Lifestyle

नितीश भारद्वाज का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Nitish Bhardwaj)

Contents hide

नितेश भारद्वाज को मुख्य तौर पर हिंदी सिनेमा और भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। वह केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्देशक,  स्क्रीन्राइटर फिल्म और टीवी प्रोग्राम प्रोड्यूसर भी है।  नितीश भारद्वाज ने वर्ष 1988 में नबेंदु घोष द्वारा निर्देशित फिल्म त्रिशनगी  से हिंदी सिनेमा मेंपदार्पण किया था।  इस फिल्म में इनके साथ मुख्य कलाकार नाना पाटेकर थे। वर्ष 1988 में ही उन्होंने बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत एपिक धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने और भी अन्य धारावाहिकों में काम किया। महाभारत धारावाहिक से ही उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता भी प्राप्त हुई। जिसमें इन्होंने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। नितीश भारद्वाज वर्ष 1996 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर की मेंबर ऑफ पार्लियामेंट भी रह चुके हैं। वह बीजेपी के स्पोक्सपर्सन भी रह चुके हैं।

नितीश भारद्वाज का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Birth of Nitish Bhardwaj and his family background.)

 नितीश भारद्वाज का जन्म 2 जून 1963 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता का नाम जनार्दन सी उपाध्याय है। वह मुंबई हाई कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हुआ करते थे। इनकी माता का नाम साधना उपाध्याय है वह विल्सन कॉलेज मुंबई में मराठी लिटरेचर डिपार्टमेंट की हेड हुआ करती थी। 

नितीश भारद्वाज की शैक्षणिक योग्यता। (Nitish Bhardwaj’s educational qualification.)

नितीश भारद्वाज की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा गोखले एजुकेशन सोसायटी डीजीटी हाई स्कूल मुंबई से और बाद में रॉबर्ट मनी स्कूल प्रॉक्टर रोड मुंबई से हुई। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने मुंबई वेटरनरी कॉलेज मुंबई में दाखिला लिया,  जहां से उन्होंने वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। विल्सन कॉलेज मुंबई से उन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के शिक्षा प्राप्त की।

नितीश भारद्वाज  की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Nitish Bhardwaj)

वास्तविक नामनितीश भारद्वाज
उपनामज्ञात नहीं
नितीश भारद्वाज का लोकप्रिय किरदारश्री कृष्ण –  बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत धारावाहिक वर्ष 1988
नितीश भारद्वाज  का जन्मदिन2 जून 1963
नितीश भारद्वाज  की आयु59 वर्ष
नितीश भारद्वाज  का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
नितीश भारद्वाज  का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
नितीश भारद्वाज की राष्ट्रीयताभारतीय
नितीश भारद्वाज  का धर्महिंदू
नितीश भारद्वाज  की शैक्षणिक योग्यतावेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी में स्नातक
बैचलर ऑफ साइंस
नितीश भारद्वाज  के स्कूल का नामगोखले एजुकेशन सोसायटी डीजीटी हाई स्कूल मुंबई
रॉबर्ट मनी स्कूल प्रॉक्टर रोड मुंबई
नितीश भारद्वाज  के कॉलेज का नामबॉम्बे वेटरनरी कॉलेज मुंबई
विल्सन कॉलेज चौपाटी मुंबई
नितीश भारद्वाज  का व्यवसायअभिनेता,  निर्देशक,  निर्माता,  स्क्रीन्राइटर, वेटरनरी सर्जन और राजनीतिज्ञ
नितीश भारद्वाज प्रति मासिक आय 15 लाख रूपए के लगभग
नितीश भारद्वाज की कुल सम्पत्ति 40 करोड़ रूपए के लगभग
नितीश भारद्वाज की वैवाहिक स्थिती डाइवोर्स

नितीश भारद्वाज की शारीरिक संरचना (Nitish Bhardwaj body structure)

नितीश भारद्वाज की लंबाई6 फीट
नितीश भारद्वाज  का वजन80 किलोग्राम
नितीश भारद्वाज  का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
नितीश भारद्वाज  की आंखों का रंगभूरा
नितीश भारद्वाज  के बालों का रंगकाला

नितीश भारद्वाज  का परिवार (Nitish Bhardwaj family)

