Lifestyle

परीक्षित साहनी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Parikshit Sahni)

परीक्षित साहनी को मुख्य तौर पर हिंदी सिनेमा और भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। यह हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता बलराज साहनी के बेटे हैं। इन्होंने वर्ष 1951 में दीदार फिल्म से बतौर बाल कलाकार हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था।  वर्ष 2021 तक परीक्षित साहनी 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 1986 में इन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कथा सागर से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया वर्ष 2019 तक यह लगभग 32 टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। परीक्षित साहनी को प्रारंभ में सबसे अधिक उपलब्धि टेलीविजन धारावाहिक गुल गुलशन गुलफाम में निभाए गए उनके किरदार के लिए प्राप्त हुई। यह हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म जैसे कि लगे रहो मुन्ना भाई,  थ्री ईडियट्स और पीके  का भी हिस्सा रह चुके हैं।

परीक्षित साहनी का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Birth of Parikshit Sahni and his family background.)

परीक्षित साहनी का जन्म 1 जनवरी 1944 को मुर्री पंजाब ब्रिटिश इंडिया के समय  भारत पाकिस्तान विभाजन से पूर्व हुआ था। यह जगह अब  वर्तमान पाकिस्तान में पड़ती है। वर्ष 1947 में हुए भारत पाकिस्तान विभाजन के पश्चात इनका परिवार वर्तमान भारत में आकर बस गया था। इनके पिता बलराज साहनी हिंदी सिनेमा के एक मशहूर और दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। इनकी माता दमयंती साहनी है। इनकी माता की मृत्यु के पश्चात उनके पिता ने संतोष चंदोक साहनी से दूसरा विवाह कर लिया था।  इनकी एक सौतेली बहन भी है जिनका नाम सनोवर साहनी है।

परीक्षित साहनी की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Parikshit Sahni.)

परीक्षित साहनी के स्कूली शिक्षा लॉरेंस स्कूल सनावर कसौली सोलन हिमाचल प्रदेश से हुई थी और उसके पश्चात उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की। इनके अंकल भीष्म साहनी द्वारा यह सलाह डी गई कि परीक्षित साहनी को भी अभिनय में कोर्स करना चाहिए इसलिए उनका दाखिला सिनेमा इंस्टिट्यूट में और एपटीट्यूड टेस्ट क्लियर करने के बाद में मॉस्को सिनेमा इंस्टिट्यूट में करवा दिया गया| 

परीक्षित साहनी के व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Parikshit Sahni.)

वास्तविक नामपरीक्षित साहनी
उपनामज्ञात नहीं
परीक्षित साहनी का जन्मदिन1 जनवरी 1944
परीक्षित साहनी की आयु78 वर्ष
परीक्षित साहनी का जन्म स्थानमुर्री  पंजाब ब्रिटिश इंडिया ( वर्तमान पंजाब पाकिस्तान)
परीक्षित साहनी  का मूल निवास स्थानशांतिनिकेतन पश्चिमी बंगाल
परीक्षित साहनी  की राष्ट्रीयताभारतीय
परीक्षित साहनी  का धर्महिंदू
परीक्षित साहनी की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
अभिनय में कोर्स
परीक्षित साहनी  के स्कूल का नामलॉरेंस स्कूल सनावर कसौली सोलन हिमाचल प्रदेश
परीक्षित साहनी के कॉलेज का नामसेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली
मॉस्को सिनेमा इंस्टिट्यूट
परीक्षित साहनी का व्यवसायअभिनेता
परीक्षित साहनी  की कुल संपत्ति 20 करोड़ रूपए के लगभग
परीक्षित साहनी की वैवाहिक स्थितिविवाहित

परीक्षित साहनी  की शारीरिक संरचना (Body Composition of Parikshit Sahni)

परीक्षित साहनी की लंबाई5 फुट 7 इंच
परीक्षित साहनी का वजन75 किलोग्राम
परीक्षित साहनी का शारीरिक मापछाती 40 इंच, कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
परीक्षित साहनी की आंखों का रंगहल्का भूरा
परीक्षित साहनी के बालों का रंगकाला और सफेद

परीक्षित साहनी  का परिवार (Parikshit Sahni’s family)

परीक्षित साहनी के पिता का नामबलराज साहनी
परीक्षित साहनी  की माता का नामदमयंती साहनी
संतोष चंदोक साहनी (सौतेली माता)
परीक्षित साहनी  की बहन का नामसनोवर साहनी ( सौतेली बहन)
परीक्षित साहनी की पत्नी का नामअरुणा साहनी ( डायवोर्स)
डॉ नंदिनी साहनी ( वर्तमान पत्नी –  सर्जन डॉक्टर)
परीक्षित साहनी  के बेटे का नामवरुणजय साहनी (दूसरी पत्नी से)
परीक्षित साहनी  की बेटियों के नामअदिति साहनी और तान्या साहनी

परीक्षित साहनी का हिन्दी सिनेमा में पदार्पण (Parikshit Sahni’s debut in Hindi cinema)

