Lifestyle

रज़ा मुराद का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Raza Murad)

रज़ा मुराद हिंदी सिनेमा की एक दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं परंतु हिंदी सिनेमा के साथ-साथ उन्होंने भोजपुरी पंजाबी, तेलुगू, ओड़िया और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। रज़ा मुराद ने वर्ष 1972 में बीआर इशारा द्वारा निर्देशित फिल्म एक नजर से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक वह लगभग केवल हिंदी सिनेमा में ही  250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 1970 से 1980 के दशक के बीच में रज़ा मुराद मुख्य खलनायक ओं में गिने जाते थे। रज़ा मुराद ने वर्ष 2008 में आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म जोधा अकबर में शमसुद्दीन अतगा खान का किरदार भी निभाया है। वर्ष 1993 में उन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कानून में अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाकर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वह अब तक लगभग 6 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। आज भी रज़ा मुराद अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर रहे हैं।

रज़ा मुराद का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Raza Murad’s birth and his family background.)

रज़ा मुराद का जन्म 23 नवंबर 1950 को रामपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। इनके पिता मुराद भी हिंदी सिनेमा की प्रारंभिक अभिनेताओं में से एक रह चुके हैं और दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। इनकी माता के नाम और भाई बहन के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती। जीनत अमान रज़ा मुराद के कजन बहन है।

रज़ा मुराद की शैक्षणिक योग्यता (Raza Murad’s educational qualification)

रज़ा मुराद की शैक्षणिक योग्यता स्कूल और कॉलेज के शिक्षा के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है परंतु इतना अवश्य ज्ञात है कि अभिनय के क्षेत्र में रुझान होने के कारण इन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में दाखिला लिया जहां से इन्होंने अभिनय के क्षेत्र में डिप्लोमा की शिक्षा प्राप्त की।

रज़ा मुराद की व्यक्तिगत जानकारी  (Raza Murad’s personal information)

वास्तविक नामरज़ा मुराद
उपनाम ज्ञात नहीं
रज़ा मुराद का जन्म23 नवंबर 1950
रज़ा मुराद  की आयु71 वर्ष
रज़ा मुराद का जन्म स्थानरामपुर उत्तर प्रदेश भारत
रज़ा मुराद का मूल निवास स्थानरामपुर उत्तर प्रदेश भारत
रज़ा मुराद  की राष्ट्रीयताभारतीय
रज़ा मुराद का धर्मइस्लाम
रज़ा मुराद की शैक्षणिक योग्यताअभिनय के क्षेत्र में डिप्लोमा
रज़ा मुराद के स्कूल का नामज्ञात नहीं
रज़ा मुराद के कॉलेज का नामफिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया पुणे
रज़ा मुराद का व्यवसायअभिनेता
रज़ा मुराद की कुल संपत्ति17  करोड़ रुपए के लगभग
रज़ा मुराद की वैवाहिक स्थितिविवाहित

रज़ा मुराद की शारीरिक संरचना (Raza Murad’s body composition)

रज़ा मुराद की लंबाई6 फुट 2 इंच
रज़ा मुराद  का वजन90  किलोग्राम
रज़ा मुराद  का शारीरिक मापछाती 46 इंच,  कमर 38 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
रज़ा मुराद  की आंखों काभूरा
रज़ा मुराद  के बालों का रंगकाला और सफेद

रज़ा मुराद का परिवार (Raza Murad’s family)

रज़ा मुराद  के पिता का नाममुराद
रज़ा मुराद  की माता का नामज्ञात नहीं
रज़ा मुराद  के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
रज़ा मुराद  की पत्नी का नामसमीना मुराद
रज़ा मुराद  के बेटे का नामअली मोला
रज़ा मुराद  की बेटी का नामआएशा मुराद

रज़ा मुराद का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Raza Murad’s debut in Hindi cinema.)

