जैस्मीन भसीन को मुख्य द्वार पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। जैस्मीन भसीन का जन्म वर्ष 1990 को कोटा राजस्थान में हुआ था। जैस्मीन भसीन ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में तमिल फिल्म वाणम से की थी, जिससे उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक वह सात दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी है और वर्ष 2022 में उन्होंने हनीमून से पंजाबी फिल्म में भी पदार्पण किया। वर्ष 2015 में जैस्मीन भसीन ने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक टशन-ए-इश्क से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। वर्ष 2020 तक वह चार धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है। इनके अतिरिक्त उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले भारतीय रियालिटी शोज़ जैसे कि फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस सीजन 14 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त व अन्य कई लोकप्रिय धारावाहिकों तथा रियलिटी शो जैसे कि जमाई राजा, शक्ति – अस्तित्व के एहसास की, लाडो 2 – वीरपुर की मरदानी, बिग बॉस सीजन 11 12 और 13, नच बलिए सीजन 9, 1 हित में जारी और डांस दीवाने जूनियर सीजन 1 आदि में स्पेशल अपीयरेंस। वर्ष 2021 में जैस्मीन भसीन ने कई मशहूर गायकों तथा गायिकाओं के साथ म्यूजिक वीडियोस में भी काम किया जैसे कि टोनी कक्कड़, मनिंदर भुट्टर और असीस कौर, विशाल मिश्रा, नेहा कक्कड़, अमाल मलिक और श्रेया घोषाल, यासिर देसाई और शान आदि। वर्ष 2022 तक वह लगभग 18 म्यूजिक वीडियोस में काम कर चुकी है। वर्ष 2022 में जैस्मीन भसीन को मोस्ट स्टाइलिश इमर्जिंग फेस लोकमत स्टाइलिश अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। जैस्मीन भसीन के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और पसंदीदा अभिनेत्री कैटरीना कैफ है। जैस्मीन भसीन
को डांस करने, खाना पकाने और किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। जैस्मीन भसीन के इंस्टाग्राम पर उन्हें
7.7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।
जैस्मीन भसीन का जन्म 28 जून 1990 को कोटा राजस्थान में रहने वाले एक पंजाबी परिवार में हुआ था। जैस्मीन भसीन के पिता का नाम सुरपाल भसीन और जैस्मीन भसीन की माता का नाम गुरमीत कौर भसीन है। जैस्मीन भसीन का एक भाई है जिसका नाम मनकरण सिंह है। जैस्मीन भसीन की पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
जैस्मीन भसीन की स्कूली शिक्षा कोटा राजस्थान के ही एक स्कूल से हुई थी परंतु उसका नाम ज्ञात नहीं है। बाद में उन्होंने हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में जयपुर के एक कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।
वास्तविक नाम | जैस्मीन भसीन |
उपनाम | जैज़ |
जैस्मीन भसीन का जन्मदिन | 28 जून 1990 |
जैस्मीन भसीन की आयु | 32 वर्ष |
जैस्मीन भसीन का जन्म स्थान | कोटा राजस्थान भारत |
जैस्मीन भसीन का मूल निवास स्थान | कोटा राजस्थान भारत |
जैस्मीन भसीन की राष्ट्रीयता | भारतीय |
जैस्मीन भसीन का धर्म | सिख |
जैस्मीन भसीन की शैक्षणिक योग्यता | हॉस्पिटैलिटी में स्नातक |
जैस्मीन भसीन के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
जैस्मीन भसीन के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
जैस्मीन भसीन का व्यवसाय | मॉडल और अभिनेत्री |
जैस्मीन भसीन के प्रति एपिसोड आय | 70 हज़ार रूपए |
जैस्मीन भसीन की मासिक आय | 5 – 6 लाख रूपए से अधिक |
जैस्मीन भसीन की वार्षिक आय | 72 लाख रुपए से अधिक |
जैस्मीन भसीन की कुल संपत्ति | 15 करोड़ रूपए से अधिक |
जैस्मीन भसीन की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
जैस्मीन भसीनकी लंबाई | 5 फुट 3 इंच |
जैस्मीन भसीन का वजन | 50 किलोग्राम |
जैस्मीन भसीन का फिगर | अप्पर 32 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 32 इंच |
जैस्मीन भसीन की आंखों का रंग | काला |
जैस्मीन भसीन के बालों का रंग | काला |
जैस्मीन भसीनके पिता का नाम | सुरपाल भसीन |
जैस्मीन भसीन की माता का नाम | गुरमीत कौर भसीन |
जैस्मीन भसीन के भाई का नाम | मनकरण सिंह |
जैस्मीन भसीन ने हॉस्पिटैलिटी में पढ़ाई करने के पश्चात अमेरिकन एक्सप्रेस में बतौर मार्केटिंग इंटर्न काम करना शुरू किया और उनके कुछ समय पश्चात ही बतौर मॉडल कईं कंपनियों के लिए मॉडलिंग करना शुरू किया। जैस्मीन भसीन ने अभिनय की कोई शिक्षा प्राप्त नहीं की है इसके बावजूद उन्होंने वर्ष 2011 में कृष द्वारा निर्देशित वानम तमिल फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने प्रिया का किरदार निभाया था। वर्ष 2014 में उन्होंने रमेश पीसीआर द्वारा निर्देशित कन्नड़ फिल्म करोड़पति में भी काम किया। इसी वर्ष उन्होंने विष्णु शिव प्रसाद द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म बी वेयर ऑफ डॉग में मेघना का किरदार भी निभाया। वर्ष 2014 में ही उन्होंने अशोक अल्ले द्वारा निर्देशित वीटा तेलुगु फिल्म में सोनल की भूमिका भी निभाई। वर्ष 2016 में उन्होंने जिल जंग जुक तमिल फिल्मों में सोनू सावंत का किरदार निभाया।
वर्ष 2022 में जैस्मीन भसीन अमरप्रीत छाबड़ा द्वारा निर्देशित तक कॉमेडी ड्रामा पंजाबी फिल्म हनीमून में सुख का किरदार भी निभा चुकी है। इस फिल्म में उन्होंने कयूम अंसारी, गिप्पी ग्रेवाल और करमजीत अनमोल के साथ काम किया।
जैस्मीन भसीन ने वर्ष 2015 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक टशन-ए-इश्क से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। इस धारावाहिक में उन्होंने ट्विंकल तनेजा का मुख्य किरदार निभाया था।इस धारावाहिक के कुल 322 एपिसोड बनाए जा चुके हैं। जिसमें उनके सह कलाकार सिद्धांत गुप्ता और ज़ैन इमाम थे। वर्ष 2017 में उन्होंने दिल से दिल तक में तेनी भानूशाली का मुख्य किरदार निभाया। इस धारावाहिक में उनके सह कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और मोहम्मद इकबाल खान थे। वर्ष 2019 में जैस्मीन भसीनने नागिन 4 – भाग्य का जहरीला खेल में नयनतारा का किरदार भी निभा चुकी हैं। इस धारावाहिक के अब तक 429 एपिसोड बनाए जा चुके हैं।
जैस्मीन भसीन ने धारावाहिकों के साथ साथ रियलिटी शोस में भी काम किया। उन्होंने वर्ष 2019 में फीयर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी सीजन 9, फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया वर्ष 2020 और बिग बॉस सीजन 14 में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया।
अप्पर 32 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 32 इंच
70 हज़ार रूपए
5 – 6 लाख रूपए से अधिक
72 लाख रुपए से अधिक
15 करोड़ रूपए से अधिक
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…
Understanding market patterns and forecasting future price fluctuations is critical to effective investment in today's…