परीक्षित साहनी ने वर्ष 1951 में बतौर बाल कलालार नितिन बोस द्वारा निर्देशित फिल्म दीदार से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था परंतु बतौर अभिनेता उन्होंने वर्ष 1968 में असित सेन द्वारा निर्देशित अनोखी रात फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने एक पेंटर का किरदार निभाया था। वर्ष 1970 में उन्होंने राजेंद्र भाटिया द्वारा निर्देशित पवित्र पापी फिल्म में अपने पिता बलराज साहनी के साथ काम किया और इस फिल्म की अभिनेत्री तनुजा थी। वर्ष 1972 में उन्होंने प्रभात मुखर्जी द्वारा निर्देशित बायोग्राफिकल फिल्म शायरे कश्मीर महजूर में भी काम किया। वर्ष 1976 में उन्होंने यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म कभी कभी में डॉक्टर आरपी कपूर का किरदार निभाया था।

वर्ष 1977 में परीक्षित साहनी ने बलराज तह  द्वारा निर्देशित  जलियांवाला बाग फिल्म में उधम सिंह का किरदार निभाया जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 1984 में इन्होंने राज एन सिप्पी द्वारा निर्देशित बॉक्सर फिल्म में टोनी ब्रियांजा का किरदार निभाया था। इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार मिथुन चक्रवर्ती,  रति अग्निहोत्री,  शरद सक्सेना,  डैनी डेंजोंगपा और तनुजा की। इसी तरह उन्होंने अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि मेरी जंग वर्ष 1985,  इंसाफ की आवाज वर्ष 1986,  हुकूमत वर्ष 1987,  तहलका वर्ष 1992,  छोटा सा घर वर्ष 1996,  मेरे यार की शादी है वर्ष 2002 और मुझसे दोस्ती करोगी वर्ष 2002 आदि।

परीक्षित साहनी को सबसे अधिक लोकप्रियता व उपलब्धि लगे रहो मुन्ना भाई वर्ष 2006,  उमराव जान वर्ष 2006,  3 ईडियट्स  वर्ष 2009,  मेरे ब्रदर की दुल्हन वर्ष 2011,  सुल्तान वर्ष 2016 और हाउसफुल 4 वर्ष 2019 से प्राप्त हुई।

परीक्षित साहनी का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Parikshit Sahni’s Debut in the Indian Television Industry.)

परीक्षित साहनी ने वर्ष 1986 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कथा सागर से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इसमें उन्होंने विभिन्न किरदार निभाए थे। इसी वर्ष का दूसरा धारावाहिक बैरिस्टर विनोद भी प्रसारित किया गया जिसमें इन्होंने टाइटल किरदार निभाया था। वर्ष 1987 में डीडी नेशनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक गुल गुलशन गुलफाम से परीक्षित साहनी को पहली बार टेलिविजन इंडस्ट्री में मुख्य पहचान प्राप्त हुई। वर्ष 1988 में इन्होंने मिर्जा गालिब पर आधारित धारावाहिक में नवाब शमसुद्दीन का किरदार भी निभाया था। इसी प्रकार इन्होंने वर्ष 2019 तक विभिन्न सुपरहिट धारावाहिकों जैसे कि जुनून वर्ष 1994,  चंद्रकांता वर्ष 1994,  अजनबी वर्ष 1994,  मैं दिल्ली हूं वर्ष 1998,  गुल सनोबर वर्ष 1999,  नूरजहां वर्ष 2,000,  शरारत वर्ष 2003,  सात फेरे :  सलोनी का सफर वर्ष 2007,  कल्पना वर्ष 2009,  मेरी मां वर्ष 2011 और एक भ्रम सर्वगुण संपन्न  वर्ष 2019।

परीक्षित साहनी  की कुल संपत्ति

20 करोड़ रूपए के लगभग 

परीक्षित साहनी के लोकप्रिय अभिनेता

 दिलीप कुमार  और अमिताभ बच्चन

परीक्षित साहनी  की पसंदीदा अभिनेत्री

नूतन 

Also Read Biography of Pankaj dheer

Tridha Choudhury

Recent Posts

Step-by-Step Guide on How to Purchase Health Insurance Plans Online

In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…

3 months ago

Exploring the Thrilling World of Slot Online Games

In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…

4 months ago

Navigating the Waves of Global Finance Through Online Platforms: A Beginner’s Guide

Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…

6 months ago

Technical Analysis Of Bank Of India

Understanding market patterns and forecasting future price fluctuations is critical to effective investment in today's…

6 months ago

ULIP and Other Tax Saving Investments Ideal in Your 30s

Ever wondered what unit-linked insurance plans (ULIPs) mean and how they can help you save…

6 months ago

Abbott Tablet Uses in Hindi

एबॉट टैबलेट, जिसे एबॉट लेबोरेटरीज द्वारा निर्मित और वितरित किया जाता है, एक व्यापक रूप…

7 months ago