शेफाली शाह को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। शेफाली शाह भारतीय अभिनेत्रियों में दिग्गज अभिनेत्री मानी जाती हैं। हिंदी फिल्मों में पदार्पण करने से पहले वह धारावाहिकों में वर्ष 1993 में डीडी नेशनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक नया नुक्कड़ से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण कर चुकी थी। वर्ष 2022 तक वह लगभग 13 विभिन्न धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें तारा वर्ष 1993, बनेगी अपनी बात वर्ष 1994, आरोहण वर्ष 1996, ह्यूमन वर्ष 2022 से प्राप्त हुई थी। शेफाली शाह ने वर्ष 1995 में रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित रंगीला फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था परंतु उन्हें मुख्य पहचान वर्ष 1998 में सत्या फिल्म से प्राप्त हुई थी। उसके पश्चात में वर्ष 2022 तक लगभग 23 फिल्मों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है। वर्ष 2016 में वह जॉन फेवरो द्वारा निर्देशित अमेरिकन एडवेंचर ड्रामा अंग्रेजी फिल्म द जंगल बुक में रक्षा के किरदार के लिए हिंदी भाषा में वॉइस ओवर भी कर चुकी हैं। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए शेफाली शाह अब तक कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। शेफाली शाह के अभिनय की सबसे खूबसूरत बात यह है कि मात्र 21 वर्ष की आयु से ही उन्होंने मां का किरदार निभाना शुरू कर दिया था। वक्त – द रेस अगेंस्ट टाइम फिल्म में जहां फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार की आयु 37 वर्ष थी उस समय शेफाली शाह की आयु 32 वर्ष थी। जबकि इस फिल्म में शेफाली शाह ने अक्षय कुमार की मां का और अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था। शेफाली शाह को चित्रकारी करने का भी बहुत शौक है । इसके लिए उन्होंने वर्ष 2016 में मेटाफोरस स्टूडियो आर्ट्स स्पेन से पेंटिंग करने में 3 महीने का कोर्स भी किया है। वह अब तक कई पेंटिंग एग्जिबिशन और आर्ट गैलरी में अपनी पेंटिंग भी लगा चुकी हैं और उनकी पेंटिंग ऑनलाइन भी खरीदी जा सकती हैं। शेफाली शाह को केवल हिंदी ही नहीं बल्कि तुलु, अंग्रेजी, मराठी और गुजराती भाषाओं का भी अच्छा ज्ञान है। शेफाली शाह को इंस्टाग्राम पर 615 K फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।
शेफाली शाह का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Shefali Shah Birthday and Family Background.)
शेफाली शाह का जन्म 22 मई 1973 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। शेफाली शाह के पिता सुधाकर शेट्टीमंगलौर कर्नाटक से संबंध रखते हैं। वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में बैंकर रह चुके हैं। शेफाली शाह की माता का नाम शोभा है। इनकी मां का मूल रूप से गुजराती है और पेशे से वह होम्योपैथिक डॉक्टर है। शेफाली शाह अपने माता-पिता की एकलौती संतान है।
शेफाली शाह ने वर्ष 1994 में टेलीविजन अभिनेता हर्ष छाया से विवाह किया था परंतु निजी कारणों के चलते 6 वर्षों के पश्चात ही उन्होंने वर्ष 2000 में डाइवोर्स ले लिया। उसके पश्चात उन्होंने विपुल अमृतलाल शाह जो की फिल्म निर्देशक और निर्माता है से विवाह किया। शेफाली शाह के दो बेटे हैं जिनका नाम आर्यमान और मौर्य है।
शेफाली शाह की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Shefali Shah.)
शेफाली शाह की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा आर्य विद्या मंदिर स्कूल सैंटाक्रूज मुंबई से हुई थी। स्कूल में अपनी अध्यापिका और माता के आग्रह करने पर उन्होंने द ओमन नाटक में डेमिन थोर्न का पहली बार किरदार निभाया उसके पश्चात कुछ वर्षों तक उन्होंने कभी दोबारा अभिनय नहीं किया। स्कूल शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने मीठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स विले पार्ले मुंबई में दाखिला ले लिया। शेफाली शाह ने कॉलेज में साइंस की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया परंतु उनका अधिकतर समय थिएटर करने में ही गुज़रता था।
शेफाली शाह की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Shefali Shah.)
