व्रजेश हिरजी को मुख्य तौर पर टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। व्रजेश हिरजी का जन्म वर्ष 1971 को लंदन में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में अधिकतर कॉमेडी किरदार निभाए हैं। व्रजेश हिरजी वर्ष 1995 में सॉरी मेरी लोरी धारावाहिक से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2018 तक यह लगभग 21 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें यह है मुंबई मेरी जान धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने हरिप्रसाद का किरदार निभाया था । वर्ष 1998 में इन्होंने सच अ लोंग जर्नी फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था । जिसमें उन्होंने सोहराब का किरदार निभाया था। पहली बार व्रजेश हिरजी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुख्य पहचान कहो ना प्यार है और मुझे कुछ कहना है फिल्म से प्राप्त हुई थी। उसके पश्चात रहना है तेरे दिल में फिल्म में भी उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।व्रजेश हिरजी कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि गोलमाल वर्ष 2006, हे बेबी वर्ष 2007, मिस्टर वाइट मिस्टर ब्लैक वर्ष 2008, गोलमाल रिटर्न्स वर्ष 2008, अपना सपना मनी मनी वर्ष 2006 आदि में भी काम कर चुके हैं।
व्रजेश हिरजी का जन्म 16 जून 1971 को लंदन यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। इनके माता-पिता के नाम और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। इनकी एक छोटी बहन है जिसका नाम पुष्टि शक्ति है और वह भी एक अभिनेत्री हैं। व्रजेश हिरजी के जन्म के बाद का पूरा जीवन मुंबई में ही गुजरा।
व्रजेश हिरजी की स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर हाई स्कूल फोर्ट मुंबई से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में दाखिला ले लिया जहां से इन्होंने कॉमर्स में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।
वास्तविक नाम | व्रजेश हिरजी |
उपनाम | ज्ञात नहीं |
व्रजेश हिरजी का जन्मदिन | 16 जनवरी 1971 |
व्रजेश हिरजी की आयु | 51 वर्ष |
व्रजेश हिरजी का जन्मस्थान | लंदन यूनाइटेड किंगडम |
व्रजेश हिरजी का मूल निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
व्रजेश हिरजी की राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्रजेश हिरजी का धर्म | हिन्दू |
व्रजेश हिरजी की शैक्षणिक योग्यता | कॉमर्स में स्नातक |
व्रजेश हिरजी के स्कूल का नाम | सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल फोर्ट मुंबई |
व्रजेश हिरजी के कॉलेज का नाम | एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एण्ड एकोनॉमिक्स मुंबई |
व्रजेश हिरजी का व्यवसाय | अभिनेता |
व्रजेश हिरजी की प्रति फिल्म आय | 50 लाख से 1 करोड़ रुपए के लगभग |
व्रजेश हिरजी की कुल संपत्ति | 20 करोड़ रुपए लगभग |
व्रजेश हिरजी की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
व्रजेश हिरजी की वैवाहिक तिथि | 17 अक्टूबर 2015 |
व्रजेश हिरजी की लंबाई | 5 फुट 4 इंच |
व्रजेश हिरजी का वज़न | 55 किलोग्राम |
व्रजेश हिरजी का शारीरिक माप | छाती 38 इंच, कमर 30 इंच, बायसेप्स 13 इंच |
व्रजेश हिरजी की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
व्रजेश हिरजी के बालों का रंग | काला |
व्रजेश हिरजी के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
व्रजेश हिरजी की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
व्रजेश हिरजी के भाई का नाम | ज्ञात नहीं |
व्रजेश हिरजी की बहन का नाम | पुष्टि शक्ति ( अभिनेत्री) |
व्रजेश हिरजी की पत्नी का नाम | रोहिणी बनर्जी ( अभिनेत्री) |
व्रजेश हिरजी के बेटे का नाम | ज्ञात नहीं |
अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले व्रजेश हिरजी एडवरटाइजिंग एजेंसीज में कॉपीराइटर के तौर पर काम किया करते थे परंतु उनका रुझान अभिनय के क्षेत्र में ही था। व्रजेश हिरजी ने वर्ष 1995 में सॉरी मेरी लॉरी धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 1997 में इन्होंने क्या बात है धारावाहिक में दयाराम मेहता का किरदार निभाया था। वर्ष 2000 में बृजेश हिरजी ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक रिश्ते में शन्नो का किरदार भी निभा चुके हैं। वर्ष 2012 में इन्होंने सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 6 में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था और 62 दिन में वह इस रियलिटी शो से बाहर हो गए थे।
वर्ष 2001 में व्रजेश हिरजी ने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक यह है मुंबई मेरी जान में हरी प्रसाद का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस धारावाहिक से व्रजेश हिरजी को पहली बार टेलीविजन इंडस्ट्री में मुख्य पहचान और लोकप्रियता प्राप्त हुई थी। इसके अलावा वह कई सुपरहिट धारावाहिक जैसे कि जस्सी जैसी कोई नहीं वर्ष 2003, दम दमा दम वर्ष 2004, श्री आदि मानव वर्ष 2009, भाई भैया और ब्रदर वर्ष 2012, प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर वर्ष 2014 आदि में भी काम कर चुके हैं।
व्रजेश हिरजी ने वर्ष 2000 में श्याम रामसे और तुलसी रामसे द्वारा निर्देशित फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसी वर्ष इन्होंने राकेश रोशन द्वारा निर्देशित रितिक रोशन और अमीषा पटेल के साथ रोमांटिक एक्शन फिल्म कहो ना प्यार है में भी टोनी का किरदार निभाया था। वर्ष 2001 में इन्होंने सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म मुझे कुछ कहना है में तुषार कपूर और करीना कपूर खान के साथ काम किया। वर्ष 2001 में व्रजेश हिरजी ने गौतम वासुदेव मैनन द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म रहना है तेरे दिल में आर माधवन की दोस्त विक्की का किरदार निभाया था। इस फिल्म से इन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली बार सबसे अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई। वर्ष 2006 में व्रजेश हिरजी ने रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित गोलमाल : फन अनलिमिटेड फिल्म में पांडुरंग की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया। यह फिल्म भी सफल हुई और इस फिल्म के बाद इनकी लोकप्रियता में और बढ़ोतरी हो गई तथा फैन फॉलोइंग बढ़ती गई।
व्रजेश हिरजी गोलमाल रिटर्न्स वर्ष 2008, गोलमाल 3 वर्ष 2010, गोलमाल अगेन वर्ष 2017 में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य सुपरहिट फिल्म जैसे कि फना वर्ष 2006, हे बेबी वर्ष 2007, तेरी मेरी कहानी वर्ष 2012, कृष 3 वर्ष 2013 आदि में भी काम कर चुके हैं।
50 लाख से 1 करोड़ रुपए के लगभग
20 करोड़ रुपए लगभग
अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर
रिचा चड्ढा
India is one of the key growth points in global fintech, and the business activities…
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…