Giaa Manek biography

जिआ मानेक  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है।  जिआ मानेक का जन्म वर्ष 1986 को अहमदाबाद गुजरात में हुआ था। जिआ मानेक ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में ना घर के ना घाट के बॉलीवुड फिल्म से की थी जिसमें उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था। उसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2010 में ही स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक साथ निभाना साथिया से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में भी पदार्पण किया।वर्ष 2021 तक वह लगभग 12 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुके हैं। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें वर्ष 2012 में जीनी और जूजू धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जिआ मानेक  को अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।जब वह 17 वर्ष की थी तब उन्होंने एक कमर्शियल विज्ञापन के लिए काम किया था जिसके लिए उनकी पहली तनख्वाह ₹25000 थी। जिआ मानेक  श्री कृष्ण को अपना भाई मानती हैं और हर साल रक्षाबंधन पर उन्हें राखी भी बांधती हैं क्योंकि उनका अपना कोई सगा भाई नहीं है। इसके साथ ही वह गणेश जी की भी परम भक्त हैं। जिआ मानेक के पसंदीदा अभिनेता सलमान खान है।  उनको जानवरों से बेहद प्यार है उन्होंने घर पर एक बिल्ली और एक कुत्ता पाला हुआ है जिनके नाम स्नोबॉल और स्क्रैपी हैं।वह लोग उपकार के कार्यों में हमेशा सक्रिय रहती है। वह  गर्ल चाइल्ड एजुकेशन को प्रमोट करने के लिए स्माइल फाउंडेशन इंडिया को  सपोर्ट भी करती है।वर्ष 2012 में  जिआ मानेक अपनी माता और दोस्तों के साथ एक हुक्का रेस्टोरेंट बार में गई थी,  उसी समय पुलिस ने हुक्का स्मोकर्स को पकड़ने के लिए रेड दाल दी क्यूंकि  जिआ मानेक उसमे इन्वॉल्व नहीं थी इसलिए उन्हें बाद में पोलिस ने छोड़ दिया| जिआ मानेक को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स फॉलो करते हैं।

Also Read  MANDYA BUS STAND, MANDYA PIN CODE

जिआ मानेक का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Giaa Manek’s birthday and her family background.)

जिआ मानेक  का जन्म 18 फरवरी 1986 को अहमदाबाद गुजरात में रहने वाले एक साधारण परिवार में हुआ था। जिआ मानेक  के पिता का नाम हर्षद मानेक और उनकी माता का नाम रीमा मानेक है। जिआ मानेक की पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

जिआ मानेक  की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Giaa Manek.)

जिआ मानेक की स्कूली शिक्षा  महात्मा गांधी इंटरनेशनल स्कूल अहमदाबाद से हुई थी और स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। 

Also Read  शमा सिकंदर  का संक्षिप्त जीवन परिचय।  (Brief biography of Shama Sikander)

जिआ मानेक की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Giaa Manek.)

वास्तविक नामजिआ मानेक 
उपनामजिआ 
जिआ मानेक  का लोकप्रिय किरदारगोपी –  धारावाहिक :  साथ निभाना साथिया
जिआ मानेक  का जन्मदिन18 फरवरी 1986
जिआ मानेक  की आयु36 वर्ष
जिआ मानेक  का जन्म स्थानअहमदाबाद गुजरात भारत
जिआ मानेक  का मूल निवास स्थानअहमदाबाद गुजरात भारत
जिआ मानेक  की राष्ट्रीयताभारतीय
जिआ मानेक  का धर्महिंदू
जिआ मानेक  की शैक्षणिक योग्यताएडवरटाइजिंग और मार्केटिंग में स्नातक
जिआ मानेक  के स्कूल का नाममहात्मा गांधी इंटरनेशनल स्कूल अहमदाबाद
जिआ मानेक  के कॉलेज का नामयूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात
जिआ मानेक  का व्यवसायअभिनेत्री
जिआ मानेक  की प्रति एपिसोड आय 50 हज़ार रूपए 
जिआ मानेक की मासिक आय 10 लाख रूपए से अधिक 
जिआ मानेक की वार्षिक आय1.4 करोड़ रूपए से अधिक 
जिआ मानेक  की वैवाहिक स्थिति अविवाहित 

