का नामसोफ़िया गर्ल्स स्कूल मेरठ  उत्तर प्रदेश
चित्रांगदा सिंह  के कॉलेज का नामलेडी इरविन कॉलेज नई दिल्ली
चित्रांगदा सिंह  का व्यवसायमॉडल,  अभिनेत्री और फिल्म निर्माता
चित्रांगदा सिंह की प्रति फिल्म आय 1 करोड़ रूपए
चित्रांगदा सिंह की कुल संपत्ति50 करोड़ रूपए के लगभग
चित्रांगदा सिंह की वैवाहिक स्थितिडायवोर्स

चित्रांगदा सिंह  का फिगर  व शारीरिक बनावट (Chitrangada Singh’s figure and physical appearance)

चित्रांगदा सिंह की लंबाई5 फुट 2 ½  इंच
चित्रांगदा सिंह  का वजन55 किलोग्राम
चित्रांगदा सिंह  का फिगरअप्पर 36 इंच,  कमर  26 इंच, लोअर 36 इंच
चित्रांगदा सिंह  की आंखों का रंगगहरा भूरा
चित्रांगदा सिंह  के बालों का रंगकाला

चित्रांगदा सिंह  का परिवार (Chitrangada Singh’s family)

चित्रांगदा सिंह के पिता का नामकर्नल निरंजन सिंह
चित्रांगदा सिंह  की माता का नामज्ञात नहीं
चित्रांगदा सिंह  के भाई का नामदिग्विजय सिंह
चित्रांगदा सिंह  की बहन का नामटीना सिंह
चित्रांगदा सिंह  के पति का नामज्योति रंधावा ( विवाह  वर्ष 2001 –  डाइवोर्स  वर्ष 2014)
चित्रांगदा सिंह  के बेटे का नामजोरावर रंधावा

चित्रांगदा सिंह  का मॉडलिंग में पदार्पण। (Chitrangada Singh’s modeling debut.)

चित्रांगदा सिंह कॉलेज के दिनों में एक एयरहोस्टेस बनना चाहती थी। तीन बार एयर होस्टेस  में दाखिला लेने के लिए उन्होंने प्रयत्न किया परंतु हर बार असफल रही। उसके पश्चात उन्होंने मॉडलिंग करने का निश्चय किया और छोटे-छोटे मॉडलिंग असाइनमेंट करने शुरू कर दिए। चित्रांगदा सिंह की  सुंदरता और खूबसूरत अदा के कारण उनको म्यूजिक एल्बम्स से भी प्रस्ताव आने शुरू हो गए। उन्होंने गुलजार के गीत सनसेट पॉइंट में भी मॉडलिंग की। एक बार जब मशहूर निर्देशक सुधीर मिश्रा  ने चित्रांगदा सिंह को कोई लौटा दे वो प्यारे प्यारे दिन गीत में देखा तो उन्होंने हजारों ख्वाहिशें ऐसी फिल्म में काम करने का चित्रांगदा सिंह को प्रस्ताव दे डाला। 

चित्रांगदा सिंह का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Chitrangada Singh’s debut in Bollywood industry.)

चित्रांगदा सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री की दूसरी समिता पाटिल भी कहा जाता है। मॉडलिंग इंडस्ट्री में चित्रांगदा सिंह की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी फिल्मों में अभिनय करने के प्रस्ताव आने लगे और वर्ष 2005 में उन्होंने सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने गीता राव का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उनकी दूसरी  रुचि नारायण द्वारा निर्देशित फिल्म कल: यस्टरडे एंड टुमारो  में भी काम किया जिसमें उन्होंने भावना दयाल का किरदार निभाया था। वर्ष 2008 में उन्होंने ओनिर  द्वारा निर्देशित फिल्म सॉरी भाई में आलिया का किरदार निभाया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में चित्रांगदा सिंह को पहली बार मुख्य पहचान,  लोकप्रियता और उपलब्धि वर्ष 2011 में रोहित धवन द्वारा निर्देशित देसी बॉयज फिल्म से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने तान्या शर्मा का किरदार निभाया था और इस फिल्म में उनके साथ अन्य कलाकार अक्षय कुमार,  जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण थी। वर्ष 2013 में उन्होंने आई मी और मैं फिल्म में अनुष्का लाल का किरदार भी निभाया। वर्ष 2018 में चित्रांगदा सिंह तिगमांशु धुलिया द्वारा निर्देशित साहेब,  बीवी और गैंगस्टर 3 में भी काम कर चुकी है। जिसमें उन्होंने सुहानी का किरदार निभाया है। 

चित्रांगदा सिंह की प्रति फिल्म आय

1 करोड़ रूपए 

चित्रांगदा सिंह की कुल संपत्ति

50 करोड़ रूपए के लगभग 

चित्रांगदा सिंह के पसंदीदा अभिनेता

 अमिताभ बच्चन,  धर्मेंद्र और रणवीर सिंह

चित्रांगदा सिंह की पसंदीदा अभिनेत्री

 रेखा,  हेमा मालिनी,  स्मिता पाटिल,  शबाना आज़मी और विद्या बालन

Also Read biography of Deepraj Rana

Tridha Choudhury

Recent Posts

How two Indian ‘entrepreneurs’ damaged trust in fintech: Transpay case

India is one of the key growth points in global fintech, and the business activities…

9 months ago

Key global event that moves the Forex Market

Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…

12 months ago

Cracking the Code: What Goes into Accurate Cricket T20 Predictions?

Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…

1 year ago

Step-by-Step Guide on How to Purchase Health Insurance Plans Online

In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…

2 years ago

Exploring the Thrilling World of Slot Online Games

In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…

2 years ago

Navigating the Waves of Global Finance Through Online Platforms: A Beginner’s Guide

Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…

2 years ago