Thu. Jun 4th, 2026
Sriti Jha biography hindi

सृति झा को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। सृति झा  भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री मानी जाती हैं। उनका जन्म वर्ष 1986 को बेगूसराय बिहार में हुआ था। सृति झा ने वर्ष 2007 में धूम मचाओ धूम धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक वह 8 धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रिय था उन्हें वर्ष 2011 में दिल से दुआ सौभाग्यवती भव और वर्ष 2014 में  कुमकुम भाग्य धारावाहिकों से प्राप्त हुई थी। इसके अतिरिक्त वह कई रियालिटी शो  जैसे कि कहो ना यार है,  नचले विद सरोज खान,  मीठी छुरी नंबर 1,  फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा आदि में  बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी है। सृति झा ने  वर्ष 2020 में यू टर्न शॉर्ट फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वह कहीं अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि राहुल दुल्हनिया ले जाएगा,  जमाई राजा,  नच बलिए सीजन 7,  बेड कंपनी,  नागिन 2,  कुंडली भाग्य और भाग्य लक्ष्मी आदि में स्पेशल अपीयरेंस भी दे चुकी है। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए उनको अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।  सृति झा कि पसंदीदा अभिनेता रितिक रोशन और जॉनी डेप हैं तथा उनकी पसंदीदा अभिनेत्री वहीदा रहमान और मैरिल स्ट्रीप हैं। सृति झा  का पसंदीदा कॉमेडियन चार्ली चैपलिन है। वर्ष 2004 में उन्होंने इंग्लिश ड्रैमेटिक सोसायटी वेर्बम को भी ज्वाइन किया था, जब वह कॉलेज में पढ़ा करती थी। सृति झा को इंस्टाग्राम पर 7.3 मिलीयन से अधिक फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।

Also Read  अविका गौर का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Avika Gaur)

 सृति झा  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Sriti Jha’s birthday and her family background.)

 सृति झा  का जन्म 26 फरवरी 1986 को दरभंगा बेगूसराय बिहार भारत में हुआ था। सृति झा  के पिता का नाम मिथिलेश झा है परंतु उनकी माता के नाम के विषय में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। सृति झा का एक भाई है परंतु उनका नाम भी ज्ञात नहीं। सृति झा  की पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

 सृति झा  का स्कूल, कॉलेज और  शैक्षणिक योग्यता। (Sriti Jha’s School, College and Educational Qualification.)

 सृति झा  की स्कूली शिक्षा मॉडर्न इंडियन स्कूल काठमांडू से हुई थी और बाद में उन्होंने लक्ष्मण पब्लिक स्कूल दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा किया। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने श्री वेंकटेश्वर कॉलेज नई दिल्ली में दाखिला ले लिया जहां से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।

Also Read  B T M LAYOUT 2ND STAGE PIN CODE

 सृति झा की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Sriti Jha.)

वास्तविक नामसृति झा 
उपनामझल्ली और टीटू 
सृति झा  का लोकप्रिय किरदारप्रज्ञा – धारावाहिक :  कुमकुम भाग्य
 जानवी –  धारावाहिक :  दिल से दी दुआ  सौभाग्यवती भव
सृति झा  का जन्मदिन26 फरवरी 1986
सृति झा  की आयु36 वर्ष
सृति झा  का जन्म स्थानदरभंगा बेगूसराय बिहार भारत
सृति झा  का मूल निवास स्थानदरभंगा बेगूसराय बिहार भारत
सृति झा  की राष्ट्रीयताभारतीय
सृति झा  का धर्महिंदू
सृति झा  की जातीयताज्ञात नहीं
सृति झा  की शैक्षणिक योग्यताअंग्रेजी साहित्य में स्नातक
सृति झा  के स्कूल का नाममॉडर्न इंडियन स्कूल काठमांडू
 लक्ष्मण पब्लिक स्कूल दिल्ली
सृति झा  के कॉलेज का नामश्री वेंकटेश्वर कॉलेज नई दिल्ली
सृति झा  का व्यवसायअभिनेत्री
सृति झा  की प्रति एपिसोड आए50 हज़ार रूपए 
सृति झा  की मासिक आय10 लाख रूपए से अधिक 
सृति झा की वार्षिक आय1.5 करोड़ रूपए से अधिक 
सृति झा की कुल संपत्ति31 करोड़ रूपए से अधिक 
सृति झा  की वैवाहिक स्थिति अविवाहित

