सृति झा को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। सृति झा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री मानी जाती हैं। उनका जन्म वर्ष 1986 को बेगूसराय बिहार में हुआ था। सृति झा ने वर्ष 2007 में धूम मचाओ धूम धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक वह 8 धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रिय था उन्हें वर्ष 2011 में दिल से दुआ सौभाग्यवती भव और वर्ष 2014 में कुमकुम भाग्य धारावाहिकों से प्राप्त हुई थी। इसके अतिरिक्त वह कई रियालिटी शो जैसे कि कहो ना यार है, नचले विद सरोज खान, मीठी छुरी नंबर 1, फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा आदि में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी है। सृति झा ने वर्ष 2020 में यू टर्न शॉर्ट फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वह कहीं अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि राहुल दुल्हनिया ले जाएगा, जमाई राजा, नच बलिए सीजन 7, बेड कंपनी, नागिन 2, कुंडली भाग्य और भाग्य लक्ष्मी आदि में स्पेशल अपीयरेंस भी दे चुकी है। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए उनको अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सृति झा कि पसंदीदा अभिनेता रितिक रोशन और जॉनी डेप हैं तथा उनकी पसंदीदा अभिनेत्री वहीदा रहमान और मैरिल स्ट्रीप हैं। सृति झा का पसंदीदा कॉमेडियन चार्ली चैपलिन है। वर्ष 2004 में उन्होंने इंग्लिश ड्रैमेटिक सोसायटी वेर्बम को भी ज्वाइन किया था, जब वह कॉलेज में पढ़ा करती थी। सृति झा को इंस्टाग्राम पर 7.3 मिलीयन से अधिक फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।
सृति झा का जन्म 26 फरवरी 1986 को दरभंगा बेगूसराय बिहार भारत में हुआ था। सृति झा के पिता का नाम मिथिलेश झा है परंतु उनकी माता के नाम के विषय में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। सृति झा का एक भाई है परंतु उनका नाम भी ज्ञात नहीं। सृति झा की पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सृति झा की स्कूली शिक्षा मॉडर्न इंडियन स्कूल काठमांडू से हुई थी और बाद में उन्होंने लक्ष्मण पब्लिक स्कूल दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा किया। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने श्री वेंकटेश्वर कॉलेज नई दिल्ली में दाखिला ले लिया जहां से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।
वास्तविक नाम | सृति झा |
उपनाम | झल्ली और टीटू |
सृति झा का लोकप्रिय किरदार | प्रज्ञा – धारावाहिक : कुमकुम भाग्य जानवी – धारावाहिक : दिल से दी दुआ सौभाग्यवती भव |
सृति झा का जन्मदिन | 26 फरवरी 1986 |
सृति झा की आयु | 36 वर्ष |
सृति झा का जन्म स्थान | दरभंगा बेगूसराय बिहार भारत |
सृति झा का मूल निवास स्थान | दरभंगा बेगूसराय बिहार भारत |
सृति झा की राष्ट्रीयता | भारतीय |
सृति झा का धर्म | हिंदू |
सृति झा की जातीयता | ज्ञात नहीं |
सृति झा की शैक्षणिक योग्यता | अंग्रेजी साहित्य में स्नातक |
सृति झा के स्कूल का नाम | मॉडर्न इंडियन स्कूल काठमांडू लक्ष्मण पब्लिक स्कूल दिल्ली |
सृति झा के कॉलेज का नाम | श्री वेंकटेश्वर कॉलेज नई दिल्ली |
सृति झा का व्यवसाय | अभिनेत्री |
सृति झा की प्रति एपिसोड आए | 50 हज़ार रूपए |
सृति झा की मासिक आय | 10 लाख रूपए से अधिक |
सृति झा की वार्षिक आय | 1.5 करोड़ रूपए से अधिक |
सृति झा की कुल संपत्ति | 31 करोड़ रूपए से अधिक |
सृति झा की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
सृति झा की लंबाई | 5 फुट 5 इंच |
सृति झा इसका वजन | 53 किलोग्राम |
सृति झा का फिगर | अप्पर 34 इंच, कमर 25 इंच, लोअर 36 इंच |
सृति झा की आंखों का रंग | काला |
सृति झा के बालों का रंग | काला |
सृति झा के पिता का नाम | मिथिलेश झा |
सृति झा की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
सृति झा के भाई का नाम | ज्ञात नहीं |
सृति झा ने ने वर्ष 2007 में धूम मचाओ धूम धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने मालिनी शर्मा का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में उनके सह कलाकार तोरल रासपुत्र, मानवी गगरू, आंचल मुंजल और अक्षय सेठी जैसे कलाकार थे। वर्ष 2009 में उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक शौर्य और सुहानी में राजकुमारी सुहानी का मुख्य किरदार निभाया था। इसी वर्ष उन्होंने इमेजिन टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ज्योति में सुधा/ देविका शर्मा का सहायक किरदार भी निभाया। वर्ष 2010 में वह रक्त संबंध धारावाहिक में संध्या सावरतकर का किरदार भी निभा चुकी है।
सृति झा को पहली बार सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2011 में लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक दिल से दी दुआ सौभाग्यवती भव से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने जानवी डोबरियाल/ सिया राघवेंद्र प्रताप सिंह का मुख्य किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में इनके साथ सह कलाकार करणवीर बोहरा और हर्षद चोपड़ा थे। इसके बाद वर्ष 2013 में भी कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक बालिका वधू से इन्हें बहुत ख्याति प्राप्त हुई। इस धारावाहिक में उन्होंने एक गंगा सिंह का किरदार निभाया था। वर्ष 2014 में भी सृति झा के अभिनय को कुमकुम भाग्य धारावाहिक में दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।
सृति झा ने वर्ष 2008 में पहली बार कहो ना यार है रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था इसके पश्चात वह मीठी छुरी नंबर 1 रियालिटी शो का भी हिस्सा रही। वर्ष 2022 में जब उन्होंने फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में हिस्सा लिया तो वह दसवें स्थान तक और झलक दिखला जा सीजन 10 में पांचवी स्थान तक पहुंच पाई।
सृति झा ने वर्ष 2020 में यू-टर्न फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था परंतु यह एक शार्ट फिल्म थी, जिसमें उन्होंने दीपा का किरदार निभाया था। वर्ष 2023 में सृति झा की आगामी फिल्म करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है। जिस के मुख्य कलाकार धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट है।
वर्ष 2015 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री लीड रोल इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक कुमकुम भाग्य
वर्ष 2015 सर्वश्रेष्ठ जोड़ी इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक कुमकुम भाग्य
वर्ष 2016 फेस ऑफ द ईयर गोल्ड अवार्ड्स अवॉर्ड्स धारावाहिक कुमकुम भाग्य
वर्ष 2016 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री लीड रोल गोल्ड अवार्ड्स धारावाहिक कुमकुम भाग्य
वर्ष 2019 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स धारावाहिक कुमकुम भाग्य
अप्पर 34 इंच, कमर 25 इंच, लोअर 36 इंच
50 हज़ार रूपए
10 लाख रूपए से अधिक
1.5 करोड़ रूपए से अधिक
31 करोड़ रूपए से अधिक
India is one of the key growth points in global fintech, and the business activities…
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…