Farida Jalal biography hindi

फरीदा जलाल को मुख्य तौर पर हिंदी सिनेमा और भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। फरीदा जलाल  हिंदी सिनेमा में एक दिक्कत अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने वर्ष 1967 में तकदीर फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। वर्ष 2021 तक फरीदा जलाल 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फरीदा जलाल ने अपने फिल्मी करियर में अधिकतर बेटी,  बहु,  बहन,  मां और दादी-नानी के किरदार ही निभाई है। वर्ष  1984 में उन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक यह जो  है जिंदगी से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में इन्होंने रंजीत की आंटी का किरदार निभाया था। वर्ष 2016 तक फरीदा जलाल ने लगभग 14 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभाए हैं। वर्ष 2016 और 2019 में इन्होंने तीन वेब सीरीज में भी काम किया है। फरीदा जलाल का मुख्य पहचान पारस वर्ष 1971, हिना वर्ष 1991,  दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे वर्ष 1995, कुछ कुछ होता है वर्ष 1998,  कभी खुशी कभी गम  वर्ष 2001 आदि फिल्मों से प्राप्त हुई। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए फरीदा जलाल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Also Read  PETTA TRIVANDRUM PIN CODE

फरीदा जलाल का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Farida Jalal’s birth and family background.)

फरीदा जलाल का जन्म 14 मार्च 1949 को मुंबई में हुआ था। इनके बचपन का नाम फरीदा समी था। फरीदा जलाल के माता पिता के नाम और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। जब वह 2 वर्ष की थी तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे और उसके पश्चात फरीदा जलाल का पालन पोषण इनकी नानी ने किया था।

फरीदा जलाल की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Farida Jalal.)

फरीदा जलाल की  स्कूली शिक्षा  सेंट जोसेफ कॉन्वेंट  स्कूल पंचगनी महाराष्ट्र से हुई थी। उनकी आगे की शिक्षा और कॉलेज के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती।

 फरीदा जलाल की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Farida Jalal.)

वास्तविक नाम फरीदा समी 
उपनामफरीदा जलाल
लोकप्रिय किरदारलाजवंती “लाज्जो” फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
फरीदा जलाल का जन्मदिन 14 मार्च 1949
फरीदा जलाल की आयु73 वर्ष
फरीदा जलाल  का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
फरीदा जलाल  का मूल निवास स्थाननई दिल्ली भारत
फरीदा जलाल  की राष्ट्रीयताभारतीय
फरीदा जलाल  का धर्मइस्लाम
फरीदा जलाल  की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
फरीदा जलाल  के स्कूल का नामसेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पंचगनी महाराष्ट्र
फरीदा जलाल  के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
फरीदा जलाल  का व्यवस्था हैअभिनेत्री
फरीदा जलाल  की कुल संपत्ति430 करोड़ रूपए के लगभग 
फरीदा जलाल की वैवाहिक स्थिति  विधवा
फरीदा जलाल  की वैवाहिक तिथि वर्ष 1978

 फरीदा जलाल  की शारीरिक संरचना (Body structure of Farida Jalal)

फरीदा जलाल की लंबाई5 फीट
फरीदा जलाल  का वजन68 किलोग्राम
फरीदा जलाल  का शारीरिक मापअप्पर 36 इंच,  कमर 34 इंच,  लोअर 38 इंच
फरीदा जलाल  की आंखों का रंगगहरा भूरा
फरीदा जलाल  के बालों का रंगकाला और सफेद

 फरीदा जलाल  का परिवार  (Farida Jalal’s family)

फरीदा जलाल के पिता का नामज्ञात नहीं
फरीदा जलाल  की माता का नामज्ञात नहीं
फरीदा जलाल  के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
फरीदा जलाल  के पति का नामतबरेज बरमावर (मृत्यु वर्ष 2003)
फरीदा जलाल  के बेटे का नामयासीन जलाल 

फरीदा जलाल का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Farida Jalal’s debut in Hindi cinema.)

