जेनिफर विंगेट को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है।जेनिफर विंगेट का जन्म वर्ष 1985 को बॉम्बे महाराष्ट्र में हुआ था। जेनिफर विंगेट की माता पंजाबी और पिता महाराष्ट्र क्रिश्चन है। जेनिफर विंगेट ने 15 वर्ष की आयु से ही वर्ष 2000 में राजा को रानी से प्यार हो गया फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2013 में जेनिफर विंगेट बतौर मुख्य अभिनेत्री लाइफ रीबूट नहीं होती से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया परंतु बॉलीवुड से अधिक जेनिफर विंगेट को भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त हुई। जेनिफर विंगेट ने वर्ष 2002 में शाकालाका बूम बूम धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था, जिसमें उन्होंने पीया का किरदार निभाया था। जेनिफर विंगेट को सबसे अधिक लोकप्रियता और उपलब्धि वर्ष 2013 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक सरस्वतीचंद्र से प्राप्त हुई थी, जिसमें इन्होंने कुमुद देसाई का किरदार निभाया था। वर्ष 1995 से 2018 तक जेनिफर विंगेट लगभग 6 फिल्मों और वर्ष 2002 से 2020 तक लगभग 21 धारावाहिकों तथा रियलिटी शोज़ में काम कर चुकी हैं। जेनिफर विंगेट वर्ष 2008 में जरा नच के दिखा सीजन वन डांस रियलिटी शो की विजेता भी रह चुकी है। जेनिफर विंगेट को उनके ट्विटर अकाउंट पर 14 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं।
जेनिफर विंगेट का जन्म 30 मई 1985 को बॉम्बे महाराष्ट्र में हुआ था। जेनिफर विंगेट के पिता का नाम हेमंत विंगेट है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करते हैं। जेनिफर विंगेट की माता प्रभा विंगेट गृहणी हैं। जेनिफर विंगेट एक बड़ा भाई है जिनका नाम मौसेस विंगेट है।
जेनिफर विंगेट के स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मुंबई से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात जेनिफर विंगेट ने के.जे. सोमैया जूनियर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स मुंबई में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स की शिक्षा प्राप्त की।
वास्तविक नाम | जेनिफर विंगेट |
उपनाम | जेन्नी और जे डब्ल्यू |
जेनिफर विंगेट का लोकप्रिय किरदार | कुमुद देसाई – धारावाहिक सरस्वतीचंद्र |
जेनिफर विंगेट का जन्मदिन | 30 मई 1985 |
जेनिफर विंगेट की आयु | 37 वर्ष |
जेनिफर विंगेट का जन्म स्थान | बॉम्बे महाराष्ट्र भारत |
जेनिफर विंगेट का मूल निवास स्थान | यवतमाल महाराष्ट्र भारत |
जेनिफर विंगेट की राष्ट्रीयता | भारतीय |
जेनिफर विंगेट का धर्म | ईसाई |
जेनिफर विंगेट की शैक्षणिक योग्यता | बैचलर ऑफ कॉमर्स |
जेनिफर विंगेट स्कूल का नाम | सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मुंबई |
जेनिफर विंगेट के कॉलेज का नाम | के.जे. सोमैया जूनियर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स मुंबई |
जेनिफर विंगेट का व्यवसाय | अभिनेत्री |
जेनिफर विंगेट की प्रति एपिसोड आय | 1 लाख रूपए |
जेनिफर विंगेट की ब्रांड एंडोर्समेंट फीस | 30 से 50 लाख रूपए |
जेनिफर विंगेट की कुल संपत्ति | 45 करोड़ रूपए से अधिक |
जेनिफर विंगेट की वैवाहिक स्थिति | दिवोर्सड |
जेनिफर विंगेट की वैवाहिक तिथि | वर्ष 2012 से 2014 |
जेनिफर विंगेटकी लंबाई | 5 फुट 5 इंच |
जेनिफर विंगेट का वजन | 57 किलोग्राम |
जेनिफर विंगेट का फिगर | अप्पर 34 इंच, कमर 28 इंच, लोअर 34 इंच |
जेनिफर विंगेट की आंखों का रंग | भूरा |
जेनिफर विंगेट के बालों का रंग | काला |
जेनिफर विंगेटके पिता का नाम | हेमंत विंगेट |
जेनिफर विंगेट की माता का नाम | प्रभा विंगेट |
जेनिफर विंगेट के भाई का नाम | मौसेस विंगेट |
जेनिफर विंगेट के पूर्व पति का नाम | करण सिंह ग्रोवर ( अभिनेता) |
जेनिफर विंगेट ने बतौर बाल कलाकार वर्ष 1995 में मंसूर खान द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म अकेले हम अकेले तुम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री मनीषा कोइराला थी। राजा की आएगी बारात वर्ष 1997, राजा को रानी से प्यार हो गया वर्ष 2,000, कुछ ना कहो वर्ष 2003 में जेनिफर विंगेट ने चाइल्ड एक्टर के किरदार ही निभाए। वर्ष 2013 में जेनिफर विंगेट पहली बार अविनाश नंदा द्वारा निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर फिल्म लाइफ रिबूट नहीं होती में बतौर अभिनेत्री काम किया । वर्ष 2018 में जेनिफर विंगेट ने कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म फिर से मैं काजल कपूर का किरदार निभाया था।
भले ही जेनिफर विंगेट ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड इंडस्ट्री से की हो परंतु उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता तथा सफलता भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री से प्राप्त हुई। जेनिफर विंगेट ने वर्ष 2002 में लोकप्रिय धारावाहिक शाकालाका बूम बूम में पिया का किरदार निभाया था। वर्ष 2005 में जेनिफर विंगेट ने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में स्नेहा बजाज का किरदार निभाया। जेनिफर विंगेट को भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में सबसे अधिक लोकप्रियता सरस्वतीचंद्र वर्ष 2013, बेहद वर्ष 2016, बेपनाह वर्ष 2018 से प्राप्त हुई।
धारावाहिकों के अतिरिक्त जेनिफर विंगेट कई रियेलिटी शोज़ जरा नच के दिखा सीजन 1, कॉमेडी सर्कस 3 वर्ष 2000 में, जोर का झटका : टोटल वाइप आउट वर्ष 2011 में भी हिस्सा ले चुकी हैं और जरा नच के दिखा सीजन 1 कि वह विजेता भी रह चुकी है।
वर्ष 2013 मोस्ट फिट एक्ट्रेस गोल्ड अवॉर्ड्स
वर्ष 2013 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स धारावाहिक सरस्वतीचंद्र
वर्ष 2014 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ज्यूरी इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक सरस्वतीचंद्र
वर्ष 2016 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एशियावीज़न टेलिविज़न अवॉर्ड्स धारावाहिक सरस्वतीचंद्र
वर्ष 2017 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ज्यूरी इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स धारावाहिक बेहद
वर्ष 2018 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री गोल्ड अवार्ड्स धारावाहिक बेपनाह
वर्ष 2019 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री लीड रोल इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक बेपनाह
अप्पर 34 इंच, कमर 28 इंच, लोअर 34 इंच
1 लाख रूपए
30 से 50 लाख रूपए
45 करोड़ रूपए से अधिक
दिवोर्सड
वर्ष 2012 से 2014
India is one of the key growth points in global fintech, and the business activities…
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…