Aamna Sharif biography

आमना शरीफ को मुख्य तौर पर भारतीय टेलिविज़न और बॉलीवूड इंडस्ट्री में योगदान के लिए जाना जाता है| उनका जन्म महाराष्ट्र में वर्ष 1982 में हुआ था| उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था परन्तु विवाह के बाद उन्होंने हिन्दू धर्म में धर्मपरिवर्तन कर लिया| आमना शरीफ ने वर्ष 2003 में कहीं तो होगा धारावाहिक से टेलिविज़न इंडस्ट्री में पदार्पण किया था | वर्ष 2003 में इन्होंने कसौटी जिंदगी की धारावाहिक में भी  गेस्ट अपीयरेंस दिया था। इसके अलावा वर्ष 2022 तक यह 6 अन्य धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं।वर्ष  2009 में  आमना शरीफ ने रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आलू चाट से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसके अलावा वह वर्ष 2014 में सुपरहिट फिल्म एक विलन का भी हिस्सा रही। आमना शरीफ आर एस रामनाथन द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा  तमिल फिल्म जंक्शन में जेनिफर का किरदार भी निभा चुकी है।

Also Read  JAGDEO PATH BAILEY ROAD PATNA PIN CODE

आमना शरीफ का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Birth of Aamna Sharif and her family background.)

आमना शरीफ का जन्म 16 जुलाई 1982 को मुंबई महाराष्ट्र  के  एक मुस्लिम परिवार मेंहुआ था। इनके माता-पिता,  भाई बहन और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। केवल इतना ही ज्ञात है कि इनके पिता भारतीय मूल के नागरिक हैं जबकि इनकी माता मूल रूप से पर्शियन बहरीनी नागरिक हैं।आमना शरीफ को बचपन से ही एक्रोफोबिया की बीमारी थी जिसका अर्थ यह है कि उन्हें ऊंचाई से बहुत डर लगता था।

आमना शरीफ का विवाह। (Aamna Sharif’s marriage.)

1 साल तक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और निर्माता अमित कपूर से रिलेशनशिप में रहने के पश्चात आमना शरीफ नहीं 27 दिसंबर 2013 को विवाह कर लिया था। 2 सितंबर 2015 को इनको एक पुत्र की प्राप्ति हुई, जिसका नाम आर्यन  रखा गया।

आमना  शरीफ की शैक्षणिक योग्यता। (Aamna Sharif’s Educational Qualification.)

आमना शरीफ की स्कूली शिक्षा सेंट एनीज़ हाई स्कूल बांद्रा से हुई थी। उनकी आगे की  शैक्षणिक योग्यता और कॉलेज के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। 

आमना शरीफ की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Aamna Sharif.)

वास्तविक नामआमना शरीफ
उपनामज्ञात नहीं
आमना शरीफ का लोकप्रिय किरदार अशीष सिंहा/ कशिश सुजल  ग्रेवाल
आमना शरीफ का जन्मदिन 16 जुलाई वर्ष 1982
आमना शरीफ  की आयु40 वर्ष
आमना शरीफ का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
आमना शरीफ  का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
आमना शरीफ की राष्ट्रीयताभारतीय
आमना शरीफ का धर्मइस्लाम ( विवाह से पूर्व)
 हिंदू ( विवाह के पश्चात)
आमना शरीफ की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
आमना शरीफ के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
आमना शरीफ के स्कूल का नामसेंट ऐनीज़ हाई स्कूल बांद्रा मुंबई
आमना शरीफ का व्यवसायअभिनेत्री और मॉडल
आमना शरीफ की प्रति एपिसोड आए40  हज़ार रूपए 
आमना शरीफ की कुल संपत्ति8 करोड़ रूपए के लगभग 
आमना शरीफ वैवाहिक स्थिति विवाहित 
आमना शरीफ की विवाहित तिथि 27 सितम्बर 2013 

आमना शरीफ का फिगर व शारीरिक सरंचना (Aamna Sharif figure and body structure)

आमना शरीफ की लम्बाई 5 फ़ीट 4 इंच 
आमना शरीफ का वज़न 55 किलोग्राम 
आमना शरीफ का फिगर अप्पर 34 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच 
आमना शरीफ की आँखों का रंग काला 
आमना शरीफ बालों का रंग काला 

आमना शरीफ का परिवार (Aamna Sharif’s family)

