Divya Dutta biography
Contents hide

दिव्या दत्ता  को मुख्य तौर पर  बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ  टेलीविजन तथा वेब सीरीज में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है।दिव्या दत्ता  का जन्म वर्ष 1977 में  जिला लुधियाना पंजाब राज्य  भारत में हुआ था। दिव्या दत्ता  ने अपने करियर का आरंभ मॉडलिंग से किया था। शुरुआत में वह कई  कंपनियों के लिए विज्ञापन देकर चुकी है। दिव्या दत्ता  ने वर्ष 1994 में महरुख़ मिर्ज़ा द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म  इश्क में जीना इश्क में मरना श्री बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक दिव्या दत्ता  लगभग 80 से अधिक हिंदी फिल्मों में और 5  पंजाबी  फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दिव्या दत्ता  बॉलीवुड इंडस्ट्री के कईं दिग्गज अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ काम किया है।  वर्ष 2004 में दिव्या दत्ता ने  यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित  एपिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म वीर – ज़ारा में शब्बो  का किरदार निभाया था,  जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इनकी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी और इस फिल्म के मुख्य अभिनेता तथा अभिनेत्रियां  शाहरुख खान,  प्रीति जिंटा,  रानी मुखर्जी ,  हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन थे। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए दिव्या दत्ता  को कहीं पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

Also Read  BEHLANA GATE 12 AIR FORCE STATION CHANDIGARH PIN CODE

दिव्या दत्ता का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Divya Dutta’s birthday and her family background.)

दिव्या दत्ता  का जन्म 25 सितंबर वर्ष 1977 को पंजाब राज्य के जिला लुधियाना में हुआ था। दिव्या दत्ता जब 7 वर्ष की थी तभी इनके पिता का देहांत हो गया था। इनके पिता के नाम के विषय में जानकारी नहीं मिलती हैं।  दिव्या दत्ता की माता का नाम नलिनी दत्ता है। जो पेशे से  सरकारी अफसर और डॉक्टर रह चुकी हैं। दिव्या दत्ता  के पिता के गुजर जाने के पश्चात इनकी माता ने ही दिव्या दत्ता और इनके भाई का पालन पोषण किया।दिव्या दत्ता के भाई का नाम राहुल दत्ता है और पेशे से वह भी एक डॉक्टर है। दिव्या दत्ता अपनी माता के विषय में यह कहती हैं कि –  वह  बेखौफ और पेशेवर है परंतु घर पर उनका व्यवहार हंसी मजाक वाला रहता है। दिव्या दत्ता के मामा दीपक बहरी  एक फिल्म निर्देशक और निर्माता है। 

दिव्या दत्ता की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Divya Dutta.)

दिव्या दत्ता की स्कूली शिक्षा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल लुधियाना पंजाब से हुई थी। उनकी उच्च शैक्षणिक योग्यता और कॉलेज के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

दिव्या दत्ता  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Divya Dutta.)

वास्तविक नामदिव्या दत्ता
उपनामज्ञात नहीं
दिव्या दत्ता का जन्मदिन25 सितंबर 1977
दिव्या दत्ता की आयु 45 वर्ष
दिव्या दत्ता  का जन्म स्थानलुधियाना पंजाब भारत
दिव्या दत्ता का मूल निवास स्थानलुधियाना पंजाब भारत
दिव्या दत्ता की राष्ट्रीयताभारतीय
दिव्या दत्ता की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
दिव्या दत्ता के स्कूल का नामसैक्रेड हार्ट कन्वेंट स्कूल लुधियाना पंजाब भारत
दिव्या दत्ता के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
दिव्या दत्ता का व्यवसायअभिनेत्री,  मॉडल और लेखिका
दिव्या दत्ता की कुल संपत्ति15 करोड़ रूपए अधिक 
दिव्या दत्ता की वैवाहिक स्थितिअविवाहित

दिव्या दत्ता  का फिगर व  शारीरिक संरचना  (Divya Dutta’s figure and body structure)

दिव्या दत्ता की लंबाई5 फुट 2 इंच
दिव्या दत्ता  का वजन55 किलोग्राम
दिव्या दत्ता  का फिगर अप्पर 34 इंच,  कमर 28 इंच,  लोअर  36 इंच 
दिव्या दत्ता की आंखों का रंगगहरा भूरा
दिव्या दत्ता के बालों का रंगकाला

दिव्या दत्ता  का परिवार (Divya Dutta’s family)

दिव्या दत्ता के पिता का नामज्ञात नहीं
दिव्या दत्ता  की माता का नामनलिनी दत्ता
दिव्या दत्ता के भाई का नामराहुल दत्ता 
दिव्या दत्ता की बहन का नामलागू नहीं
दिव्या दत्ता के पति का नामलागू नहीं

दिव्या दत्ता  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Divya Dutta debut in Bollywood industry.)

