Mon. Nov 16th, 2026
Nikita Dutta biography
Contents hide

 निकिता दत्ता  को मुख्य तौर पर  भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह 2 वेब सीरीज  और म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम कर चुकी है। निकिता दत्ता  का जन्म वर्ष 1993 को दिल्ली में हुआ था।  निकिता दत्ता ने वर्ष 2014 में लेकर हम दीवाना दिल फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। तब से वर्ष 2022 तक वह लगभग 8 फिल्मों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। वर्ष 2015 में उन्होंने  लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ड्रीमगर्ल से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। अब तक वह कुल 3 धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें ड्रीम गर्ल –  एक लड़की दीवानी सी और एक दूजे के वास्ते धारावाहिकों से प्राप्त हुई थी। वर्ष 2022 में उन्होंने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज खाकी – द बिहार चैप्टर में तनु लोढ़ा का किरदार भी निभाया है। इस वेब सीरीज में उनके  अन्य सह कलाकार कारन टक्कर,  अविनाश तिवारी,  अभिमन्यु सिंह,  जतिन शर्मा,  रवि किशन,  आशुतोष राणा अनूप सोनी थे। वर्ष 2017 से 2022 तक हृदय गट्टानी,  यासेर देसाई और पलक मुच्छल,  जुबिन नौटियाल तथा  अपारशक्ति खुराना के म्यूजिक वीडिओज़ क्रमश : सुन रे सजना,  गुनगुनाती रहती हूँ,  मस्त नजरों से और नींदरां नी ऑनदियाँ में भी काम कर चुकी हैं।  निकिता दत्ता का 6 वर्ष की आयु से ही  रितिक रोशन के प्रति क्रश था।वर्ष 2012 में निकिता दत्ता  पैंटालूंस फेमिना मिस इंडिया के  कॉन्टेस्ट में  टॉप 20  की सूची में भी शामिल हो चुकी है। वर्ष 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप को उन्होंने हॉस्ट भी किया है।एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि यदि वह अभिनेत्री ना होती तो योगा इंस्ट्रक्टर होती। निकिता दत्ता के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और रितिक रोशन है जबकि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण है। निकिता दत्ता को इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स फॉलो करते हैं| 

Also Read  NEAR SHIVA THEATRE KORAMANGALA 8 BLOCK PIN CODE

निकिता दत्ता का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Nikita Dutta’s birthday and her family background.)

निकिता दत्ता का जन्म 13 नवंबर 1993 कोभारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। निकिता दत्ता के पिता अनिल कुमार दत्ता  भारतीय नेवी में नेवी ऑफिसर रह चुके है। क्योंकि इनके पिता डिफेंस में काम करते थे इसलिए  निकिता दत्ता को कईं शहरों में रहने का अवसर प्राप्त हुआ। उनका अधिकतर समय विशाखापट्टनम,  कोची,  मुंबई और दिल्ली में गुजरा। निकिता दत्ता  की माता का नाम अलका दत्ता है। निकिता दत्ता की एक बड़ी बहन हैं, जिनका नाम अंकिता दत्ता है।

निकिता दत्ता का स्कूल, कॉलेज और  शैक्षणिक योग्यता। (Nikita Dutta’s School, College and Educational Qualification.)

निकिता दत्ता  के स्कूल का नाम तो ज्ञात नहीं है परंतु उन्होंने  अर्थशास्त्र में स्नातक स्तर की शिक्षा  सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से प्राप्त की है।

Also Read  BOWENPALLY PINCODE

निकिता दत्ता  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Nikita Dutta.)

