Mon. Sep 14th, 2026
Puneet Pathak biography

पुनीत पाठक को मुख्य तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में डांस के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है हालांकि प्रारंभ में वह क्रिकेटर या फिर  फिल्म मेकर बनना चाहते थे। पुनीत पाठक ने वर्ष 2009 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस रियलिटी शो में लोकप्रियता प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज़ को जज भी किया। वर्ष 2013 में पुनीत पाठक ने एबीसीडी :  एनी बडी कैन डांस से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने चंदू का किरदार निभाया था। इसके अलावा और वर्ष 2020 तक वह तीन अन्य फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। पुनीत पाठक ने कई म्यूजिकल एल्बम में भी काम किया है।

Also Read  BAGDOGRA AIRPORT, BAGDOGRA PIN CODE

पुनीत पाठक का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Puneet Pathak’s birthday and his family background.)

पुनीत पाठक का जन्म 1 नवंबर 1986 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। पुनीत पाठक के पिता एक व्यवसाई हैं और उनका नाम जयेश पाठक है परन्तु उनकी माता के नाम के विषय में कोई जानकारी मिलती।  पुनीत पाठक के एक छोटे भाई हैं जिनका नाम नीतीश पाठक है।

पुनीत पाठक की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Puneet Pathak.)

पुनीत पाठक के स्कूली शिक्षा बॉम्बे कैंब्रिज स्कूल मुंबई से हुई थी और उसके पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने स्नातक स्तर की शिक्षा  प्राप्त की। पुनीत पाठक को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था और बड़े होकर वह क्रिकेटर बनना चाहते थे। कॉलेज में आने के पश्चात उन्होंने डांस करना शुरू किया और यहीं से डांस के क्षेत्र में उनका रुझान बढ़ता गया। पुनीत तब 17 वर्ष के थे जब उन्होंने टेरेंस लुईस  की डांस एकेडमी से डांस की शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कॉलरशिप मिली थी।

पुनीत पाठक के व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Puneet Pathak.)

वास्तविक नामपुनीत जयेश पाठक 
उपनामज्ञात नहीं
पुनीत पाठक का जन्मदिन1 नवंबर 1986
पुनीत पाठक की आयु 35 वर्ष
पुनीत पाठक  का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
पुनीत पाठक का मूल निवास स्थान  मुंबई महाराष्ट्र भारत
पुनीत पाठक  की राष्ट्रीयताभारतीय
पुनीत पाठक  का धर्महिंदू
पुनीत पाठक की  जाति ब्राह्मण
पुनीत पाठक  की शैक्षणिक योग्यतास्नातक 
डांस  के क्षेत्र में ट्रेनिंग
पुनीत पाठक  के स्कूल का नामबॉम्बे कैंब्रिज स्कूल मुंबई
पुनीत पाठक के कॉलेज का नामसेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई
पुनीत पाठक  का व्यवसायडांस कोरियोग्राफर और अभिनेता
पुनीत पाठक की प्रति एपिसोड आय 2 लाख रूपए 
पुनीत पाठक की कुल संपत्ति 7 करोड़ रूपए से अधिक 
पुनीत पाठक की वैवाहिक स्थितिविवाहित 
पुनीत पाठक की वैवाहिक तिथि26 अगस्त 2020

पुनीत पाठक की शारीरिक संरचना (Body Structure of Puneet Pathak)

पुनीत पाठक की लंबाई5 फुट 5 इंच
पुनीत पाठक  का वजन65 किलोग्राम
पुनीत पाठक  का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 30 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
पुनीत पाठक की आंखों का रंगकाला
पुनीत पाठक के बालों का रंगकाला

पुनीत पाठक  का परिवार (Puneet Pathak’s family)

पुनीत पाठक के पिता का नामजयेश पाठक 
पुनीत पाठक  की माता का नामज्ञात नहीं
पुनीत पाठक  के भाई का नामनितीश पाठक
पुनीत पाठक  की पत्नी का नामनिधि मूनी सिंह 

पुनीत पाठक का डांस के क्षेत्र में पदार्पण (Punit Pathak’s debut in television reality shows.)