दिव्या दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह पंजाब में स्थित कई छोटी-बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन किया करती थी। उसके पश्चात दिव्या दत्ता ने वर्ष 1994 में महरुख़ मिर्ज़ा  द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म इश्क में जीना इश्क में मरना से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 1995 में इन्होंने सुनील शेट्टी,  सैफ अली खान, शीबा और  आदित्य पंचोली के साथ सुरक्षा फिल्म में  बिंदिया का किरदार निभाया था। दिव्या दत्ता को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली बार मुख्य पहचान वर्ष 1995 में केके सिंह द्वारा निर्देशित एक्शन क्राइम फिल्म  वीरगति से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान थे। इस फिल्म में दिव्या दत्ता ने संध्या का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2004 में भी दिव्या दत्ता की लोकप्रियता में और बढ़ोतरी हुई जब उन्होंने यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित एपिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म वीर – ज़ारा में शब्बो का किरदार निभाया। इनकी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हित साबित हुई थी।

Also Read  NORTH BLOCK, NEW DELHI PIN CODE

इसी प्रकार दिव्या दत्ता कईं सुपरहिट फिल्मों जैसे कि अग्निसाक्षी वर्ष 1996,  बड़े मियां छोटे मियां वर्ष 1998, कसूर  वर्ष 2001,  23 मार्च 1931 : शहीद  वर्ष 2002,  मर्डर  वर्ष 2004,  नेताजी सुभाष चंद्र बोस :  द फॉरगॉटेन हीरो  वर्ष 2005,  उमराव जान  वर्ष 2006, वेलकम टू सज्जनपुर वर्ष 2008,  दिल्ली 6  वर्ष 2009, हीरोइन  वर्ष 2012,  जिला गाजियाबाद वर्ष 2013,  बदलापुर वर्ष 2015 आदि में भी विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं। 

दिव्या दत्ता  क्या पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण। (Divya Dutta debut in punjabi film industry.)

दिव्या दत्ता ने  जब बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर नाम कमाया तो उनको उन्हीं के क्षेत्र पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से भी फिल्मों के प्रस्ताव आए और तब वर्ष 1999 में  उन्होंने  मनोज पुंज द्वारा निर्देशित बूटा सिंह और जेनब  के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म  शहीद ए मोहब्बत बूटा सिंह से  पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में बूटा सिंह का किरदार मशहूर और लोकप्रिय पंजाबी गायक गुरदास मान ने  और ज़ैनब  का मुख्य किरदार  दिव्या दत्ता ने निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

Also Read  MUKUNDPUR DELHI PIN CODE

 इसके पश्चात वर्ष 2004 में दिव्या दत्ता ने मनोज कुंज द्वारा निर्देशित पंजाबी फिल्म  देस होया परदेस में गुड्डी  का किरदार निभाया था।  वर्ष  2006 में  दिव्या दत्ता ने  गुरदास मान,  और जूही चावला के साथ काम किया,  जिसमें उन्होंने साबू  का किरदार निभाया। इसके अलावा दिव्या दत्ता सुखमणि :  होप फॉर लाइफ  वर्ष 2010, द लायन ऑफ पंजाब वर्ष 2011 में भी काम कर चुकी हैं।

 हिंदी और पंजाबी फिल्मों के अलावा दिव्या दत्ता ने नेपाली,  तमिल,  मलयालम,  अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया।

 दिव्या दत्ता के अवार्ड और सम्मान। (Divya Dutta Awards and Honors.)

वर्ष 1993  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और डांसर  अवार्ड  पंजाब यूथ फेस्टिवल 

वर्ष 2005  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री  ग्लोबल इंडियन फिल्म अवार्ड  फिल्म वीर ज़ारा 

वर्ष 2010  सर्वश्रेष्ठ  सहायक अभिनेत्री  इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स  फिल्म  दिल्ली 6 

वर्ष 2014  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री  ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म भाग मिल्खा भाग

 वर्ष 2018  सर्वश्रेष्ठ  सहायक अभिनेत्री  फिल्म इरादा 

दिव्या दत्ता की कुल संपत्ति

15 करोड़ रूपए अधिक 

दिव्या दत्ता की वैवाहिक स्थिति

अविवाहित

दिव्या दत्ता की पसंदीदा अभिनेता

 अमिताभ बच्चन,  नवाज़ुद्दीन सिद्धकी और संजीव कुमार

 दिव्या दत्ता की पसंदीदा अभिनेत्री

 शबाना आजमी

Also Read   biography of Rajit Kapur

error: Content is protected !!