वास्तविक नामनिकिता दत्ता 
उपनामनिक्कू 
निकिता दत्ता  का जन्मदिन13 नवंबर 1993 
निकिता दत्ता की आयु29 वर्ष 
निकिता दत्ता  का जन्म स्थाननई दिल्ली भारत
निकिता दत्ता  का मूल निवास स्थान  नई दिल्ली भारत
निकिता दत्ता  की राष्ट्रीयताभारतीय
निकिता दत्ता  का धर्महिंदू
निकिता दत्ता  की जातीयताज्ञात नहीं
निकिता दत्ता  की शैक्षणिक योग्यताअर्थशास्त्र में स्नातक 
निकिता दत्ता के स्कूल का नामज्ञात नहीं
निकिता दत्ता  के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
निकिता दत्ता  का व्यवसायअभिनेत्री
निकिता दत्ता की प्रति फिल्म आय 50 लाख रूपए से अधिक 
निकिता दत्ता की मासिक आय 10 लाख रूपए से अधिक 
निकिता दत्ता की कुल संपत्ति 15 करोड़ रूपए से अधिक  
निकिता दत्ता की वैवाहिक स्थिति अविवाहित 

निकिता दत्ता का फिगर व बॉडी शेप (Nikita Dutta’s figure and body shape)

निकिता दत्ता की लंबाई5 फुट 7 इंच
निकिता दत्ता  का वज़न 58 किलोग्राम
निकिता दत्ता  का फिगर अप्पर 33 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच 
निकिता दत्ता के बालों का रंग काला 
निकिता दत्ता की आँखों का रंग काला 

निकिता दत्ता का परिवार (Nikita Dutta’s family)

निकिता दत्ता के पिता का नामअनिल कुमार दत्ता ( रिटायर भारतीय नेवी ऑफिसर)
निकिता दत्ता  की माता का नामअलका दत्ता 
निकिता दत्ता  की बड़ी बहन का नामअंकिता दत्ता 

निकिता दत्ता का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Nikita Dutta debut in Bollywood industry.)

निकिता दत्ता ने  वर्ष 2014 में आरिफ अली द्वारा निर्देशित फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने रोज़ का  किरदार निभाया था। इस फिल्म की लागत 16 करोड़ थी जबकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 2.5 करोड़ रूपए  कमाने में कामयाब रही। वर्ष 2018 में उन्होंने रीमा कागती  द्वारा निर्देशित फिल्म गोल्ड :  द ड्रीम दैट यूनाइटेड एवरमोशन में  अक्षय कुमार के साथ सिमरन का किरदार निभाया था| वर्ष 2019 में वह संदीप रैड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म कबीर सिंह में जिआह का किरदार निभा चुकी हैं| वर्ष 2021 में निकिता दत्ता ने जय के द्वारा निर्देशित फिल्म Dybbuk में इमरान हाशमी के साथ माही इस्साक का मुख्य किरदार निभाया था।वर्ष 2022 में वह  म्यूजिकल सुपर नेचुरल कॉमेडी फिल्म  रॉकेट गैंग में तानिया की भूमिका भी निभा चुकी हैं| 

Also Read  BAGUIATI,KOLKATA PIN CODE

निकिता दत्ता  का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Nikita Dutta’s debut in Indian television serials.)

निकिता दत्ता ने  वर्ष 2015 में लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ड्रीम गर्ल – एक लड़की दीवानी सी से  भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने लक्ष्मी सरीन का किरदार निभाया था। वर्ष 2016 में उन्होंने सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक एक दूजे के वास्ते में  सुमन तिवारी/ मल्होत्रा का भी किरदार निभाया। इसके अलावा वह वर्ष 2017 में सोने जाने पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हासिल में  एडवोकेट आंचल रायचंद का भी  किरदार निभा चुकी है।

निकिता दत्ता  का फिगर 

अप्पर 33 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच 

निकिता दत्ता की प्रति फिल्म आय 

50 लाख रूपए से अधिक 

निकिता दत्ता की मासिक आय 

10 लाख रूपए से अधिक 

निकिता दत्ता की कुल संपत्ति 

15 करोड़ रूपए से अधिक  

निकिता दत्ता की वैवाहिक स्थिति 

अविवाहित 

Also Read  biography of Alka Kaushal

error: Content is protected !!