पुनीत पाठक का रुझान कॉलेज के दिनों में डांस के क्षेत्र में बढ़ता गया। उन्होंने कॉलेज में होने वाले कंपटीशन में हिस्सा लें अशुरु कर दिया। टेरेंस लुइस डांस एकेडमी से डांस की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने वहीं पर बतौर ट्रेनर  काम करना शुरू कर दिया। उसके पश्चात उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी वहां पर काम किया। प्रारंभ में इनके पिता चाहते थे कि पुनीत पाठक उनके व्यवसाय को ही आगे बढ़ाएं परंतु पुनीत पाठक ऐसा नहीं चाहते थे और इस बात को लेकर दोनों में कई बार बहस हो जाया करती थी। इनके सपने को साकार करने के लिए छोटे भाई नितीश पाठक ने अपने पिता के व्यवसाय को संभाला और पुनीत पाठक के सपने को साकार करने के लिए उनका पूरा सहयोग किया। 

Also Read  NEHRU NAGAR, BHILAI, CHATISGARH PIN CODE

पुनीत पाठक का टेलीविजन रियलिटी शोज़ में पदार्पण।

पुनीत पाठक ने वर्ष 2009 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले डांस कंपटीशन रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से भारतीय टेलीविजन रियलिटी शोस में पदार्पण किया। इस  रियलिटी शो में  वह सेकंड रनर अप रहे थेऔर विजेता का खिताब शक्ति मोहन ने जीता था। वर्ष 2010 में इन्होंने सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा 4 में बतौर कोरियोग्राफर काम किया। इसके अलावा यह अन्य सुपरहिट डांस रिएलिटी शोज़ जैसे कि  झलक दिखलाजा सीज़न 5, 6, 7 आज की रात है जिंदगी ,  डांस चैंपियंस में भी बतौर कोरियोग्राफर काम कर चुके हैं। कुछ रियलिटी शोज में यह डांस टीम के कैप्टन भी रहे और डांस दीवाने 3 2021 को इन्होंने जज भी किया।

Also Read  BSF CAMPUS,MANDORE RD,IG HEADQUARTER JODPUR PIN CODE

पुनीत पाठक  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Punit Pathak’s debut in Bollywood industry.)

वर्ष 2013 में पुनीत पाठक में रेमो डिसूजा द्वारा कोरियोग्राफर और  निर्देशित फिल्म एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस में बतौर चंदू का किरदार निभाकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 2015 में इन्होंने एबीसीडी 2  फिल्म में विनोद का किरदार निभाया था और इस फिल्म के मुख्य अभिनेता तथा अभिनेत्री वरुण धवन और श्रद्धा कपूर थी।

वर्ष 2018 में इन्होंने  जयेश प्रधान द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नवाबजादे में अभिषेक का किरदार निभाया था। इस फिल्म में  इनके सह कलाकार राघव जुयाल ,  धर्मेश येलांदे और ईशा रिखी थी। वर्ष 2020 में पुनीत पाठक ने रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित डांस फिल्म  स्ट्रीट डांसर 3D  में भी काम किया जिसमें इन्होंने इंद्र सिंह नरूला का किरदार निभाया था।

पुनीत पाठक की प्रति एपिसोड आय 

2 लाख रूपए 

पुनीत पाठक की कुल संपत्ति 

7 करोड़ रूपए से अधिक 

पुनीत पाठक की वैवाहिक तिथि

26 अगस्त 2020

पुनीत पाठक का पसंदीदा अभिनेता

 रणबीर कपूर

पुनीत पाठक के पसंदीदा डांसर

माइकल जैकसन और वेड रॉब्सन

पुनीत पाठक का पसंदीदा कोरियोग्राफर

 रेमो डिसूजा

Also Read Vijay Patkar biography

error: Content is protected !!