समीक्षा भटनागर को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। समीक्षा भटनागर का जन्म वर्ष 1988 में देहरादून उत्तराखंड में हुआ था। समीक्षा भटनागर ने वर्ष 2011 में सब टीवी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक बालवीर से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक वह लगभग 13 धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें वर्ष 2011 एक वीर की अरदास वीरा और वर्ष 2014 कुमकुम भाग्य धारावाहिकों से प्राप्त हुई थी। वर्ष 2015 में उन्होंने मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वर्ष 2022 तक वह लगभग 6 फिल्मों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं के साथ भी काम कर चुकी है। समीक्षा भटनागर थिएटर भी करती हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने राशोमोम ब्लूज़ नाटक में जर्नलिस्ट और वर्ष 2022 में जय श्री राम रामायण नाटक में सीता माता का किरदार निभाया था। अगस्त वर्ष 2017 में समीक्षा भटनागर को एक कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा जब पोस्टर बॉयज फिल्म की शूटिंग के दौरान यह खबर फैली कि उन्होंने मशहूर अभिनेता बॉबी देओल को थप्पड़ मारा है। जब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इस पर समीक्षा भटनागर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह केवल एक अफवाह है। समीक्षा भटनागर के पसंदीदा अभिनेता सलमान खान और पसंदीदा अभिनेत्री रानी मुखर्जी हैं। उनको बचपन से ही डांस करने का बहुत शौक है। वह शास्त्रीय, अर्थशास्त्री और पश्चिमी डांस में पारंगत है। समीक्षा भटनागर को इंस्टाग्राम पर 5.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।
समीक्षा भटनागर का जन्म 12 जनवरी 1988 को देहरादून उत्तराखंड भारत में हुआ था। समीक्षा भटनागर के माता-पिता और भाई बहन के नाम के विषय में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है और ना ही उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी मिलती है। केवल इतना ही ज्ञात है कि वह क्षत्रिय हिंदू परिवार से संबंध रखती है।
समीक्षा भटनागर के स्कूल और कॉलेज के नाम के विषय में तो कोई जानकारी प्राप्त नहीं है परंतु यह जानकारी अवश्य उपलब्ध है कि उन्होंने कत्थक डांस में पीएचडी की हुई है। अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात वह डांस में अपना करियर बनाने के लिए दिल्ली चली गई थी। प्रारंभ में उन्होंने खुद के डांस एकेडमी खोली परंतु उसके पश्चात उन्होंने अभिनय और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहा जिसके लिए वह मुंबई चली गई। समीक्षा भटनागर को श्यामक दावर इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के द्वारा सर्वश्रेष्ठ डांसर पुरस्कार स्टेज परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।
वास्तविक नाम | समीक्षा भटनागर |
उपनाम | समीक्षा |
समीक्षा भटनागर का लोकप्रिय किरदार | गुरप्रीत – धारावाहिक : वीरा एक वीर की अरदास वीरा |
समीक्षा भटनागर का जन्मदिन | 12 जनवरी 1988 |
समीक्षा भटनागर की आयु | 34 वर्ष |
समीक्षा भटनागर का जन्म स्थान | देहरादून उत्तराखंड भारत |
समीक्षा भटनागर का मूल निवास स्थान | देहरादून उत्तराखंड भारत |
समीक्षा भटनागर की राष्ट्रीयता | भारतीय |
समीक्षा भटनागर का धर्म | हिंदू |
समीक्षा भटनागर की जातीयता | क्षत्रिय |
समीक्षा भटनागर की शैक्षणिक योग्यता | कथक डांस में पीएचडी |
समीक्षा भटनागर के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
समीक्षा भटनागर के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
समीक्षा भटनागर का व्यवसाय | मॉडल और अभिनेत्री |
समीक्षा भटनागर के प्रति एपिसोड आय | 40 हज़ार रूपए से अधिक |
समीक्षा भटनागर की मासिक आय | 10 लाख रूपए से अधिक |
समीक्षा भटनागर की वार्षिक आय | 1 करोड़ रूपए से अधिक |
समीक्षा भटनागर की कुल संपत्ति | 67 करोड़ रूपए से अधिक |
समीक्षा भटनागर की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
समीक्षा भटनागर की लंबाई | 5 फुट 5 इंच |
समीक्षा भटनागर का वजन | 55 किलोग्राम |
समीक्षा भटनागर का फिगर | अप्पर 30 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 32 इंच |
समीक्षा भटनागर की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
समीक्षा भटनागर के बालों का रंग | काला |
समीक्षा भटनागर के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
समीक्षा भटनागर की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
समीक्षा भटनागर के भाई बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
समीक्षा भटनागर ने वर्ष 2011 में सब टीवी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले फेंटेसी धारावाहिक बालवीर से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2011 में उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक एक वीर की अरदास : वीरा में गुरप्रीत करतार सिंह का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के कुल 896 एपिसोड बनाए गए थे। वर्ष 2013 में उन्होंने लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक देवों के देव महादेव में जया का किरदार भी निभाया। इस धारावाहिक के कुल 820 एपिसोड बनाए गए थे। इस धारावाहिक में महादेव का किरदार मोहित रायना ने निभाया था।
इसके अतिरिक्त व अन्य कई लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि उत्तरण वर्ष 2013, सावधान इंडिया वर्ष 2014, यम हैं हम वर्ष 2014, पीटरसन हिल वर्ष 2014, स्त्री शक्ति वर्ष 2014, गुप् चुप वर्ष 2016 और धारावी बैंक वर्ष 2022 में भी काम कर चुकी हैं।
समीक्षा भटनागर ने वर्ष 2015 में मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित फिल्म कैलेण्डर गर्ल्स फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने बिजनेसवुमन का किरदार निभाया था। वर्ष 2017 में वह श्रेयस तलपडे द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म पोस्टर बॉयज में सनी देओल, बॉबी देओल, सोनाली कुलकर्णी और श्रेयस तलपडे के साथ काम कर चुकी है। जिसमें उन्होंने सूरजमुखी का किरदार निभाया है। वर्ष 2018 में उन्होंने नईम ए सिद्दीकी द्वारा निर्देशित फिल्म हमने गांधी को मार दिया में सुधा सिंह का किरदार निभाया। वर्ष 2022 में वह केएस मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म अंत – द एन्ड में भी काम कर चुकी हैं।
अप्पर 30 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 32 इंच
40 हज़ार रूपए से अधिक
10 लाख रूपए से अधिक
1 करोड़ रूपए से अधिक
67 करोड़ रूपए से अधिक
India is one of the key growth points in global fintech, and the business activities…
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…