Vrajesh Hirji biography

व्रजेश हिरजी  को मुख्य तौर पर टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। व्रजेश हिरजी  का जन्म वर्ष 1971 को लंदन में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में अधिकतर कॉमेडी किरदार निभाए हैं। व्रजेश हिरजी  वर्ष 1995 में सॉरी मेरी लोरी  धारावाहिक से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2018 तक  यह लगभग  21 धारावाहिकों में  काम कर चुके हैं। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें यह है मुंबई मेरी जान धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने हरिप्रसाद का किरदार निभाया था । वर्ष 1998 में इन्होंने सच अ लोंग जर्नी  फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था ।  जिसमें उन्होंने सोहराब का किरदार निभाया था। पहली बार व्रजेश हिरजी को  बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुख्य पहचान कहो ना प्यार है और मुझे कुछ कहना है फिल्म से प्राप्त हुई थी। उसके पश्चात रहना है तेरे दिल में फिल्म में भी उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।व्रजेश हिरजी  कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि  गोलमाल  वर्ष 2006,  हे बेबी वर्ष 2007,  मिस्टर वाइट मिस्टर ब्लैक वर्ष 2008,  गोलमाल रिटर्न्स वर्ष 2008,  अपना सपना मनी मनी वर्ष  2006  आदि में भी काम कर चुके हैं।

Also Read  SRI CITY, ANDHRA PRADESH PIN CODE

व्रजेश हिरजी का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Vrajesh Hirji’s birthday and his family background.)

व्रजेश हिरजी  का जन्म  16 जून 1971 को लंदन यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। इनके माता-पिता के नाम और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। इनकी एक छोटी बहन है जिसका नाम पुष्टि शक्ति है और वह भी एक अभिनेत्री हैं। व्रजेश हिरजी के जन्म के बाद का पूरा जीवन मुंबई में ही गुजरा।

व्रजेश हिरजी  की शैक्षणिक योग्यता (Vrajesh Hirji Educational Qualification)

व्रजेश हिरजी की स्कूली शिक्षा  सेंट जेवियर हाई स्कूल फोर्ट मुंबई से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में दाखिला ले लिया जहां से इन्होंने कॉमर्स में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।

व्रजेश हिरजी की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Vrajesh Hirji)

वास्तविक नाम व्रजेश हिरजी
उपनाम ज्ञात नहीं 
व्रजेश हिरजी का जन्मदिन 16 जनवरी 1971 
व्रजेश हिरजी की आयु 51 वर्ष 
व्रजेश हिरजी का जन्मस्थान लंदन यूनाइटेड किंगडम 
व्रजेश हिरजी का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत 
व्रजेश हिरजी की राष्ट्रीयता भारतीय 
व्रजेश हिरजी का धर्म हिन्दू 
व्रजेश हिरजी की शैक्षणिक योग्यता कॉमर्स में स्नातक 
व्रजेश हिरजी के स्कूल का नाम सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल फोर्ट मुंबई 
व्रजेश हिरजी के कॉलेज का नाम एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एण्ड एकोनॉमिक्स मुंबई 
व्रजेश हिरजी का व्यवसाय अभिनेता 
व्रजेश हिरजी की प्रति फिल्म आय 50 लाख से 1 करोड़ रुपए के लगभग 
व्रजेश हिरजी की कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपए लगभग 
व्रजेश हिरजी की वैवाहिक स्थितिविवाहित 
व्रजेश हिरजी की वैवाहिक तिथि17 अक्टूबर 2015

व्रजेश हिरजी  की शारीरिक संरचना (Body structure of Vrajesh Hirji)

व्रजेश हिरजी की लंबाई5 फुट 4 इंच
व्रजेश हिरजी  का वज़न 55 किलोग्राम
व्रजेश हिरजी  का शारीरिक मापछाती 38 इंच,  कमर 30 इंच,  बायसेप्स 13 इंच
व्रजेश हिरजी  की आंखों का रंगगहरा भूरा
व्रजेश हिरजी  के बालों का रंगकाला

व्रजेश हिरजी  का परिवार (Vrajesh Hirji’s family)

व्रजेश हिरजी के पिता का नामज्ञात नहीं
व्रजेश हिरजी  की माता का नामज्ञात नहीं
व्रजेश हिरजी  के भाई का नाम ज्ञात नहीं 
व्रजेश हिरजी  की बहन का नामपुष्टि शक्ति ( अभिनेत्री)
व्रजेश हिरजी  की पत्नी का नामरोहिणी बनर्जी ( अभिनेत्री)
व्रजेश हिरजी के बेटे का नामज्ञात नहीं

व्रजेश हिरजी का टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Vrajesh Hirji’s debut in the television industry.)

अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले व्रजेश हिरजी एडवरटाइजिंग एजेंसीज में कॉपीराइटर के तौर पर काम किया करते थे परंतु उनका रुझान अभिनय के क्षेत्र में ही था।  व्रजेश हिरजी ने वर्ष 1995 में सॉरी मेरी लॉरी धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 1997 में इन्होंने क्या बात है धारावाहिक में दयाराम मेहता का किरदार निभाया था। वर्ष 2000 में बृजेश हिरजी ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक रिश्ते में शन्नो का किरदार भी निभा चुके हैं।  वर्ष 2012 में इन्होंने सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 6 में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था और 62 दिन में वह इस रियलिटी शो से बाहर हो गए थे।

Also Read  श्वेता तिवारी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Shweta Tiwari)

वर्ष 2001 में व्रजेश हिरजी ने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले  धारावाहिक यह है मुंबई मेरी जान में  हरी प्रसाद का किरदार निभाया था,  जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस धारावाहिक से व्रजेश हिरजी  को पहली बार टेलीविजन इंडस्ट्री में मुख्य पहचान और लोकप्रियता प्राप्त हुई थी। इसके अलावा वह कई सुपरहिट धारावाहिक जैसे कि जस्सी जैसी कोई नहीं वर्ष 2003,  दम दमा दम वर्ष 2004,  श्री आदि मानव  वर्ष 2009,  भाई भैया और ब्रदर वर्ष 2012, प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर वर्ष 2014 आदि में भी काम कर चुके हैं।

व्रजेश हिरजी  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Vrajesh Hirji’s debut in Bollywood industry.)

व्रजेश हिरजी ने  वर्ष 2000 में श्याम रामसे  और तुलसी रामसे द्वारा निर्देशित  फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसी वर्ष इन्होंने राकेश रोशन द्वारा निर्देशित रितिक रोशन और अमीषा पटेल के साथ रोमांटिक एक्शन फिल्म कहो ना प्यार है में भी टोनी का किरदार निभाया था। वर्ष 2001 में इन्होंने सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित  रोमांटिक फिल्म मुझे कुछ कहना है में  तुषार कपूर और करीना कपूर खान के साथ काम किया। वर्ष 2001 में व्रजेश हिरजी ने   गौतम वासुदेव मैनन द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म रहना है तेरे दिल में आर माधवन की दोस्त विक्की का किरदार निभाया था। इस फिल्म से इन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली बार सबसे अधिक लोकप्रियता  प्राप्त हुई। वर्ष 2006 में व्रजेश हिरजी ने  रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित गोलमाल :  फन अनलिमिटेड फिल्म में पांडुरंग की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया। यह फिल्म भी सफल हुई और इस फिल्म के बाद इनकी लोकप्रियता में और बढ़ोतरी हो गई तथा फैन फॉलोइंग बढ़ती गई।

Also Read  MIDC, BHOSARI, PUNE PIN CODE

व्रजेश हिरजी  गोलमाल रिटर्न्स वर्ष 2008,  गोलमाल 3 वर्ष 2010,  गोलमाल अगेन वर्ष 2017 में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य सुपरहिट फिल्म जैसे कि फना वर्ष 2006,  हे बेबी वर्ष 2007,  तेरी मेरी कहानी वर्ष 2012,  कृष 3 वर्ष 2013 आदि में भी काम कर चुके हैं।

व्रजेश हिरजी की प्रति फिल्म आय 

50 लाख से 1 करोड़ रुपए के लगभग 

व्रजेश हिरजी की कुल संपत्ति 

20 करोड़ रुपए लगभग 

व्रजेश हिरजी  का पसंदीदा अभिनेता

अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर

व्रजेश हिरजी  की पसंदीदा अभिनेत्री

रिचा चड्ढा

Also Read Shreyas Talpade biography

error: Content is protected !!