पूजा बनर्जी को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और वेब सीरीज इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। पूजा बनर्जी का जन्म वर्ष 1991 को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ था। पूजा बनर्जी ने वर्ष 2011 में बतौर कंटेस्टेंट एमटीवी रोडीज से टेलीविजन इंडस्ट्री वर्ष 2012 में एक दूसरे से करते हैं प्यार हम धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2023 तक वह लगभग 14 धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है। इसके अतिरिक्त वह कईं लोकप्रीय रियलिटी शोज़ जैसे कि बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 1, बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 3, नच बलिए सीजन 9 आदि में भी बतौर कंटेस्टेंट काम कर चुकी है। इनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें घर आजा परदेसी, स्विम टीम, नागार्जुन – एक योद्धा , चंद्रकांता और कुमकुम भाग्य धारावाहिकों से प्राप्त हुई थी। वर्ष 2018 में उन्होंने कहने को हमसफर हैं से वेब सीरीज इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वर्ष 2020 तक वह 3:00 वेब सीरीज में काम कर चुकी है। पूजा बनर्जी वास्तविक जीवन में भी राष्ट्रीय स्तर की एथलीट और स्विमर है। वह हिंद महासागर में 5 किलोमीटर की रेस और हुगली नदी में 14 किलोमीटर की रेस में हिस्सा ले चुकी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्विमिंग टूर्नामेंट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। उनके पति संदीप सेजवाल भी एक पेशेवर स्विमर है और एशियन गेम्स में मेडलिस्ट भी रह चुके हैं। सितंबर 2019 में जब पूजा बैनर्जी नच बलिए सीजन 9 के दौरान डांस प्रैक्टिस कर रही थी तब अचानक उनका बैलेंस बिगड़ने से वह 10 फुट नीचे गिर पड़ी। 10 दिनों तक उन्होंने पूर्ण रूप से बेड रेस्ट किया।पूजा बनर्जी को इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।
पूजा बनर्जी का जन्म 8 नवंबर 1991 को जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। पूजा बनर्जी के पिता का नाम नील बनर्जी और उनकी माता का नाम पूर्णिमा भट्टाचार्य है। उनका एक भाई है जिसका नाम आकाश बनर्जी है। वह एक बंगाली हिंदू परिवार से संबंध रखती हैं।
पूजा बनर्जी ने 28 फरवरी 2017 को पेशेवर भारतीय स्वीमर संदीप सेजवाल से विवाह किया था। 12 मार्च 2022 को उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने सना रखा है।
वास्तविक नाम | पूजा बनर्जी |
उपनाम | ज्ञात नहीं |
पूजा बनर्जी का लोकप्रिय किरदार | रीवा माथुर – धारावाहिक : स्विम टीम |
पूजा बनर्जी का जन्मदिन | 8 नवंबर 1991 |
पूजा बनर्जी की आयु | 31 वर्ष |
पूजा बनर्जी का जन्म स्थान | अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भारत |
पूजा बनर्जी का मूल निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
पूजा बनर्जी की राष्ट्रीयता | भारतीय |
पूजा बनर्जी का धर्म | हिंदू |
पूजा बनर्जी की जातीयता | ज्ञात नहीं |
पूजा बनर्जी की शैक्षणिक योग्यता | बैचलर ऑफ कॉमर्स अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर |
पूजा बनर्जी के स्कूल का नाम | सेंट्रल प्वाइंट स्कूल नागपुर महाराष्ट्र |
पूजा बनर्जी के कॉलेज का नाम | हिस्लोप कॉलेज नागपुर महाराष्ट्र |
पूजा बनर्जी का व्यवसाय | अभिनेत्री |
पूजा बनर्जी की प्रति एपिसोड आय | 50 – 60 हज़ार रूपए |
पूजा बनर्जी की मासिक आय | 10 लाख रूपए से अधिक |
पूजा बनर्जी की वार्षिक आय | 1.2 करोड़ रूपए से अधिक |
पूजा बनर्जी की कुल संपत्ति | 15 करोड़ रूपए से अधिक |
पूजा बनर्जी की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पूजा बनर्जी की वैवाहिक तिथि | 28 फरवरी 2017 |
पूजा बनर्जी की लंबाई | 5 फुट 4 इंच |
पूजा बनर्जी का वजन | 51 किलोग्राम |
पूजा बनर्जी का फिगर | अप्पर 33 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच |
पूजा बनर्जी की आंखों का रंग | भूरा |
पूजा बनर्जी के बालों का रंग | काला |
पूजा बनर्जी के पिता का नाम | नील बनर्जी |
पूजा बनर्जी की माता का नाम | पूर्णिमा भट्टाचार्य |
पूजा बनर्जी के भाई का नाम | अकाश बैनर्जी |
पूजा बनर्जी के पति | संदीप सेजवाल |
पूजा बनर्जी की बेटी का नाम | सना |
पूजा बनर्जी ने वर्ष 2012 में बतौर अभिनेत्री स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक एक दूसरे से करते हैं प्यार हम से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने तेजल मजूमदार का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के केवल 169 एपिसोड ही बनाए गए थे। वर्ष 2013 में उन्होंने लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले फैंटेसी धारावाहिक द एडवेंचर ऑफ हातिम में पेरिजाद का किरदार भी निभाया। इसी वर्ष उन्होंने सहारा वन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक घर आजा परदेसी में रुद्राणी की भूमिका भी निभाई थी।
वर्ष 2015 में उन्होंने वी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले स्पोर्ट्स धारावाहिक स्विम टीम में रेवा माथुर का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2016 में वह नागार्जुन – एक योद्धा धारावाहिक में नूरी शास्त्री का किरदार भी निभा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य कई लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि चंद्र नंदिनी वर्ष 2017, चंद्रकांता वर्ष 2017, दिल ही तो है वर्ष 2018, विक्रम बेताल की रहस्य गाथा वर्ष 2018, कसौटी जिंदगी की वर्ष 2018, कुमकुम भाग्य वर्ष 2020 बड़े अच्छे लगते हैं आदि में भी काम कर चुकी हैं।
पूजा बनर्जी ने वर्ष 2018 में ZEE5 तथा ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज कहने को हमसफर है से वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने बानी मेहरा का किरदार निभाया था। वर्ष 2020 में उन्होंने कसीनो – माय गेम माई रूल में भी काम किया, जिसमें उन्होंने रिया मारवाह का किरदार निभाया।
अप्पर 33 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच
50 – 60 हज़ार रूपए
10 लाख रूपए से अधिक
1.2 करोड़ रूपए से अधिक
15 करोड़ रूपए से अधिक
28 फरवरी 2017
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…
Understanding market patterns and forecasting future price fluctuations is critical to effective investment in today's…