टिस्का चोपड़ा को मुख्य तौर पर बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। इनका जन्म कसौली हिमाचल प्रदेश में हुआ परंतु मूल रूप से यह दिल्ली से संबंध रखती हैं। टिस्का चोपड़ा ने वर्ष 1993 में दीपक पवार द्वारा निर्देशित फिल्म प्लेटफार्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता अजय देवगन थे। वर्ष 2022 तक यह लगभग 34 फिल्मों में काम कर चुकी है जिनमें से सबसे अधिक उपलब्धि इन्हें वर्ष 2007 में आमिर खान द्वारा निर्देशित फिल्म तारे जमीन पर से प्राप्त हुई थी जिसमें इन्होंने माया अवस्थी का किरदार निभाया था। वर्ष 1999 में इन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक स्टार बेस्टसेलर्स में सरला के किरदार से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वर्ष 2004 में यह सुपरहिट धारावाहिक कहानी घर घर की में मलिका दोषी का किरदार भी निभा चुकी है। इसके अलावा टिस्का चोपड़ा कई वेब सीरीज और शार्ट फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। टिस्का चोपड़ा बड़े ब्रांच के लिए एडवरटाइजमेंट भी करती हैं।
टिस्का चोपड़ा का जन्म 1 नवंबर 1973 को कसौली हिमाचल प्रदेश में हुआ था। इनके परिवार के अधिकतर सदस्य शिक्षा में अपना योगदान दे चुके हैं।टिस्का चोपड़ा का पालन पोषण काबुल अफगानिस्तान में हुआ जहां इनके पिता इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल हुआ करते थे परंतु बाद में वह दिल्ली आकर बस गए थेप्रोग्राम इन के पिता का नाम एसएससी अरोड़ा था। इनकी माता के नाम के विषय में जानकारी नहीं मिलती है। इनकी एक भाई भी है जिनका नाम मयूर सी अरोड़ा है।
टिस्का चोपड़ा की स्कूली शिक्षा एपीजे स्कूल नोएडा से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात इन्होंने हिंदू कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में दाखिला ले लिया जहां से इन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। कॉलेज के दिनों से ही वह थिएटर के साथ जुड़ चुकी थी इसलिए उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई जाकर फिरोज अब्बास खान और नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग इंस्टिट्यूट से अभिनय की बारीकियां सीखी।
वास्तविक नाम | टिस्का ज़रीन अरोड़ा |
उपनाम | टिस्का |
टिस्का चोपड़ा का लोकप्रिय किरदार | माया अवस्थी ( फिल्म तारे जमीन पर वर्ष 2007) |
टिस्का चोपड़ा का जन्मदिन | 1 नवंबर 1973 |
टिस्का चोपड़ा कि आयु | 49 वर्ष |
टिस्का चोपड़ा का जन्म स्थान | कसौली हिमाचल प्रदेश भारत |
टिस्का चोपड़ा का मूल निवास स्थान | दिल्ली भारत |
टिस्का चोपड़ा की राष्ट्रीयता | भारतीय |
टिस्का चोपड़ा का धर्म | बुद्धिज्म |
टिस्का चोपड़ा की शैक्षणिक योग्यता | अंग्रेजी साहित्य में स्नातक |
टिस्का चोपड़ा के स्कूल का नाम | एपीजे स्कूल नोएडा |
टिस्का चोपड़ा के कॉलेज का नाम | हिंदू कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी |
टिस्का चोपड़ा का व्यवस्था है | अभिनेत्री, लेखक और फिल्म निर्माता |
टिस्का चोपड़ा की कुल संपत्ति | 25 करोड़ रूपए के लगभग |
टिस्का चोपड़ा की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
टिस्का चोपड़ा की वैवाहिक तिथि | 19 दिसंबर |
टिस्का चोपड़ा की लंबाई | 5 फुट 4 इंच |
टिस्का चोपड़ा का वजन | 57 किलोग्राम |
टिस्का चोपड़ा का फिगर | अप्पर 36 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 35 इंच |
टिस्का चोपड़ा की आंखों का रंग | भूरा |
टिस्का चोपड़ा के बालों का रंग | काला |
टिस्का चोपड़ा के पिता का नाम | एससी अरोड़ा |
टिस्का चोपड़ा की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
टिस्का चोपड़ा के भाई का नाम | मयूर सी अरोड़ा |
टिस्का चोपड़ा के पति का नाम | संजय चोपड़ा |
टिस्का चोपड़ा की बेटी का नाम | तारा |
टिस्का चोपड़ा ने कुछ वर्षों तक थिएटर में काम करने के पश्चात वर्ष 1993 में दीपक पवार द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म प्लेटफॉर्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में इनके साथ मुख्य अभिनेता अजय देवगन थे। इस फिल्म में इन्होंने टीना का किरदार निभाया था। इसी वर्ष इनकी दो और फिल्मी आई लव इंडिया और 15 अगस्त में भी काम किया था। वर्ष 1994 में इन्होंने बाली उमर को सलाम में निकिता का किरदार निभाया। वर्ष 1995 में टिस्का चोपड़ा ने फेंटेसी एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म तकदीरवाला में वेंकटेश , रवीना टंडन, कादर खान और असरानी जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। टिस्का चोपड़ा को पहली बार मुख्य पहचान, सबसे अधिक लोकप्रियता और उपलब्धि आमिर खान द्वारा निर्देशित फिल्म तारे जमीन पर से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने माया अवस्थी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.35 बिलियन रुपए की कमाई की थी।
इस फिल्म की सफलता के पश्चात इन्होंने अन्य सुपरहिट फिल्म जैसे कि फ़िराक़ वर्ष 2008, दिल तो बच्चा है जी वर्ष 2011, ओएमजी : ओ माय गॉड वर्ष 2012, अंकुर अरोड़ा मर्डर केस वर्ष 2013, गुड न्यूज़ वर्ष 2019 और जुग जुग जियो वर्ष 2022 में भी काम किया।
टिस्का चोपड़ा ने वर्ष 1999 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक स्टार बेस्ट सेलर से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने सरला का किरदार निभाया था। वर्ष 2002 में इन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक अस्तित्व : एक प्रेम कहानी मे भी काम किया, जिसमें उन्होंने रिया का किरदार निभाया था। वर्ष 2004 में टिस्का चोपड़ा ने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले सुपरहिट धारावाहिक कहानी घर घर की में मल्लिका दोषी की भूमिका निभाई थी।
इसी तरह वह कईं वेब सीरीज होस्टेजेज़ सीज़न 1 वर्ष 2019, राम योग वर्ष 2021, दहन वर्ष 2022 में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने चटनी वर्ष 2016, छुरी वर्ष 2017 और रूबरू वर्ष 2020 में शार्ट फ़िल्म्स में भी काम किया।
पीपल्स चॉइस अवॉर्ड स्टारडस्ट सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – तारे जमीन पर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नेगेटिव रोल बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स फिल्म रहस्य
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री जिओ फिल्मफेयर शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड फिल्म चटनी
25 करोड़ रूपए के लगभग
5 फुट 4 इंच
57 किलोग्राम
अप्पर 36 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 35 इंच
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…
Understanding market patterns and forecasting future price fluctuations is critical to effective investment in today's…