नितीश भारद्वाज के पिता का नामजनार्दन सी उपाध्याय
नितीश भारद्वाज की माता का नामसाधना उपाध्याय
नितीश भारद्वाज  के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
नितीश भारद्वाज  की पत्नी का नाममोनिशा पाटिल ( पहली पत्नी –  वर्ष 1991 से 2005 तक)
समिति गेट ( दूसरी पत्नी –  वर्ष 2009 से  2022 तक)
नितीश भारद्वाज के बेटे का नाम आरुष
नितीश भारद्वाज की बेटी का नाम सायली

नितीश भारद्वाज का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (नितीश भारद्वाज का हिंदी सिनेमा में पदार्पण।)

नितीश भारद्वाज ने नबेंदु घोष द्वारा निर्देषित फ़िल्म त्रिशंगी से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। वर्ष 1991 में इन्होंने एक मलयालम फिल्म नजन गंधर्वन  में भी काम किया। वर्ष 1992 में नितीश भारद्वाज ने के विश्वनाथ द्वारा निर्देशित फिल्म संगीत में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था। वर्ष 1994 में इन्होंने शिबू मित्रा द्वारा निर्देशित  फिल्म प्रेम शक्ति गोविंदा,  करिश्मा कपूर, कादर खान,  रजा मुराद और पुनीत इस्सर के साथ काम किया। वर्ष 1991 में इन्होंने मोहन जी प्रसाद द्वारा निर्देशित फिल्म नाचे नागिन गली गली मैं मीनाक्षी शेषाद्री,  आशा लता,  सत्येंद्र कपूर और सदाशिव अमरापुरकर के साथ काम किया।

वर्ष 2016 में नितीश भारद्वाज ने आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित हिस्टॉरिकल पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म मोहनजो दारो में रितिक रोशन के साथ काम किया। इस फिल्म में उन्होंने दुर्जन का किरदार निभाया था। वर्ष 2018 में उन्होंने अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित केदारनाथ फिल्म में बृजराज मिश्रा का किरदार निभाया। इस फिल्म में मुख्य कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान थी।

नितीश भारद्वाज  का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण (Nitish Bhardwaj’s debut in the Indian television industry)

जैसे कि हम पहले भी बात कर चुके हैं वर्ष 1988 में नितीश भारद्वाज ने बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत एपिक धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने श्रीकृष्ण का  मुख्य किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।  वर्ष 2003 में उन्होंने बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित विष्णु पुराण धारावाहिक में विष्णु/ राम/ कृष्ण/ वामन और परशुराम का किरदार निभाया था। इसी वर्ष ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक रामायण में उन्होंने श्रीराम का मुख्य किरदार निभाया। 

नितीश भारद्वाज का भारतीय राजनीति में पदार्पण (Nitish Bhardwaj’s debut in Indian politics)

वर्ष 1996 में नितीश भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी  की ओर से लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर की सीट से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट चुने गए। इस चुनाव में उन्होंने  दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को हराया था। वह बीजेपी पार्टी की मध्य प्रदेश में स्थित ऑर्गेनाइजेशनल यूनिट के साथ भी काम करते थे और साथ ही साथ स्पोक्सपर्सन भी थे। निर्देशन और स्क्रीन्राइटर में अपने करियर को बनाने के लिए उन्होंने राजनीति से रिटायरमेंट ले ली थी।

नितीश भारद्वाज प्रति मासिक आय

15 लाख रूपए के लगभग 

नितीश भारद्वाज की कुल सम्पत्ति

40 करोड़ रूपए के लगभग 

Also Read biography of Farida Jalal

Tridha Choudhury

Recent Posts

Step-by-Step Guide on How to Purchase Health Insurance Plans Online

In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…

3 months ago

Exploring the Thrilling World of Slot Online Games

In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…

4 months ago

Navigating the Waves of Global Finance Through Online Platforms: A Beginner’s Guide

Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…

6 months ago

Technical Analysis Of Bank Of India

Understanding market patterns and forecasting future price fluctuations is critical to effective investment in today's…

6 months ago

ULIP and Other Tax Saving Investments Ideal in Your 30s

Ever wondered what unit-linked insurance plans (ULIPs) mean and how they can help you save…

6 months ago

Abbott Tablet Uses in Hindi

एबॉट टैबलेट, जिसे एबॉट लेबोरेटरीज द्वारा निर्मित और वितरित किया जाता है, एक व्यापक रूप…

7 months ago