 सृति झा  का फिगर व  बॉडी शेप (Sriti Jha’s figure and body shape)

सृति झा की लंबाई5 फुट 5 इंच
सृति झा  इसका वजन53 किलोग्राम
सृति झा  का फिगरअप्पर 34 इंच,  कमर 25 इंच, लोअर  36 इंच
सृति झा  की आंखों का रंगकाला 
सृति झा  के बालों का रंग काला 

 सृति झा  का परिवार (Sriti Jha’s family)

सृति झा के पिता का नाममिथिलेश झा
सृति झा  की माता का नामज्ञात नहीं
सृति झा  के भाई का नामज्ञात नहीं

सृति झा  का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Sriti Jha’s debut in Indian television serials.)

सृति झा ने ने वर्ष 2007 में धूम मचाओ धूम धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने मालिनी शर्मा का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में उनके सह कलाकार तोरल रासपुत्र, मानवी गगरू,  आंचल मुंजल और अक्षय सेठी जैसे कलाकार थे। वर्ष 2009 में उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक शौर्य और सुहानी में  राजकुमारी सुहानी का मुख्य किरदार निभाया था। इसी वर्ष उन्होंने इमेजिन टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ज्योति में सुधा/ देविका शर्मा का सहायक किरदार भी निभाया। वर्ष 2010 में वह रक्त संबंध धारावाहिक में संध्या सावरतकर  का किरदार भी निभा चुकी है।

Also Read  PHASE 3B1 MOHALI PIN CODE

सृति झा  को पहली बार सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2011 में  लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक दिल से दी दुआ  सौभाग्यवती भव से  प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने जानवी डोबरियाल/ सिया राघवेंद्र प्रताप सिंह  का मुख्य किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में इनके साथ सह कलाकार करणवीर बोहरा और हर्षद चोपड़ा  थे। इसके बाद वर्ष 2013 में भी  कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक बालिका वधू से  इन्हें बहुत ख्याति प्राप्त हुई। इस धारावाहिक में उन्होंने एक गंगा सिंह का किरदार निभाया था। वर्ष 2014 में भी सृति झा  के अभिनय को कुमकुम भाग्य धारावाहिक में दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

 सृति झा ने वर्ष 2008 में पहली बार कहो ना यार है रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था इसके पश्चात वह मीठी छुरी नंबर 1 रियालिटी शो का भी हिस्सा रही।  वर्ष 2022 में जब उन्होंने फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में हिस्सा लिया तो वह दसवें स्थान तक और झलक दिखला जा सीजन 10 में  पांचवी स्थान तक पहुंच पाई।

 सृति झा  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Sriti Jha debut in Bollywood industry.)

 सृति झा  ने वर्ष 2020 में यू-टर्न फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था परंतु यह एक शार्ट फिल्म थी,  जिसमें उन्होंने दीपा का किरदार निभाया था। वर्ष 2023 में  सृति झा की आगामी फिल्म  करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है। जिस के मुख्य कलाकार धर्मेंद्र,  जया बच्चन,  शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट है।

 सृति झा  के अवार्ड और सम्मान। (Sriti Jha’s Awards and Honors.)

 वर्ष 2015  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री लीड रोल  इंडियन टेली अवॉर्ड्स  धारावाहिक कुमकुम भाग्य

 वर्ष 2015 सर्वश्रेष्ठ जोड़ी इंडियन टेली अवॉर्ड्स  धारावाहिक कुमकुम भाग्य

 वर्ष 2016  फेस ऑफ द ईयर  गोल्ड अवार्ड्स  अवॉर्ड्स धारावाहिक कुमकुम भाग्य 

 वर्ष 2016 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री लीड रोल  गोल्ड अवार्ड्स  धारावाहिक कुमकुम भाग्य

 वर्ष 2019  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स धारावाहिक कुमकुम भाग्य

 सृति झा  का फिगर

 अप्पर 34 इंच,  कमर 25 इंच, लोअर  36 इंच

 सृति झा  की प्रति एपिसोड आय 

50 हज़ार रूपए 

सृति झा  की मासिक आय

10 लाख रूपए से अधिक 

सृति झा की वार्षिक आय

1.5 करोड़ रूपए से अधिक 

सृति झा की कुल संपत्ति

31 करोड़ रूपए से अधिक 

error: Content is protected !!