जिआ मानेक का फिगर व  बॉडी शेप (Giaa Manek’s figure and body shape)

जिआ मानेक की लंबाई5 फुट 2 इंच
जिआ मानेक  का वज़न 52 किलोग्राम
जिआ मानेक  का फिगरअप्पर  32 इंच, कमर  26 इंच, लोअर 34 इंच 
जिआ मानेक  की आंखों का रंगकाला 
जिआ मानेक  के बालों का रंगकाला 

जिआ मानेक  का परिवार (Giaa Manek’s family)

जिआ मानेक के पिता का नामहर्षद मानेक 
जिआ मानेक  की माता का नामरीना मानेक 

जिआ मानेक  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Giaa Manek debut in bollywood industry.)

जिआ मानेक ने वर्ष 2010 में राहुल अग्रवाल द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ना घर के ना घाट के से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता तथा अभिनेत्री राहुल अग्रवाल,  परेश रावल,  ओम पुरी,  रवि किशन,  नारायणी शास्त्री और नीना गुप्ता थी। इस फिल्म में जिआ मानेक ने  संकट प्रसाद त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाया था। 

Also Read  Top 3 CBD Edibles you Must Try

जिआ मानेक का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Giaa Manek’s debut in Indian television serials.)

जिआ मानेक  ने बॉलीवुड में पदार्पण करने  के पश्चात वर्ष 2010 में ही स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक साथ निभाना साथिया से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में भी पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने गोपी मोदी का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के कुल  2184 एपिसोड बनाई जा चुकी है। वर्ष 2012 में उन्होंने सब टीवी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले फेंटेसी धारावाहिक जीनी और जूजू में  जीनी का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के कुल 417 एपिसोड बनाए गए थे। इस धारावाहिक में उनके सह कलाकार अली असगर और  रूबीना दिलाईक थी। इन दोनों ही धारावाहिकों से जिआ मानेक  सबसे अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई। 

वर्ष 2019 में उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले सुपरनैचुरल रोमांटिक टेलिविजन सीरीज  मनमोहिनी में गोपिका  का किरदार भी निभाया। वर्ष 2021 में उन्होंने तेरा मेरा साथ रहे  धारावाहिक में गोपिका मोदी की  भूमिका भी निभाई।

धारावाहिकों में काम करने के साथ-साथ जिआ मानेक ने  भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शोज़ में भी  सक्रियता से काम किया। जिआ मानेक ने  वर्ष 2012 में डांसिंग रियालिटी शो  झलक दिखला जा सीजन 5 में  और कंटेस्टेंट हिस्सा लिया और इस रियलिटी शो में वह 9वें स्थान तक पहुँच पाई थी।

जिआ मानेक के अवार्ड और सम्मान (Giaa Manek’s Awards and Honors)

वर्ष 2011  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स  धारावाहिक साथ निभाना साथिया

 वर्ष 2011  मोस्ट एंटरटेनिंग टेलिविजन एक्टर फीमेल बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स  धारावाहिक साथ निभाना साथिया

 वर्ष 2012 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री लीड रोल  इंडियन टेली अवॉर्ड्स  धारावाहिक साथ निभाना साथिया

 वर्ष 2013  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कॉमेडी रोल  धारावाहिक  जीनी और जूजू

जिआ मानेक  का फिगर

अप्पर  32 इंच, कमर  26 इंच, लोअर 34 इंच 

जिआ मानेक  की प्रति एपिसोड आय 

50 हज़ार रूपए 

जिआ मानेक की मासिक आय 

10 लाख रूपए से अधिक 

जिआ मानेक की वार्षिक आय

1.4 करोड़ रूपए से अधिक 

Also Read  biography of Gautami Kapoor

error: Content is protected !!