Lifestyle

मौली गांगुली  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Mouli Ganguly)

Contents hide

 मौली गांगुली  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ गुजराती फिल्मों में भी अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। मौली गांगुली का जन्म वर्ष 1982 को कोलकाता पश्चिम बंगाल भारत में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1996 में बक्सों रहश्य  बंगाली धारावाहिक और वर्ष 2000 में मिलान  धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 1996 से 2022 तक वह कुल मिलाकर लगभग 25 धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2004 में रेनकोट फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वर्ष 2019 तक वह बंगाली और हिंदी लगभग  6 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मौली गांगुली  को सबसे अधिक लोकप्रियता कहीं किसी रोज धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। मौली गांगुली को  योगा करने,  पेंटिंग करने,  घूमने फिरने,  और टीवी देखने का बहुत शौक है। मौली गांगुली  के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और रणवीर सिंह है। मौली गांगुली  की पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी और दीपिका पादुकोण है। मौली गांगुली के नाम से वह अपना  ऑफिशियल यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं।उनको इंस्टाग्राम पर 776 K से अधिक फॉलोवर्स फॉलो करते हैं।

मौली गांगुली  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Mouli Ganguly’s Birthday and Family Background.)

 मौली गांगुली का जन्म 15 दिसंबर 1982 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था। मौली गांगुली के माता-पिता,  भाई बहन और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

उन्होंने वर्ष 2010 में अभिनेता मजहर सईद से  विवाह किया था। उनकी संतान के विषय में भी कोई जानकारी नहीं मिलती है।

मौली गांगुली  का स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक योग्यता। (Mouli Ganguly’s School, College and Educational Qualification.)

 मौली गांगुली के स्कूल का नाम तो ज्ञात नहीं है परंतु उन्होंने साइंस में स्नातक  की शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता से प्राप्त की है। बाद में उन्होंने होटल मैनेजमेंट और मास कम्युनिकेशन में भी कोर्स करना चाहा परंतु उसे बीच में ही छोड़ दिया।

मौली गांगुली  की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Mouli Ganguly)

वास्तविक नाममौली गांगुली
उपनामज्ञात नहीं
मौली गांगुली  का लोकप्रिय किरदार शायना सिकंद –  धारावाहिक :  कहीं किसी रोज
मौली गांगुली  का जन्मदिन 15 दिसंबर 1982
मौली गांगुली  की आयु39 वर्ष
मौली गांगुली  का जन्म स्थानकोलकाता पश्चिम बंगाल भारत
मौली गांगुली  का मूल निवास स्थानकोलकाता पश्चिम बंगाल भारत
मौली गांगुली  की राष्ट्रीयताभारतीय
मौली गांगुली  का धर्म हिन्दू
मौली गांगुली  की जातीयताज्ञात नहीं
मौली गांगुली  की शैक्षणिक योग्यताविज्ञान में स्नातक,
होटल मैनेजमेंट में कोर्स ( अधूरा) मास कम्युनिकेशन में कोर्स ( अधूरा)
मौली गांगुली के स्कूल का नामज्ञात नहीं
मौली गांगुली  के कॉलेज का नामयूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता
मौली गांगुली  का व्यवसायअभिनेत्री,  मॉडल और यूट्यूबर
मौली गांगुली  के प्रति एपिसोड आय 40 हज़ार रूपए
मौली गांगुली  की मासिक आय10 लाख रूपए से अधिक
मौली गांगुली की वार्षिक आय1.2 करोड़ रूपए से अधिक
मौली गांगुली  की कुल संपत्ति40 करोड़ रूपए  से अधिक
मौली गांगुली  की वैवाहिक स्थितिविवाहित
मौली गांगुली  की वैवाहिक तिथि वर्ष 2010

मौली गांगुली  का फिगर व बॉडी शेप (Mouli Ganguly’s figure and body shape)

मौली गांगुली की लंबाई5 फुट 6 इंच
मौली गांगुली का वजन55 किलोग्राम
मौली गांगुली  का फिगरअप्पर 32 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर  34 इंच
मौली गांगुली  की आंखों का रंगभूरा
मौली गांगुली  के बालों का रंगकाला

मौली गांगुली  का परिवार (Mouli Ganguly family)

मौली गांगुली के पिता का नामज्ञात नहीं
मौली गांगुली  की माता का नामज्ञात नहीं
मौली गांगुली  के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
मौली गांगुली  के पति का नाम मज़हर सईद ( अभिनेता)

मौली गांगुली  का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Mouli Ganguly’s debut in Indian television serials.)