| वास्तविक नाम | शेफाली शेट्टी |
| उपनाम | शेफाली शाह |
| शेफाली शाह का लोकप्रीय किरदार | प्यारी मात्रे – फिल्म : सत्या वर्ष 1998 |
| शेफाली शाह का जन्मदिन | 22 मई 1973 |
| शेफाली शाह की आयु | 49 वर्ग |
| शेफाली शाह का जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| शेफाली शाह का मूल निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| शेफाली शाह की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| शेफाली शाह का धर्म | हिंदू |
| शेफाली शाह की शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
| शेफाली शाह के स्कूल का नाम | आर्य विद्या मंदिर स्कूल सैंटाक्रूज मुंबई |
| शेफाली शाह के कॉलेज का नाम | मीठीबाई कॉलेज विले पार्ले मुंबई |
| शेफाली शाह का व्यवसाय | मॉडल, अभिनेत्री और पेंटर |
| शेफाली शाह की प्रति फिल्म आय | 1 करोड़ रूपए |
| शेफाली शाह की कुल संपत्ति | 100 करोड़ रूपए से अधिक |
| शेफाली शाह की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
शेफाली शाह का फिगर व बॉडी शेप (Shefali Shah’s figure and body shape)
| शेफाली शाह की लंबाई | 5 फुट 6 इंच |
| शेफाली शाह का वजन | 60 किलोग्राम |
| शेफाली शाह का फिगर | अप्पर 32 इंच, कमर 29 इंच, लोअर 35 इंच |
| शेफाली शाह की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
| शेफाली शाह के बालों का रंग | काला |
शेफाली शाह का परिवार (Shefali Shah family)
| शेफाली शाह के पिता का नाम | सुधाकर शेट्टी |
| शेफाली शाह की माता का नाम | शोभा शेट्टी |
| शेफाली शाह के पति का नाम | विपुल अमृतलाल शाह |
| शेफाली शाह के बेटे का नाम | आर्यमान और मौर्य |
शेफाली शाह का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Shefali Shah debut in Indian television serials.)
शेफाली शाह ने वर्ष 1993 में डीडी नेशनल चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिकों नुक्कड़ नाटक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 1994 में उन्होंने बनेगी अपनी बात धारावाहिक में ऋचा का किरदार निभाया। वर्ष 2008 में वह रामायण में सुनैना का किरदार भी निभा चुकी हैं।इसी प्रकार उन्होंने अन्य लोकप्रिय धारावाहिक जैसे कि तारा वर्ष 1993, आरोहण वर्ष 1996, हसरतें वर्ष 1996, दिल्ली क्राइम वर्ष 2019 और ह्यूमन वर्ष 2022 में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं।,
शेफाली शाह का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Shefali Shah debut in Bollywood industry.)
शेफाली शाह ने वर्ष 1995 में रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म रंगीला से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने माला मल्होत्रा का किरदार निभाया था। जबकि इस फिल्म के मुख्य अभिनेता आमिर खान, जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर थी। शेफाली शाह को सबसे अधिक पहली बार लोकप्रियता वर्ष 1998 में रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित क्राइम फिल्म सत्या से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने प्यारे म्हात्रे का किरदार निभाया था। वर्ष 2000 में उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें में नंदिनी खन्ना का कैमियो रोल भी किया था। शेफाली शाह को दूसरी बार सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2005 में विपुल अमृत शाह द्वारा निर्देशित था निर्मित फिल्म वक्त : द रेस अगेंस्ट टाइम से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने सुमित्रा ठाकुर का किरदार निभाया था। वर्ष 2021 में वह बरनाली शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म कुछ लव जैसा में मधु एस सक्सेना का मुख्य किरदार भी निभा चुकी है। वर्ष 2022 में उन्होंने सुरेश से त्रिवेणी द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म जलसा में रुखसाना का किरदार निभाया है।
शेफाली शाह के अवार्ड और सम्मान। (Shefali Shah Awards and Honors.)
वर्ष 1999 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फिल्म सत्या
वर्ष 2018 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्म फेयर अवॉर्ड्स फिल्म जूस
वर्ष 2009 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स फिल्म द लास्ट लेयर
वर्ष 1999 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री स्क्रीन अवॉर्ड्स फिल्म सत्या
वर्ष 2006 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री स्टारडस्ट अवॉर्ड्स फिल्म वक्त : द रेस अगेंस्ट टाइम
वर्ष 2016 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री स्टारडस्ट अवॉर्ड्स फिल्म दिल धड़कने दो
वर्ष 2022 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबॉर्न फिल्म जलसा
शेफाली शाह का फिगर
अप्पर 32 इंच, कमर 29 इंच, लोअर 35 इंच
शेफाली शाह की प्रति फिल्म आय
1 करोड़ रूपए
शेफाली शाह की कुल संपत्ति
100 करोड़ रूपए से अधिक
Also Read biography of Giaa Manek
