विद्या मालवड़े को मुख्य तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री, टेलीविजन धारावाहिक और वेब इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है हालांकि उन्होंने अपने करियर के शुरुआत एयर होस्टेस से की थी। कुछ समय तक विद्या मालवड़े ने मॉडलिंग भी की। विद्या मालवड़े ने वर्ष 2003 में मुकेश भट्ट द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म इन्तेहां से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में इन्होंने नंदिनी सक्सेना का किरदार निभाया था। वर्ष 2021 तक विद्या मालवड़े लगभग 19 फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं परंतु उन्हें बॉलीवुड में सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2007 में शिमित अमीन द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स फिल्म चक दे ! इंडिया से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने विद्या शर्मा का किरदार निभाया था। वर्ष 2005 में विद्या मालवड़े ने मिर्ची टॉप 20 म्यूजिक हिट शो से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। इस धारावाहिक को इन्होंने हॉस्ट किया था। इसके अलावा इन्होंने रियालिटी शो फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया। विद्या मालवड़े ने वर्ष 2019 में इंसाइड एज 2 से वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस वेब सीरीज में इन्होंने तिशा चोपड़ा का किरदार निभाया था।
विद्या मालवड़े का जन्म 2 मार्च 1973 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इनके माता-पिता के नाम और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। इनकी दो बहने हैं जिनमें से एक का नाम दर्शना माएत्रा है, दूसरी बहन का नाम ज्ञात नहीं। विद्या मालवड़े हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेत्री सुमिता पाटिल की भतीजी हैं।
विद्या मालवड़े की स्कूली शिक्षा, स्कूल और कॉलेज के विषय में जानकारी नहीं मिलती, केवल इतना ही ज्ञात है कि उन्होंने लॉ में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की है|
वास्तविक नाम | विद्या मालवड़े |
उपनाम | शाज़ और मिन |
विद्या मालवड़े का लोकप्रिय किरदार | विद्या शर्मा – फिल्म चक दे ! इंडिया वर्ष 2007 |
विद्या मालवड़े का जन्मदिन | 2 मार्च 1973 |
विद्या मालवड़े की आयु | 49 वर्ष |
विद्या मालवड़े का जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
विद्या मालवड़े का मूल निवास स्थान | मुंबई महारा महाराष्ट्र |
विद्या मालवड़े की राष्ट्रीयता | भारतीय |
विद्या मालवड़े का धर्म | हिंदू |
विद्या मालवड़े की शैक्षणिक योग्यता | लॉ में स्नातक |
विद्या मालवड़े के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
विद्या मालवड़े के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
विद्या मालवड़े का व्यवसाय | अभिनेत्री |
विद्या मालवड़े की कुल संपत्ति | 10 करोड़ रूपए के लगभग |
विद्या मालवड़े की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
विद्या मालवड़े की वैवाहिक तिथि | वर्ष 1997 – वर्ष 2000 ( डिवोर्स ) वर्ष 2009 – दूसरा विवाह |
विद्या मालवड़े की लंबाई | 5 फुट 5 इंच |
विद्या मालवड़े का वजन | 55 किलोग्राम |
विद्या मालवड़े का फिगर | अप्पर 33 इंच , कमर 26 इंच , लोअर 34 इंच |
विद्या मालवड़े की आँखों का रंग | भूरा |
विद्या मालवड़े के बालों का रंग | भूरा |
विद्या मालवड़े क के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
विद्या मालवड़े की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
विद्या मालवड़े की बहनों का नाम | दर्शना माएत्रा और (दूसरी बहन का नाम ज्ञात नहीं) |
विद्या मालवड़े के पति का नाम | स्वर्गीय कैप्टन अरविंद सिंह बग्गा – पायलेट ( पहले पति) संजय दायमा – स्क्रीनप्ले राइटर ( दूसरे पति) |
विद्या मालवड़े ने अपने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस से की थी। उसके पश्चात कुछ वर्षों तक उन्होंने कुछ वर्षों तक मॉडलिंग इंडस्ट्री में काम किया। प्रहलाद कक्कड़ जो कि एक फिल्ममेकर है उन्होंने विद्या मालवड़े को विज्ञापनों में काम देना शुरू किया। जल्द ही वर्ष 2003 में विद्या मालवड़े ने महेश भट्ट द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म इन्तेहाँ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में इन्होंने नंदिनी सक्सेना का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ अन्य सह कलाकार अश्मित पटेल और नौहीद साइरसी थी। वर्ष 2005 में भी विद्या मालवड़े माशूका और यू , बौंसी एन मी में अभिनय किया परंतु बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुख्य पहचान विद्या मालवड़े को शिमित अमिन द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स फिल्म चक दे ! इंडिया से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में इन्होंने विद्या शर्मा महिला हॉकी टीम की कप्तान का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता शाहरुख खान थे, जिन्होंने कबीर खान का किरदार निभाया था।
वर्ष 2010 में विद्या मालवड़े ने अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म नो प्रॉब्लम में अनिल कपूर, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, परेश रावल, सुष्मिता सेन, कंगना राणावत और नीतू चंद्रा के साथ काम किया। वर्ष 2012 में विद्या मालवड़े ने भूषण पटेल द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म 1920 : इविल रिटर्न्स में करुणा की भूमिका निभाई थी।
इन फिल्मों के अतिरिक्त विद्या मालवड़े कई अन्य हिट फिल्म जैसे कि बेनाम वर्ष 2008, किडनैप वर्ष 2008, तुम मिलो तो सही वर्ष 2010, आपके लिए हम वर्ष 2010, दस तोला वर्ष 2010, स्ट्राइकर वर्ष 2010, चक्रधार वर्ष 2012, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा वर्ष 2013, हार्टबीटस वर्ष 2017आदि में भी अभिनय कर चुकी हैं|
विद्या मालवड़े वर्ष 2005 में मिर्ची टॉप 20 म्यूजिक शो को होस्ट करने से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसके पश्चात वर्ष 2006 में इन्होने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक फैमिली नंबर 1 में भी काम किया। वर्ष 2008 में विद्या मालवड़े कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी में बतौर कंटेस्टेंट भी हिस्सा ले चुकी है। वर्ष 2015 में विद्या मालवड़े ने डर सबको लगता है धारावाहिक के 1 एपिसोड में डॉक्टर नैना का किरदार भी निभा चुकी है।
विद्या मालवड़े उन्हें वर्ष 2019 में अमेज़न प्राइम वीडियो प्रसारित की जाने वाली इंसाइड एज 2 से वेब सीरीज इंडस्ट्री में प्रदर्शन किया। इस वेब सीरीज में उन्होंने तिशा चोपड़ा का किरदार निभाया था। वर्ष 2020 में विद्या मालवड़े 3 वेब सीरीज फलेश , मिसमैचढ, हु इज़ योर डैडी में भी अभिनय कर चुकी हैं| वर्ष 2021 और 2022 में उन्होंने बमिनी एंड बोएज़ तथा डॉक्टर अरोड़ा वेब सीरीज में भी काम किया।
10 करोड़ रूपए के लगभग
अप्पर 33 इंच , कमर 26 इंच , लोअर 34 इंच
India is one of the key growth points in global fintech, and the business activities…
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…