रज़ा मुराद ने 15 वर्ष की आयु में ही वर्ष 1965 में आई जोहर महमूद इन गोवा फिल्म में जवान रहीम का किरदार निभाया था परंतु बतौर अभिनेता उन्होंने वर्ष 1972 में बीआर इशारा द्वारा निर्देशित फिल्म एक नजर से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने एडवोकेट अशोक का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और नादिरा थी। वर्ष 1973 में रज़ा मुराद ने ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म नमक हराम में आलम का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री राजेश खन्ना,  अमिताभ बच्चन,  रेखा,  असरानी आदि थे। वर्ष 1974 में रज़ा मुराद ने मनोज कुमार द्वारा निर्देशित रोटी कपड़ा और मकान फिल्म में भी काम किया था जिसमें उन्होंने हामिद मियां का किरदार निभाया है। वर्ष 1977 में इन्होंने चेतन आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म साहिब बहादुर में अजय की भूमिका निभाई। वर्ष 1979 में रज़ा मुराद ने राजकुमार कोहली द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म जानी दुश्मन में ठाकुर का किरदार निभाया था। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। 

इसी तरह उन्होंने अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि बॉम्बे 405 माइल्स वर्ष 1980,  आसपास वर्ष 1981,  प्रेम रोग वर्ष 1982,  अनमोल सितारे वर्ष 1982, जीने नहीं दूंगा वर्ष 1984,  यादगार वर्ष 1984,  राम तेरी गंगा मैली वर्ष 1985,  दिलवाला वर्ष 1986,  मैं बलवान वर्ष 1986,  सीतापुर की गीता वर्ष 1987,  खूनी महल वर्ष 1987,  खतरों के खिलाड़ी वर्ष 1988,  हलाल की कमाई वर्ष 1988,  राम लखन वर्ष 1989,  त्रिदेव वर्ष 1989,  तूफान वर्ष 1989,  हातिम ताई वर्ष 1990,  बंद दरवाजा वर्ष 1990,  हिना वर्ष 1991, आंटी नंबर 1 वर्ष 1998,  शहीदे कारगिल वर्ष 2001, जोधा अकबर वर्ष 2008 और बाजीराव मस्तानी वर्ष 2015 आदि फिल्मों में भी काम किया।

रज़ा मुराद ने पंजाबी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है और कई फिल्मों में काम किया है जैसे कि धर्मजीत वर्ष 1975, टाकरा वर्ष 1976, डाकू जगत सिंह वर्ष 1983 आदि।

रज़ा मुराद का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Raza Murad’s debut in the Indian television industry.)

वर्ष 1993 में रज़ा मुराद ने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले क्राइम ड्रामा सीरीज कानून से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाया था। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 1997 में दूरदर्शन पर ही प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक घुटन में शामली के पिता और मृणालिनी के पति का मुख्य किरदार निभाया था। वर्ष 2001 में रज़ा मुराद ने 1857 क्रांति  धारावाहिक में बादशाह जहांगीर का किरदार निभाया था। वर्ष 2002 में उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक किटी पार्टी में मिनिस्टर अजीत कुमार की भूमिका निभाई। वर्ष 2012 में उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मधुबाला :  एक इश्क एक जुनून में कुलभूषण भाटिया का मुख्य किरदार निभाया था।

रज़ा मुराद की कुल संपत्ति

17  करोड़ रुपए के लगभग

रज़ा मुराद का जन्म

 23 नवंबर 1950

रज़ा मुराद  की आयु

 71 वर्ष 

Tridha Choudhury

Recent Posts

Step-by-Step Guide on How to Purchase Health Insurance Plans Online

In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…

3 months ago

Exploring the Thrilling World of Slot Online Games

In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…

4 months ago

Navigating the Waves of Global Finance Through Online Platforms: A Beginner’s Guide

Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…

6 months ago

Technical Analysis Of Bank Of India

Understanding market patterns and forecasting future price fluctuations is critical to effective investment in today's…

6 months ago

ULIP and Other Tax Saving Investments Ideal in Your 30s

Ever wondered what unit-linked insurance plans (ULIPs) mean and how they can help you save…

6 months ago

Abbott Tablet Uses in Hindi

एबॉट टैबलेट, जिसे एबॉट लेबोरेटरीज द्वारा निर्मित और वितरित किया जाता है, एक व्यापक रूप…

7 months ago