आमना शरीफ को मुख्य तौर पर भारतीय टेलिविज़न और बॉलीवूड इंडस्ट्री में योगदान के लिए जाना जाता है| उनका जन्म महाराष्ट्र में वर्ष 1982 में हुआ था| उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था परन्तु विवाह के बाद उन्होंने हिन्दू धर्म में धर्मपरिवर्तन कर लिया| आमना शरीफ ने वर्ष 2003 में कहीं तो होगा धारावाहिक से टेलिविज़न इंडस्ट्री में पदार्पण किया था | वर्ष 2003 में इन्होंने कसौटी जिंदगी की धारावाहिक में भी गेस्ट अपीयरेंस दिया था। इसके अलावा वर्ष 2022 तक यह 6 अन्य धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं।वर्ष 2009 में आमना शरीफ ने रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आलू चाट से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसके अलावा वह वर्ष 2014 में सुपरहिट फिल्म एक विलन का भी हिस्सा रही। आमना शरीफ आर एस रामनाथन द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा तमिल फिल्म जंक्शन में जेनिफर का किरदार भी निभा चुकी है।
आमना शरीफ का जन्म 16 जुलाई 1982 को मुंबई महाराष्ट्र के एक मुस्लिम परिवार मेंहुआ था। इनके माता-पिता, भाई बहन और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। केवल इतना ही ज्ञात है कि इनके पिता भारतीय मूल के नागरिक हैं जबकि इनकी माता मूल रूप से पर्शियन बहरीनी नागरिक हैं।आमना शरीफ को बचपन से ही एक्रोफोबिया की बीमारी थी जिसका अर्थ यह है कि उन्हें ऊंचाई से बहुत डर लगता था।
1 साल तक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और निर्माता अमित कपूर से रिलेशनशिप में रहने के पश्चात आमना शरीफ नहीं 27 दिसंबर 2013 को विवाह कर लिया था। 2 सितंबर 2015 को इनको एक पुत्र की प्राप्ति हुई, जिसका नाम आर्यन रखा गया।
आमना शरीफ की स्कूली शिक्षा सेंट एनीज़ हाई स्कूल बांद्रा से हुई थी। उनकी आगे की शैक्षणिक योग्यता और कॉलेज के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।
| वास्तविक नाम | आमना शरीफ |
| उपनाम | ज्ञात नहीं |
| आमना शरीफ का लोकप्रिय किरदार | अशीष सिंहा/ कशिश सुजल ग्रेवाल |
| आमना शरीफ का जन्मदिन | 16 जुलाई वर्ष 1982 |
| आमना शरीफ की आयु | 40 वर्ष |
| आमना शरीफ का जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| आमना शरीफ का मूल निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| आमना शरीफ की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| आमना शरीफ का धर्म | इस्लाम ( विवाह से पूर्व) हिंदू ( विवाह के पश्चात) |
| आमना शरीफ की शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
| आमना शरीफ के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
| आमना शरीफ के स्कूल का नाम | सेंट ऐनीज़ हाई स्कूल बांद्रा मुंबई |
| आमना शरीफ का व्यवसाय | अभिनेत्री और मॉडल |
| आमना शरीफ की प्रति एपिसोड आए | 40 हज़ार रूपए |
| आमना शरीफ की कुल संपत्ति | 8 करोड़ रूपए के लगभग |
| आमना शरीफ वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| आमना शरीफ की विवाहित तिथि | 27 सितम्बर 2013 |
| आमना शरीफ की लम्बाई | 5 फ़ीट 4 इंच |
| आमना शरीफ का वज़न | 55 किलोग्राम |
| आमना शरीफ का फिगर | अप्पर 34 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच |
| आमना शरीफ की आँखों का रंग | काला |
| आमना शरीफ बालों का रंग | काला |
| आमना शरीफ के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
| आमना शरीफ की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
| आमना शरीफ के भाई का नाम | ज्ञात नहीं |
| आमना शरीफ की बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
| आमना शरीफ के पति का नाम | अमित कपूर |
| आमना शरीफ के बेटे का नाम | आर्यन कपूर |
जब आमना शरीफ कॉलेज के द्वितीय वर्ष में थी तभी उनको मॉडलिंग के प्रस्ताव आने लगे थे। जिसके बाद उन्होंने कई बड़ी कंपनियों और ब्रैंड्स के लिए मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था जैसे कि क्लोज अप टूथपेस्ट, सेट वेट, इमामी कॉस्मेटिक क्रीम, क्लियरेसिल स्किन क्रीम, नेस्कैफे और बीटल मोबाइल फोन आदि। मॉडलिंग और विज्ञापनों में आमना शरीफ की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें टेलीविजन धारावाहिकों से भी प्रस्ताव आने लगी जिसके पश्चात आमना शरीफ ने वर्ष 2003 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कहीं तो होगा से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस धारावाहिक में उन्होंने कशिश सिन्हा/ कशिश सुजल ग्रेवाल का किरदार निभाया था। वर्ष 2012 में उन्होंने इरफान शेख द्वारा निर्देशित सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक होंगे जुदा ना हम में मुस्कान रोहन मिश्रा का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में रोहन मिश्रा का किरदार राकेश वशिष्ठ ने निभाया था।
इसके अलावा आमना शरीफ अन्य सुपरहिट धारावाहिक को जैसे कि कसौटी जिंदगी की वर्ष 2003, कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन वर्ष 2004, काव्यांजलि वर्ष 2005, करम अपना अपना वर्ष 2006, एक थी नायिका वर्ष 2013, कसौटी ज़िंदगी की 2 वर्ष 2019 आदि में भी काम कर चुकी है।
आमना शरीफ ने वर्ष 2009 में रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आलू चाट से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में अन्य कलाकार आफताब शिवदासानी, लिंडा आर्सेनिओ, संजय मिश्रा और मनोज पहवा थे। वर्ष 2009 में ही इन्होंने ग्लेन बर्रेटो द्वारा निर्देशित फैंटेसी कॉमेडी फिल्म आओ विश करें में मितिका का किरदार निभाया था। वर्ष 2011 में इन्होंने शुभ मुखर्जी द्वारा निर्देशित कॉमिक ड्रामा फिल्म शक्ल पे मत जा में अमीना का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार सौरभ शुक्ला, रघुबीर यादव, जाकिर हुसैन, उमंग जैन, प्रति, हर्ष पारीक और मुस्ताक खान थे। वर्ष 2014 में इन्होंने मोहित सुरी द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म एक विलन : वेयर इज वन इन एवरी लव स्टोरी में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर के साथ काम किया।
वर्ष 2004 सर्वश्रेष्ठ फ्लैश न्यू फेस इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक कहीं तो होगा
वर्ष 2004 सर्वश्रेष्ठ ऑनस्क्रीन कपल ( राजीव खंडेलवाल के साथ) इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक कहीं तो होगा
वर्ष 2005 लॉजिटेक स्टाइल आइकॉन ऑफ द ईयर इंडियन टेली अवॉर्ड्स
वर्ष 2006 लॉजिटेक स्टाइल आइकॉन ऑफ द ईयर इंडियन टेली अवॉर्ड्स
वर्ष 2006 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक कहीं तो होगा
40 हज़ार रूपए
8 करोड़ रूपए के लगभग
A book can feel like a small door that opens into a wider room. At…
India is one of the key growth points in global fintech, and the business activities…
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…