फरीदा जलाल ने वर्ष 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत यूनाइटेड फिल्म प्रोड्यूसर्स टैलेंट हंट के द्वारा की थी। जिसमें फरीदा जलाल के साथ राजेश खन्ना को भी फाइनलिस्ट चुना गया था। उसके पश्चात ताराचंद प्रजातियां जो कि उस समय ऑडियंस में बैठे हुए थे उन्होंने फौरन फरीदा जलाल को अपने फिल्म तकदीर में काम करने का प्रस्ताव दिया तो फरीदा जलाल ने भी उसे स्वीकार कर लिया और इस तरह से वर्ष 1967 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया | वर्ष 1968 में उन्होंने याकूब हस्सन रिज़वी द्वारा निर्देशित फिल्म बहारों की मंज़िल में नलिनी एस एस रॉय का किरदार निभाया| वर्ष 1969 में फरीदा जलाल ने शक्ति  समानता द्वारा निर्देशित फिल्म आराधना में रेनू की भूमिका निभाइ थी| यह फिल्म भी सुपर हिट हुई और इस फ़िल्म में फरीदा जलाल के अभिनय को दर्शकों डरा खूब पसंद किया गया| 

Also Read  Renting an Apartment in Hyderabad: Key Considerations

वर्ष 1970 में उन्होंने दिलीप कुमार के साथ गोपी फिल्म में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने नंदिनी की भूमिका निभाई थी| वर्ष 1974 में उन्होंने रवि टंडन द्वारा निर्देषित फिल्म मजबूर में अमिताभ बच्चन, परवीन बॉबी, प्राण , मदन पूरी आदि के साथ काम किया| फरीदा जलाल कईं सुपर हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं परन्तु उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 1995 में आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से प्राप्त हुई| जिसमें उन्होंने लाजवंती “लाज्जो” का किरदार निभाया था| 

इसी प्रकार उन्होंने अन्य सुपर और ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे कि राजा हिन्दुस्तानी वर्ष 1996, दिल तो पागल है वर्ष 1997, कुछ कुछ होता है वर्ष 1998, कहो ना प्यार है वर्ष 2000, कभी ख़ुशी कभी ग़म वर्ष 2001, ढ़ोल वर्ष 2007, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर वर्ष 2012 आदि| 

Also Read  PUNE KARVE NAGAR PIN CODE

फरीदा जलाल का भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री में पदार्पण|  (Farida Jalal’s Debut in Indian Television Industry.)

वर्ष 1984 में  फरीदा जलाल ने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किये जाने वाले धारावाहिक ये जो है ज़िन्दगी से टेलीविज़न इंडस्ट्री में पदार्पण किया था| जिसमे इन्होने रणजीत की आंटी का किरदार निभाया था| वर्ष 1993 में इन्होने DD मेट्रो पर प्रसारित किये जाने वाले धारावाहिक देख भाई देख में सुहासिनी की भूमिका निभाई| 

इन धारावाहिकों की सफलता के पश्चात इन्होने अन्य धारावाहिकों जैसे कि जुनून वर्ष 1994, स्टार यार कलाकार वर्ष 1999, शरारत वर्ष 2003, बालिका वधु वर्ष 2009, डोली आंटी का ड्रीम विला वर्ष 2011, जीनी और जूजू वर्ष 2013 और सतरंगी ससुराल वर्ष 2014 आदि में भी काम किया| 

फरीदा जलाल के अवॉर्ड्स और सम्मान  (Awards and Honors of Farida Jalal)

वर्ष 1971 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट असोसिएशन अवॉर्ड फिल्म पारस 

वर्ष 1996 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट असोसिएशन अवॉर्ड फिल्म मम्मो 

वर्ष 1992 सर्वश्रष्ठ सहायक अभिनेत्री फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फिल्म हिना 

वर्ष 1996 सर्वश्रष्ठ सहायक अभिनेत्री फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

वर्ष 2003 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कॉमेडी इंडियन टेलेविज़न अकादमी अवॉर्ड्स धारावाहिक शरारत 

वर्ष 2012 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हार्लेम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 

वर्ष 2015 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स 

वर्ष 2015 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री लॉस एंजेल्स इंडियन फिल्म फेस्टिवल 

फरीदा जलाल  की कुल संपत्ति

430 करोड़ रूपए के लगभग 

फरीदा जलाल की पसंदीदा अभिनेत्री 

मीना कुमारी 

फरीदा जलाल का पसंदीदा रंग 

सफेद, गुलाबी और ग्रे 

Also Read biography of Zaid Khan

error: Content is protected !!