आमना शरीफ के पिता का नाम ज्ञात नहीं 
आमना शरीफ की माता का नाम ज्ञात नहीं 
आमना शरीफ के भाई का नाम ज्ञात नहीं 
आमना शरीफ की बहन का नाम ज्ञात नहीं 
आमना शरीफ के पति का नाम अमित कपूर 
आमना शरीफ के बेटे का नाम आर्यन कपूर 

आमना शरीफ का टेलीविज़न धारावाहिक में पदार्पण (Aamna Sharif’s television serial debut)

जब आमना शरीफ कॉलेज के द्वितीय वर्ष में थी तभी उनको मॉडलिंग के प्रस्ताव आने लगे थे। जिसके बाद उन्होंने कई बड़ी कंपनियों और ब्रैंड्स  के लिए मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था जैसे कि क्लोज अप टूथपेस्ट,  सेट वेट,  इमामी कॉस्मेटिक क्रीम,  क्लियरेसिल स्किन क्रीम,  नेस्कैफे और बीटल मोबाइल फोन आदि। मॉडलिंग और विज्ञापनों में आमना शरीफ की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें  टेलीविजन धारावाहिकों से भी प्रस्ताव आने लगी जिसके पश्चात आमना शरीफ ने वर्ष 2003 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कहीं तो होगा से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस धारावाहिक में उन्होंने कशिश सिन्हा/ कशिश सुजल ग्रेवाल का किरदार निभाया था। वर्ष 2012 में उन्होंने इरफान शेख द्वारा निर्देशित सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक होंगे जुदा ना हम में  मुस्कान रोहन मिश्रा का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में रोहन  मिश्रा का किरदार राकेश वशिष्ठ ने निभाया था। 

Also Read  MURUGESHPALYA BANGALORE. PIN CODE

इसके अलावा आमना शरीफ अन्य सुपरहिट धारावाहिक को जैसे कि कसौटी जिंदगी की वर्ष 2003, कुमकुम –  एक प्यारा सा बंधन वर्ष 2004,  काव्यांजलि वर्ष 2005,  करम अपना अपना वर्ष 2006,  एक थी नायिका  वर्ष 2013,  कसौटी ज़िंदगी की 2  वर्ष 2019 आदि में भी काम कर चुकी है।

आमना शरीफ का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Aamna Sharif Debut in Bollywood Industry.)

आमना शरीफ ने वर्ष 2009 में रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आलू चाट से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में  अन्य कलाकार आफताब शिवदासानी,  लिंडा आर्सेनिओ,  संजय मिश्रा और मनोज पहवा थे। वर्ष 2009 में ही इन्होंने ग्लेन बर्रेटो  द्वारा निर्देशित फैंटेसी कॉमेडी फिल्म आओ विश करें में मितिका का किरदार निभाया था। वर्ष 2011 में इन्होंने शुभ मुखर्जी द्वारा निर्देशित कॉमिक ड्रामा फिल्म शक्ल पे मत जा में अमीना का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार सौरभ शुक्ला,  रघुबीर यादव,  जाकिर हुसैन,  उमंग जैन,  प्रति,  हर्ष पारीक और मुस्ताक खान थे। वर्ष 2014 में इन्होंने मोहित सुरी द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म एक विलन :  वेयर इज वन इन एवरी लव स्टोरी में रितेश देशमुख,  सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर के साथ काम किया।

Also Read  GREATER NOIDA DELHI PIN CODE

आमना शरीफ के अवॉर्ड्स और सम्मान। (Aamna Sharif’s Awards and Honors.)

 वर्ष 2004  सर्वश्रेष्ठ  फ्लैश न्यू फेस  इंडियन टेली अवॉर्ड्स  धारावाहिक कहीं तो होगा

 वर्ष 2004 सर्वश्रेष्ठ ऑनस्क्रीन कपल ( राजीव खंडेलवाल के साथ) इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक कहीं तो होगा

 वर्ष 2005  लॉजिटेक स्टाइल आइकॉन ऑफ द ईयर इंडियन टेली अवॉर्ड्स

 वर्ष 2006  लॉजिटेक स्टाइल आइकॉन ऑफ द ईयर इंडियन टेली अवॉर्ड्स

वर्ष 2006  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  इंडियन टेली अवॉर्ड्स  धारावाहिक कहीं तो होगा 

आमना शरीफ की प्रति एपिसोड आए

 40  हज़ार रूपए 

आमना शरीफ की कुल संपत्ति

8 करोड़ रूपए के लगभग 

Also Read Puneet Pathak biography

error: Content is protected !!