Sun. Nov 15th, 2026
Shivangi Joshi biography
Contents hide

शिवांगी जोशी को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री और म्यूजिकल वीडियोस में ज़ी सिनेमा में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए  जाना जाता है। शिवांगी जोशी ,  अभिनय के क्षेत्र में श्वेता तिवारी को अपनी इंस्पिरेशन मानती है। शिवांगी जोशी का जन्म  वर्ष 1998 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। शिवांगी जोशी वर्ष 2013 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक खेलती है ज़िंदगी आंख मिकोली से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक  वह लगभग 8 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुकी है और वर्ष 2022 में उन्होंने फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में बतौर कंटेस्टेंट भी हिस्सा लिया।  अन्य कई धारावाहिकों में वह स्पेशल अपीयरेंस भी दे चुकी हैं। वर्ष 2020 से 2022 तक शिवांगी जोशी ने कईं म्यूजिकल वीडियोस में  मशहूर गायकों और गायिकाओं के साथ  काम किया है। शिवांगी जोशी एक उत्कृष्ट अभिनेत्री होने के साथ-साथ उत्कृष्ट डांसर भी हैं और देश भर में वह कई डांसिंग कंपटीशन में विजेता भी रह चुकी है। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए शिवांगी जोशी को  कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। शिवांगी जोशी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर  7.6 मिलीयन  फॉलो फॉलो करते हैं। शिवांगी जोशी को  डांस करने और किताबें पढ़ने का शौक है। शिवांगी जोशी  के पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार और पसंदीदा अभिनेत्री करीना कपूर,  मनीषा कोइराला तथा श्वेता तिवारी हैं।

Also Read  नेहा धूपिया  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Neha Dhupia)

शिवांगी जोशी  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Shivangi Joshi’s Birthday and Family Background.)

शिवांगी जोशी का जन्म 18 मई 1998 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। शिवांगी जोशी के पिता का नाम सुमन प्रकाश जोशी है और वह एक सरकारी कर्मचारी हैं। शिवांगी जोशी  की माता का नाम यशोदा जोशी है और वह गृहणी  महिला है। शिवांगी जोशी  की एक  बड़ी बहन है जिनका नाम शीतल जोशी है और एक छोटा भाई है जिनका नाम समर्थ जोशी है। 

शिवांगी जोशी  की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Shivangi Joshi.)

शिवांगी जोशी की स्कूली शिक्षा  पाइन हॉल स्कूल  देहरादून से हुई थी परंतु उनके कॉलेज और उच्च शैक्षणिक योग्यता के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

Also Read  अमी त्रिवेदी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Ami Trivedi)

शिवांगी जोशी  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Shivangi Joshi.)

वास्तविक नामशिवांगी जोशी
उपनामशिवांगी
शिवांगी जोशी का लोकप्रिय किरदार नायरा सिंघानिया गोइंका –  धारावाहिक  यह रिश्ता क्या कहलाता है
शिवांगी जोशी का जन्मदिन18 मई 1998
शिवांगी जोशी की आयु24 वर्ष
शिवांगी जोशी का जन्म स्थानपुणे महाराष्ट्र भारत
शिवांगी जोशी का मूल निवास स्थान पुणे महाराष्ट्र भारत
शिवांगी जोशी की राष्ट्रीयताभारतीय
शिवांगी जोशी का धर्महिंदू 
शिवांगी जोशी की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
शिवांगी जोशी के स्कूल का नाम पाइन हॉल स्कूल देहरादून उत्तराखंड
शिवांगी जोशी के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
शिवांगी जोशी का व्यवसायअभिनेत्री
शिवांगी जोशी की मासिक आय9 लाख रूपए 
शिवांगी जोशी की प्रति एपिसोड आय 50 हज़ार रूपए 
शिवांगी जोशी की प्रति एपिसोड आय ( खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 ) 15 लाख रूपए 
शिवांगी जोशी  की कुल संपत्ति 37 करोड़ रूपए के लगभग`
शिवांगी जोशी  की वैवाहिक स्थिति अविवाहित

शिवांगी जोशी का फिगर व शारीरिक संरचना (Shivangi Joshi’s figure and body structure)

शिवांगी जोशी की लंबाई5 फुट 5 इंच
शिवांगी जोशी का वजन 50 किलोग्राम
शिवांगी जोशी  का फिगरअप्पर 33 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच 
शिवांगी जोशी  की आंखों का रंगभूरा
शिवांगी जोशी के बालों का रंगकाला

शिवांगी जोशी  का परिवार (Shivangi Joshi’s family)

शिवांगी जोशी के पिता का नामसुमन प्रकाश जोशी
शिवांगी जोशी की माता का नामयशोदा जोशी
शिवांगी जोशी की बड़ी बहन का नामशीतल जोशी
शिवांगी जोशी के छोटे भाई का नामसमर्थ जोशी

शिवांगी जोशी  का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Shivangi Joshi’s debut in Indian television serials.)

शिवांगी जोशी ने वर्ष 2013 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक खेलती है ज़िंदगी आंख मिचोली से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में इन्होंने तृषा का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसी वर्ष इन्होंने दूसरे धारावाहिक बेइंतेहा में आयत हैदर मलिक की भूमिका भी निभाई थी।

Also Read  VEER BAHADUR SINGH PURVANCHAL UNIVERSITY, JAUNPUR, UP PIN CODE

शिवांगी जोशी  को पहली बार मुख्य पहचान वर्ष 2015 में एंड टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक बेगूसराय से प्राप्त हुई थी जिसमें उन्होंने पूनम कुमारी ठाकुर का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में इनके से कलाकार विशाल आदित्य सिंह,  सरताज गिल,  श्वेता तिवारी और विभा आनंद थे। वर्ष 2016 में शिवांगी जोशी ने  बिंदास चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक यह है आशिकी में मीरा  और ज़िंग चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक प्यार तूने क्या किया में ज्योति का किरदार निभाया था।

शिवांगी जोशी  को सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2016 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है से प्राप्त हुई थी पूर्णविराम जिसमें इन्होंने नायरा सिंघानिया गोयनका  का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के वर्ष 2016 से 2021 तक कुल 3905 एपिसोड बनाए गए थे।  वर्ष 2021 में शिवांगी जोशी ने  कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक बालिका वधू 2 में  आनंदी भुजारिया चतुर्वेदी  का किरदार निभाया था।

शिवांगी जोशी ने  वर्ष 2022 में कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले और रियलिटी शो फियर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया और इस रियलिटी शो में वह 12 वें स्थान तक बनी रही थी।

शिवांगी जोशी  के अवार्ड और सम्मान। (Shivangi Joshi’s Awards and Honors.)

 वर्ष 2017  डेब्यू इन अ लीड रॉल  गोल्ड अवार्ड्स  धारावाहिक   यह रिश्ता क्या कहलाता है

 वर्ष 2018  सर्वश्रेष्ठ  ऑनस्क्रीन  जोड़ी ( मोहसीन खान के साथ)  गोल्ड अवॉर्ड्स  धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है

 वर्ष 2019 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पॉपुलर  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स  धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है

शिवांगी जोशी  का फिगर

अप्पर 33 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच 

शिवांगी जोशी की मासिक आय

9 लाख रूपए 

शिवांगी जोशी की प्रति एपिसोड आय 

50 हज़ार रूपए 

शिवांगी जोशी की प्रति एपिसोड आय ( खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 ) 

15 लाख रूपए 

शिवांगी जोशी  की कुल संपत्ति 

37 करोड़ रूपए के लगभग`

Also Read  biography of Ketki Dave

error: Content is protected !!