Aarti Chhabria biography
Contents hide

आरती छाबड़िया  का मुख्य तौर पर बॉलीवुड  और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री अभिनय के क्षेत्र में योगदान के साथ-साथ भारतीय रियालिटी शोज़ में फियर फेक्टर :  खतरों के खिलाड़ी सीजन 4  के लिए भी जाना जाता है। आरती छाबड़िया का जन्म 21 नवंबर 1982 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने वर्ष 2000 में  मधुरा क्षणम तेलुगु फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था और वर्ष 2001 में  लज्जा फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने सुषमा का किरदार निभाया था। वर्ष 2013 तक आती छाबड़िया कुल मिलाकर लगभग 13 फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं और वर्ष 2017 में उन्होंने मुंबई वाराणसी एक्सप्रेस में बतौर  निर्देशक और निर्माता काम किया। वर्ष 2011 में आरती छाबड़िया फीयर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 की विजेता भी रही।

Also Read  CHINCHAWALI .SHEKIN, KHOPOLI, TAL KHALAPUR, RAIGAD PIN CODE

आरती छाबड़िया  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Aarti Chhabria’s Birthday and Family Background.)

 आरती छाबड़िया का जन्म  21 नवंबर 1982 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता का नाम अशोक छाबड़िया है और पेशे से वह एक डॉक्टर हैं। इनकी माता का नाम सुनीता छाबड़िया है। इनका एक भाई है जिनका नाम अभिषेक छाबड़िया है। 

 आरती छाबड़िया की शैक्षणिक योग्यता। (Aarti Chhabria’s educational qualification.)

आरती छाबड़िया की स्कूली शिक्षा और स्कूल के विषय में जानकारी नहीं मिलती है परंतु उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और बाद में अभिनय के साथ साथ निर्देशन के क्षेत्र में रुझान होने के कारण न्यू यॉर्क फिल्म अकैडमी से वर्ष 2012 में फिल्म मेकिंग में कोर्स किया।

आरती छाबड़िया की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Aarti Chhabria.)

वास्तविक नामआरती अशोक छाबड़िया
उपनामज्ञात नहीं
आरती छाबड़िया का जन्मदिन21 नवंबर 1982
आरती छाबड़िया की आयु40 वर्ष
आरती छाबड़िया का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
आरती छाबड़िया का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
आरती छाबड़िया की राष्ट्रीयताभारतीय
आरती छाबड़िया का धर्महिंदू
आरती छाबड़िया की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
 फिल्म मेकिंग में कोर्स
आरती छाबड़िया के स्कूल का नामज्ञात नहीं
आरती छाबड़िया के कॉलेज का नामएचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई
 न्यू यॉर्क फिल्म अकैडमी
आरती छाबड़िया का व्यवसायमॉडल,  अभिनेत्री,  निर्देशक और मोटिवेशनल स्पीकर
आरती छाबड़िया की प्रति फिल्म आय 50 – 80 लाख रूपए 
आरती छाबड़िया की कुल संपत्ति85 करोड़ रूपए के लगभग 
आरती छाबड़िया की वैवाहिक स्थितिविवाहित
आरती छाबड़िया की वैवाहिक तिथि23 जून 2019 

आरती छाबड़िया का फिगर व  शारीरिक संरचना (Aarti Chhabria’s figure and body structure)

आरती छाबड़िया की लंबाई5 फुट 5 इंच
आरती छाबड़िया  का वजन52 किलोग्राम
आरती छाबड़िया  का फिगर अप्पर 34 इंच,  कमर 26 इंच,  लोअर 34 इंच
आरती छाबड़िया  की आंखों का रंगग्रे
आरती छाबड़िया के बालों का रंगभूरा

आरती छाबड़िया  का परिवार (Aarti Chhabria’s family)

आरती छाबड़िया के पिता का नामअशोक छाबड़िया ( डॉक्टर)
आरती छाबड़िया की माता का नामसुनीता छाबड़िया
आरती छाबड़िया  के भाई का नामअभिषेक छाबड़िया
आरती छाबड़िया के पति का नाम विशारद बीदासस्य 

आरती छाबड़िया का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Aarti Chhabria’s debut in Bollywood industry.)

अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले ही आरती छाबड़िया मॉडलिंग के क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय थी। बचपन से ही आरती छाबड़िया का अभिनय के क्षेत्र में रुझान था और 3 वर्ष की आयु से ही उन्होंने विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहला विज्ञापन Farex के लिए क्या था। वह 3000 से ज्यादा टीवी कमर्शियल  विज्ञापनों के लिए काम कर चुकी हैं जैसे कि  मैगी नूडल्स,  बबूल टूथपेस्ट,  क्लीन एंड क्लियर फेस वॉश,  अमूल फ्रॉस्टिक आइसक्रीम,  क्रैक क्रीम,  एनिमल ट्रेंडी  स्कूटर और कल्याण ज्वैलर्स आदि।  आरती छाबड़िया वर्ष 2000 में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड पेजेंट  की विजेता भी रह चुकी हैं। 

Also Read  GOLE KA MANDIR GWALIOR M P PIN CODE

 वर्ष 2001 में आरती छाबड़िया ने राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा फिल्म लज्जा  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था हालाकिं इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियाँ मनीषा कोइराला,  माधुरी दीक्षित,  रेखा और महिमा  चौधरी थी। इस फिल्म में इन्होंने सुषमा का किरदार निभाया था। वर्ष 2002 में इन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म आवारा पागल दीवाना में टीना चप्पू  का किरदार निभाया था और इसी वर्ष इन्होंने दीपक आनंद द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म तुमसे अच्छा कौन है में नैना दीक्षित का मुख्य किरदार निभाया था। इसी फिल्म से इन्हें बॉलीवुड में पहली बार मुख्य पहचान और लोकप्रियता प्राप्त हुई।

Also Read  CHINTAL QUTHUBULLAPUR PIN CODE

 इसके अलावा यह अन्य कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि राजा भैया वर्ष 2003,  अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों वर्ष 2004,  शादी नंबर 1  वर्ष 2005,  अनामिका वर्ष 2007,  हे बेबी  वर्ष 2007,  डैडी कूल वर्ष 2009,  किससे प्यार करूं वर्ष 2009 और मिलेंगे मिलेंगे में भी अभिनय कर चुकी हैं।

 आरती छाबड़िया  का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण। (Aarti Chhabria’s debut in South Indian films.)

आरती छाबड़िया  वर्ष 2000 में मधुरा क्षणम  तेलुगू फिल्म से  दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया था। जिसमें इन्होंने अनुजा का किरदार निभाया था। वर्ष 2003 में  इन्होंने ओकारिकी ओकारू फिल्म में सुबलक्ष्मी का किरदार निभाया। वर्ष 2005 में उन्होंने अहम प्रेमसामी कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया जिसमें इन्होंने अप्सरा का किरदार निभाया था। कुल मिलाकर आरती छाबड़िया लगभग 7 दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

आरती छाबड़िया  भारतीय  टेलीविजन रिएलिटी शोज़ में पदार्पण (Aarti Chhabria debuts in Indian television reality shows)

 वर्ष 2011 में आरती छाबड़िया ने  कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय  रियलिटी शो  फियर फेक्टर :  खतरों के खिलाड़ी  टॉर्चर  सीजन 4 में बतौर कंटेस्टेंट  हिस्सा लिया और इसकी वह विजेता भी रही। वर्ष 2013 में आरती छाबड़िया ने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 6  में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया रियलिटी शो में वहां 11 वे स्थान तक ही पहुंच सकीं। वर्ष 2015 में आरती छाबड़िया डर सबको लगता है हॉरर  धारावाहिक के 17 वे एपिसोड में भी काम कर चुकी है।

आरती छाबड़िया की प्रति फिल्म आय 

50 – 80 लाख रूपए 

आरती छाबड़िया की कुल संपत्ति

85 करोड़ रूपए के लगभग 

आरती छाबड़िया का पसंदीदा अभिनेता

 रितिक रोशन

 आरती छाबड़िया की पसंदीदा अभिनेत्री

 माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी

 आरती छाबड़िया की पसंदीदा फिल्म

 दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

Also Read Deepshikha Nagpal biography

error: Content is protected !!