दीपराज राणा को मुख्य तौर पर बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। बचपन से ही वह एक अभिनेता बनना चाहते थे। बचपन में उनके माता-पिता ने खूब प्रयत्न किया कि किसी तरह इनके मन को अभिनय के क्षेत्र से विचलित किया जाए परंतु यह नहीं माने और उसी में अपना करियर बनाया। दीपराज राणा वर्ष 1989 मैं दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक उड़ान से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक वह लगभग 17 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुके हैं। वर्ष 2002 में दीपराज राणा ने शाद अली द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म साथिया से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस फ़िल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री विवेक ओबरॉय तथा रानी मुखर्जी थी। वर्ष 2005 में इन्होंने मंगल पांडे : द राइजिंग फिल्म में भी आमिर खान के साथ तात्या टोपे का किरदार निभाया है। वर्ष 2022 तक दीपराज राणा लगभग 38 फिल्मों में विभिन्न किरदार निभा चुके हैं।
दीपराज राणा के जन्म, माता पिता, भाई बहन और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं है केवल इतना ही ज्ञात है कि उनका जन्म इलाहाबाद ( वर्तमान प्रयागराज) उत्तर प्रदेश में हुआ था।
दीपराज राणा की स्कूली शिक्षा बॉयज हाई स्कूल इलाहाबाद से हुई थी और स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात वह अलाहाबाद से चंडीगढ़ आ गए। यहां आकर उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और उसके पश्चात थिएटर के क्षेत्र में स्नातकोत्तर की शिक्षा उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से प्राप्त की।
वास्तविक नाम | दीपराज राणा |
उपनाम | ज्ञात नहीं |
दीपराज राणा का जन्मदिन | ज्ञात नहीं |
दीपराज राणा का जन्म स्थान | इलाहाबाद ( वर्तमान प्रयागराज) उत्तर प्रदेश |
दीपराज राणा का मूल निवास स्थान | इलाहाबाद ( वर्तमान प्रयागराज) उत्तर प्रदेश |
दीपराज राणा की राष्ट्रीयता | भारतीय |
दीपराज राणा का धर्म | हिंदू |
दीपराज राणा की शैक्षणिक योग्यता | अभिनय के क्षेत्र में स्नातकोत्तर |
दीपराज राणा के स्कूल का नाम | बॉयज हाई स्कूल अलाहाबाद |
दीपराज राणा के कॉलेज का नाम | डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ |
दीपराज राणा का व्यवसाय | अभिनेता |
दीपराज राणा की कुल संपत्ति | 30 करोड़ रुपए के लगभग |
दीपराज राणा की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
दीपराज राणाकी वैवाहिक तिथि | विवाहित |
दीपराज राणा की लंबाई | 5 फुट 9 इंच |
दीपराज राणा का वजन | 70 किलोग्राम |
दीपराज राणा का शारीरिक माप | छाती 40 इंच, कमर 32 इंच, बाइसेप्स 14 इंच |
दीपराज राणा की आंखों का रंग | काला |
दीपराज राणा के बालों का रंग | काला |
दीपराज राणा के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
दीपराज राणा की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
दीपराज राणा के भाई बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
दीपराज राणा की पत्नी का नाम | नताशा राणा |
दीपराज राणा के बेटा बेटी का नाम | ज्ञात नहीं |
दीपराज राणा ने वर्ष 1989 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले कविता चौधरी द्वारा निर्देशित धारावाहिक उड़ान से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने हरिया का किरदार निभाया था। वर्ष 1990 में उन्होंने चाणक्य धारावाहिक में अक्षय का किरदार निभाया। इस धारावाहिक में चाणक्य का किरदार चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निभाया था। वर्ष 1990 में ही उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान में भी काम किया। वर्ष 1994 में दीपराज राणा ने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले संजय खान द्वारा निर्देशित हिस्टोरिकल धारावाहिक द ग्रेट मराठा में जंकोजी राव सिंधिया की भूमिका निभाई थी।
वर्ष 1997 में दीपराज राणा ने दूरदर्शन चैनल पर ही प्रसारित किए जाने वाले धार्मिक धारावाहिक जय हनुमान में विभीषण की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2006 में इन्होंने सब टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले अंशुमन किशोर सिंह द्वारा निर्देशित धारावाहिक लेफ्ट राइट लेफ्ट में मेजर प्रभात नायर का किरदार निभाया। इसी तरह वर्ष 2022 तक अन्य सुपरहिट धारावाहिकों जैसे कि ना आना इस देश लाडो वर्ष 2009, पुकार वर्ष 2014, देवों के देव महादेव वर्ष 2011, दीया और बाती हम वर्ष 2016, चंद्रशेखर वर्ष 2018, मुस्कान वर्ष 2019 और द ग्रेट इंडियन मर्डर वर्ष 2022 में काम कर चुके हैं।
भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के पश्चात उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर अपना रुख किया और वर्ष 2002 में दीपराज राणा ने शाद अली द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म साथिया से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री विवेक ओबरॉय तथा रानी मुखर्जी थी। वर्ष 2004 में इन्होंने दिलीप शुक्ला द्वारा निर्देशित क्राइम एक्शन फिल्म पुलिस फोर्स : ऐन इनसाइड स्टोरी में राणा का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता जॉन अब्राहम थे। वर्ष 2005 में दीपराज राणा ने आमिर खान के साथ मंगल पांडे : द राइजिंग फिल्म में भी काम किया, जिसमें उन्होंने तात्या टोपे का किरदार निभाया था। यह फिल्म तो फ्लॉप हो गई परंतु इस फिल्म में दीपराज राणा के अभिनय को खूब पसंद किया गया।
वर्ष 2011 में वह प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म आरक्षण में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, मनोज बाजपाई, दीपिका पादुकोण और प्रतीक बब्बर के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में इन्होंने संजय टंडन का किरदार निभाया था। इसी प्रकार दीपराज राणा ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि साहेब बीवी और गैंगस्टर वर्ष 2011, चक्रव्यू वर्ष 2012, स्पेशल 26 वर्ष 2013, साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न वर्ष 2013, गुंडे वर्ष 2014, सिंघम रिटर्न्स वर्ष 2014, प्रेम रतन धन पायो वर्ष 2015, साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3 वर्ष 2019 आदि में भी काम किया।
30 करोड़ रुपए के लगभग
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…
Understanding market patterns and forecasting future price fluctuations is critical to effective investment in today's…