 मौली गांगुली ने वर्ष 1996 बक्शो रहश्य  बंगाली धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने होटल रिसेप्शनिस्ट का किरदार निभाया था। वर्ष 2000 में उन्होंने सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मिलन में भी काम किया। वर्ष 2001 में वह कर्म और कुदरत धारावाहिकों में भी अभिनय कर चुकी है परंतु पहली बार उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2001 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कहीं किसी रोज से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंनेशायना सिकंद  का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के कुल 1895 एपिसोड बनाए गए थे। वर्ष 2003 में उन्होंने कुटुंब  धारावाहिक में श्वेता चट्टोपाध्याय की भूमिका भी निभाई। इसके अतिरिक्त वह वर्ष 2004 में साहिब बीवी गुलाम धारावाहिक में जबा  का किरदार भी निभा चुकी है। वर्ष 2005 में उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक कुसुम में  विधि चोपड़ा/ विधि त्रिशूल कपूर का किरदार भी निभाया। इस धारावाहिक के कुल 1001 एपिसोड बनाए गए थे। 

इन धारावाहिकों के अतिरिक्त व अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि सरकार :  रिश्तों की अनकही कहानी वर्ष 2005,  रेशम डंख  वर्ष 2006,  आठवां वचन वर्ष 2008,  आसमान से आगे वर्ष 2012,  क्या हुआ तेरा वादा वर्ष 2012,  एक थी नायिका  वर्ष 2013,  सूर्यपुत्र कर्ण  वर्ष 2015,  जमाई राजा  वर्ष 2016, शक्ति अस्तित्व के एहसास की और बाल शिव –  महादेव की अनदेखी गाथा  वर्ष 2021 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है।धारावाहिकों में काम करने के अतिरिक्त वह वर्ष 2008 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 4 में बतौर कंटेस्टेंट भी हिस्सा ले चुकी है।

मौली गांगुली  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Mouli Ganguly’s debut in Bollywood industry.)

मौली गांगुली  ने वर्ष 2004 में रितुपर्णो घोष द्वारा निर्देशित रेनकोट फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन और ऐश्वर्या राय बच्चन थी। इस फिल्म में उन्होंने शायना का ही किरदार निभाया था।  वर्ष 2007 में मौली गांगुली ने श्रीधर रंगायन द्वारा निर्देशित एचआईवी एड्स पर आधारित फिल्म  68 पेजेस में भी काम किया। इस धारावाहिक में उन्होंने मानसी का किरदार निभाया था। वर्ष 2019 में वह अनंत जैतपाल  द्वारा निर्देशित फिल्म किस्सेबाज़ में भी काम कर चुकी हैं। इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार पंकज त्रिपाठी, एवलिन शर्मा,  अनुप्रिया गोयंका,  जाकिर हुसैन,  राजेश शर्मा,  और विकास श्रीवास्तव आदि थे। इस फिल्म में मौली गांगुली ने  लेडी पुलिस इंस्पेक्टर  मैडम का किरदार निभाया था। 

मौली गांगुली  का फिगर

अप्पर 32 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर  34 इंच

मौली गांगुली  के प्रति एपिसोड आय

40 हज़ार रूपए 

मौली गांगुली  की मासिक आय

10 लाख रूपए से अधिक

मौली गांगुली की वार्षिक आय

 1.2 करोड़ रूपए से अधिक 

मौली गांगुली  की कुल संपत्ति

 40 करोड़ रूपए  से अधिक

मौली गांगुली  की वैवाहिक तिथि

 वर्ष 2010

Also Read biography of Baby Farida

Tridha Choudhury

Recent Posts

Step-by-Step Guide on How to Purchase Health Insurance Plans Online

In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…

4 months ago

Exploring the Thrilling World of Slot Online Games

In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…

5 months ago

Navigating the Waves of Global Finance Through Online Platforms: A Beginner’s Guide

Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…

7 months ago

Technical Analysis Of Bank Of India

Understanding market patterns and forecasting future price fluctuations is critical to effective investment in today's…

7 months ago

ULIP and Other Tax Saving Investments Ideal in Your 30s

Ever wondered what unit-linked insurance plans (ULIPs) mean and how they can help you save…

7 months ago

Abbott Tablet Uses in Hindi

एबॉट टैबलेट, जिसे एबॉट लेबोरेटरीज द्वारा निर्मित और वितरित किया जाता है, एक व्यापक रूप…

8 months ago