Lifestyle

कीर्ति कुल्हारी  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Kirti Kulhari)

कीर्ति कुल्हारी को मुख्य तौर पर बॉलीवुड और वेब सीरीज इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। उनका जन्म वर्ष 1985 को बॉम्बे महाराष्ट्र में हुआ था। अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले वह मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। कीर्ति कुल्हारी ने वर्ष 2012 में आतिश कपाड़िया द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म खिचड़ी : द मूवी  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसमें उन्होंने परमिंदर का किरदार निभाया था। वर्ष 2021 तक कीर्ति कुल्हारी लगभग 13 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  वर्ष 2019 में उन्होंने फोर मोर शॉट्स प्लीज से वेब सीरीज इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वर्ष 2022 तक वह कुल मिलाकर 4 वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। कीर्ति कुल्हारी को सबसे अधिक लोकप्रियता व उपलब्धि वर्ष 2016 में आई फिल्म पिंक से प्राप्त हुई थी। कीर्ति कुल्हारी को अब तक अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।

कीर्ति कुल्हारी का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Kirti Kulhari’s birthday and her family background.)

कीर्ति कुल्हारी का जन्म  30 मई 1985 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में हुआ था। इनका परिवार मूल रूप से जिला झुंझुनू राजस्थान से संबंध रखता है। इनके पिता ख्यालीराम कुल्हारी भारतीय नेवी में कमांडर रह चुके हैं। इनकी माता का नाम शर्वाणि कुल्हाड़ी है और वह एक गृहणी महिला हैं। इनकी दो बहने भी हैं किरण कुल्हारी जो की अध्यापिका है और कंचन कुल्हारी जो भारतीय सेना में पैथोलॉजिस्ट हैं। इनके एक भाई हैं संदीप कुल्हारी वह भी मर्चेंट नेवी में कैप्टन है।

कीर्ति कुल्हारी  की शैक्षणिक योग्यता। (Kirti Kulhari’s educational qualification.)

कीर्ति कुल्हारी की स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय झुंझुनू राजस्थान से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने भवन कॉलेज से मैनेजमेंट में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की। उच्चतर शिक्षा के लिए उन्होंने केजे सोमैया कॉलेज मुंबई में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर स्तर  की शिक्षा प्राप्त की। स्कूल टाइम में इन्हें बैडमिंटन खेलना बहुत अच्छा लगता था और यह अपने स्कूल की बैडमिंटन चैंपियन रह चुकी है।

कीर्ति कुल्हारी  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Kirti Kulhari.)

वास्तविक नामकीर्ति कुल्हारी
उपनामज्ञात नहीं
कीर्ति कुल्हारी का जन्मदिन30 मई 1985
कीर्ति कुल्हारी की आयु37 वर्ष
कीर्ति कुल्हारी का जन्म स्थानबॉम्बे महाराष्ट्र भारत
कीर्ति कुल्हारी का मूल निवास स्थानझुंझुनू राजस्थान भारत
कीर्ति कुल्हारी की राष्ट्रीयताभारतीय
कीर्ति कुल्हारी का धर्महिंदू
कीर्ति कुल्हारी की शैक्षणिक योग्यताजनरलिज्म और मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर
कीर्ति कुल्हारी  के स्कूल का नामकेंद्रीय विद्यालय झुंझुनू राजस्थान
कीर्ति कुल्हारी के कॉलेज का नामभवन कॉलेज राजस्थान
केजे सोमैया कॉलेज मुंबई महाराष्ट्र
कीर्ति कुल्हारी का व्यवसायअभिनेत्री
कीर्ति कुल्हारी की प्रति फिल्म आय 50 लाख रूपए के लगभग
कीर्ति कुल्हारी की कुल संपत्ति 5  करोड़ रूपए के लगभग
कीर्ति कुल्हारी की वैवाहिक स्थिति सेप्रेटेड
कीर्ति कुल्हारी की वैवाहिक तिथि 24 जून 2016

कीर्ति कुल्हारी  का फिगर व शारीरिक संरचना (Kirti Kulhari’s figure and body structure)

कीर्ति कुल्हारी की लंबाई5 फुट 2 इंच
कीर्ति कुल्हारी का वजन50 किलोग्राम
कीर्ति कुल्हारी  का फिगर अप्पर 33 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर  33 इंच
कीर्ति कुल्हारी की आंखों का रंगकाला
कीर्ति कुल्हारी के बालों का रंगकाला

कीर्ति कुल्हारी का परिवार (Kirti Kulhari’s family)

कीर्ति कुल्हारीके पिता का नामख्यालीराम कुल्हारी ( भारतीय नेवी में कमांडर)
कीर्ति कुल्हारी की माता का नामश्रावणी कुल्हारी
कीर्ति कुल्हारी की बहनों का नामकिरण कुल्हारी ( अध्यापिका)
कंचन कुल्हारी ( भारतीय सेना में पैथोलॉजिस्ट)
कीर्ति कुल्हारी के भाई का नामसंदीप कुल्हारी ( मर्चेंट नेवी में कैप्टन)
कीर्ति कुल्हारी के एक्स-पति का नामसाहिल सहगल ( अभिनेता)

कीर्ति कुल्हारी का बॉलीवुड में पदार्पण। (Kirti Kulhari’s Bollywood debut.)

 बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले कीर्ति कुल्हारी मॉडलिंग किया करती थी। उन्होंने अपने कॉलेज के समय से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। वह कईं बड़े ब्रांड्स और कंपनियों के लिए विज्ञापन कर चुकी हैं जैसे कि ताजमहल चाय,  लोटस म्यूच्यूअल फंड्स,  ट्रैवलगुरू,  वीडियोकॉन एयर कंडीशनर,  पैराशूट गॉर्जियस हमेशा चैंपियन और आईसीआईसीआई बैंक आदि। मॉडलिंग इंडस्ट्री में उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे और वर्ष 2010 में उन्होंने आतिश कपाड़िया द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म खिचड़ी : द मूवी से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने परमिंदर का किरदार निभाया था। वर्ष 2011 में इन्होंने बेजॉय नम्बिआर  द्वारा निर्देशित क्राईम थ्रिलर फिल्म शैतान में भी काम किया जिसमें इन्होंने तान्या शर्मा का किरदार निभाया। वर्ष 2014 में कीर्ति कुल्हारी जल  फिल्म में भी काम कर चुकी है।

कीर्ति कुल्हारी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली बार सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2016 में अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा  निर्देशित फिल्म पिंक  से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने फलक अली  का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके अन्य सह कलाकार तापसी पन्नू, एंड्रिया तरिअंग और अमिताभ बच्चन थे| वर्ष 2017 में इन्होंने मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म  इंदु सरकार में टाइटल किरदार निभाया था। इसके अलावा व अन्य सुपरहिट फिल्म जैसे कि ब्लैकमेल वर्ष 2018,  मिशन मंगल वर्ष 2019, उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक,  द गर्ल ऑन द ट्रेन वर्ष 2021 और शादिस्तान वर्ष 2021 में भी काम किया।

कीर्ति कुलहरी का वेब सीरीज में पदार्पण। (Kirti Kulhari’s debut in web series.)

 कीर्ति कुल्हारी ने वर्ष 2019 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर  प्रसारित किए जाने वाली अनु मेनन द्वारा निर्देशित फोर मोर शॉट्स प्लीज से वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण किया।  इस वेब सीरीज में इन्होंने अंजना मेनन का किरदार निभाया था। वर्ष 2019 में ही इन्होंने बार्ड ऑफ़ ब्लड  वेब सीरीज में जन्नत का किरदार निभाया। वर्ष 2020 में कीर्ति कुल्हारी क्रिमिनल जस्टिस :  बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स और 2022 में  ह्यूमन  वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है।

कीर्ति कुल्हारी के अवार्ड और सम्मान। (Awards and Honors of Kirti Kulhari.)

 वर्ष 2017  स्पेशल ज्यूरी अवार्ड  जागरण फिल्म फेस्टिवल  फिल्म पिंक 

 वर्ष 2019  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  फिल्म फेयर अवॉर्ड्स शार्ट फिल्म  माया 

वर्ष 2022  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा (OTT)  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स  वेब सीरीज  क्रिमिनल जस्टिस :  बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स 

कीर्ति कुल्हारी की प्रति फिल्म आय

50 लाख रूपए के लगभग 

कीर्ति कुल्हारी की कुल संपत्ति

5  करोड़ रूपए के लगभग   

Also Read Surbhi Jyoti biography

Tridha Choudhury

Recent Posts

Key global event that moves the Forex Market

Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…

1 month ago

Cracking the Code: What Goes into Accurate Cricket T20 Predictions?

Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…

5 months ago

Step-by-Step Guide on How to Purchase Health Insurance Plans Online

In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…

10 months ago

Exploring the Thrilling World of Slot Online Games

In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…

12 months ago

Navigating the Waves of Global Finance Through Online Platforms: A Beginner’s Guide

Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…

1 year ago

Technical Analysis Of Bank Of India

Understanding market patterns and forecasting future price fluctuations is critical to effective investment in today's…

1 year ago