शिल्पा शिंदे मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। शिल्पा शिंदे का जन्म वर्ष 1977 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। शिल्पा शिंदे के पिता उन्हें कानून की पढ़ाई करवाना चाहते थे परंतु शिल्पा शिंदे अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थी। शिल्पा शिंदे वर्ष 2001 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कभी आए ना जुदाई से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था इस धारावाहिक में इन्होंने अमृता का किरदार निभाया था। शिल्पा शिंदे ने वर्ष 2001 से 2022 तक लगभग 22 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभाए परंतु उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता चिड़ियाघर और भाभी जी घर पर है धारावाहिकों से प्राप्त हुई थी। जिनमें उन्होंने कोयल घोटक नारायण और अंगूरी मनमोहन तिवारी का किरदार निभाया था। वर्ष 2017 में शिल्पा शिंदे बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 की विजेता भी रह चुकी है। शिल्पा शिंदे ने वर्ष 2001 में ही छीना तेलुगु फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्म और वर्ष 2017 में पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में भी पदार्पण किया| वर्ष 2016 में शिल्पा शिंदे ने संजय कोहली के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट का केस भी दर्ज करवा दिया था और इसी कारण से उन्होंने भाभी जी घर पर है धारावाहिक में काम करना भी बंद कर दिया था। एक बार भाभी जी घर पर हैं धारावाहिक में शूटिंग के दौरान उनको माइग्रेन का अटैक भी आ गया था। शिल्पा शिंदे शिर्डी साईं बाबा और भगवान गणेश की परम भक्त है। शिल्पा शिंदे को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 581 K फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। शिल्पा शिंदे ने 5 फरवरी 2019 को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। शिल्पा शिंदे के पिता डॉक्टर सत्यादेव शिंदे हाई कोर्ट के जज थे। शिल्पा शिंदे की माता गीता सत्यादेओ शिंदे गृहणी हैं। शिल्पा शिंदे की दो बड़ी बहन है जिनका नाम शुभा शिंदे और अर्चना शिंदे हैं और इनका एक भाई भी है जिसका नाम आशुतोष शिंदे है| वर्ष 2013 में शिल्पा शिंदे के पिता का देहांत हो गया था जिसके कारण यह काफी डिप्रेशन में चली गयी थीं।
शिल्पा शिंदे के स्कूल और कॉलेज के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती केवल इतना ही ज्ञात है कि उन्होंने साइकोलॉजी में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है परंतु इसकी परीक्षा में वह फेल हो गई थी।
वास्तविक नाम | शिल्पा शिंदे |
उपनाम | ज्ञात नहीं |
शिल्पा शिंदे का लोकप्रिय किरदार | अंगूरी भाभी – धारावाहिक : भाभी जी घर पर है |
शिल्पा शिंदे का जन्मदिन | 28 अगस्त 1977 |
शिल्पा शिंदे की आयु | 45 वर्ष |
शिल्पा शिंदे का जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
शिल्पा शिंदे का मूल निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
शिल्पा शिंदे की राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिल्पा शिंदे का धर्म | हिंदू |
शिल्पा शिंदे की शैक्षणिक योग्यता | साइकोलॉजी स्नातक में फ़ेल |
शिल्पा शिंदे के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
शिल्पा शिंदे के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
शिल्पा शिंदे का व्यवसाय | अभिनेत्री |
शिल्पा शिंदे की प्रति एपिसोड आय | 40 हजार रुपए |
शिल्पा शिंदे की मासिक आय | 5 लाख रुपए से अधिक |
शिल्पा शिंदे की कुल संपत्ति | 20 करोड़ रूपए के लगभग |
शिल्पा शिंदे की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
शिल्पा शिंदे की लंबाई | 5 फुट 4 इंच |
शिल्पा शिंदे का वज़न | 65 किलोग्राम |
शिल्पा शिंदे का फिगर | अप्पर 35 इंच, कमर 29 इंच, लोअर 36 इंच |
शिल्पा शिंदे की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
शिल्पा शिंदे के बालों का रंग | काला |
शिल्पा शिंदे के पिता का नाम | डॉक्टर सत्यादेव शिंदे |
शिल्पा शिंदे की माता का नाम | गीता शिंदे |
शिल्पा शिंदे की बहनों का नाम | शुभा शिंदे और अर्चना शिंदे |
शिल्पा शिंदे के भाई का नाम | आशुतोष शिंदे |
वैसे तो शिल्पा शिंदे नहीं वर्ष 1999 में टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था परंतु मुख्य पहचान उन्हें वर्ष 2001 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कभी आए ना जुदाई से प्राप्त हुई थी जिसमें उन्होंने अमृता का किरदार निभाया था। वर्ष 2002 में उन्होंने आम्रपाली धारावाहिक में टाइटल किरदार भी निभाया। वर्ष 2003 में शिल्पा शिंदे ने तुम बिन जाऊं कहां धारावाहिक में दीया राज सिंह का किरदार निभाया था और वर्ष 2004 में उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक संजीवनी में चित्रा की भूमिका भी निभाई।
वर्ष 2007 में शिल्पा शिंदे ने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हरी मिर्च लाल मिर्च में रिंकू खन्ना का किरदार निभाया था। वैसे तो शिल्पा शिंदे ने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में महत्वपूर्ण किरदार निभाए परंतु मुख्य पहचान उन्हें वर्ष 2011 में सब चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक चिड़ियाघर से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने कोयल घोटक नारायण का किरदार निभाया था। इसके बाद सबसे अधिक लोकप्रियता शिल्पा शिंदे को वर्ष 2015 में एंड टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक भाभी जी घर पर है से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने अंगूरी मनमोहन तिवारी का किरदार निभाया था।
इन धारावाहिकों के अतिरिक्त 72 अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि आंधी वर्ष 2003, भाभी वर्ष 2003, हातिम वर्ष 2004, मिस इंडिया वर्ष 2004, रात होने को है वर्ष 2005, रब्बा इश्क ना होवे वर्ष 2005, घर की लक्ष्मी बेटियां वर्ष 2008 और लापतागंज वर्ष 2014 आदि में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है।
शिल्पा शिंदे ने वर्ष 2017 में संजय छेल द्वारा निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने मारो लाइन गीत में डांस किया था। वर्ष 2022 में शिल्पा शिंदे ने बूंदी रायता फिल्म में भी काम किया।
अप्पर 35 इंच, कमर 29 इंच, लोअर 36 इंच
40 हजार रुपए
5 लाख रुपए से अधिक
20 करोड़ रूपए के लगभग
अविवाहित
India is one of the key growth points in global fintech, and the business activities…
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…