Adaa Khan biography

अदा खान  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री और भारतीय म्यूजिक वीडियोस में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। अदा खान का जन्म वर्ष 1989 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। अदा खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अदा खान ने  वर्ष 2009 में सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक पालमपुर एक्सप्रेस से  भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 2010 में इन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक बहने में  आखशी शास्त्री का किरदार भी निभाया। वर्ष 2020 तक अदा खान लगभग 15 धारावाहिकों में काम कर चुकी है, जिनमें से सबसे अधिक उपलब्धि उन्हें  अमृत मंथन और नागिन धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। धारावाहिकों के  अतिरिक्त अदा खान  बहुत शेयर रियालिटी शोज़  जैसे कि वेलकम 2 –  बाजी मेहमान नवाजी की,  बॉक्स क्रिकेट लीग 1,  कॉमेडी नाइट्स बचाओ,  फीयर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी 10  में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी है। वर्ष 2021 में अदा खान ने कदे कदे गीत से म्यूजिक इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। अदा खान  अब तक कई लोकप्रिय गायकों के गीतों में परफॉर्म कर चुकी है। अदा खान को उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 193.6 K फैंस फॉलो करते हैं।

Also Read  SOHANA GURUDWARA PIN CODE

अदा खान का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Adaa Khan’s Birth and Family Background.)

अदा खान का जन्म 12 मई 1989 को मुंबई महाराष्ट्र  के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। अदा खान के पिता का नाम अब्बास खान है और अदा खान की माता का नाम परवीन खान है। जिनकी मार्च 2013 में कैंसर के बीमारी के कारण देहांत हो गया था। अदा खान का एक भाई है जिनका नाम इमरान खान है। 

अदा खान की शैक्षणिक योग्यता। (Adaa Khan’s Educational Qualification.)

अदा खान की स्कूली शिक्षा और स्कूल के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती। अदा खान के कॉलेज के विषय में भी जानकारी प्राप्त नहीं है परंतु इतना अवश्य ज्ञात है कि उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक और समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।

अदा खान की व्यक्तिगत जानकारी। (Adaa Khan Personal Information.)

वास्तविक नामअदा खान
उपनामज्ञात नहीं
अदा खान का लोकप्रिय किरदार राजकुमारी अमृत कौर सोढ़ी/रज्जो , शेषा/काली नागिन – धारावाहिक अमृत मंथन और नागिन
अदा खान का जन्मदिन12 मई 1989
अदा खान की आयु35 वर्ष
अदा खान का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
अदा खान का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
अदा खान की राष्ट्रीयताभारतीय
अदा खान का धर्मइस्लाम
अदा खान की शैक्षणिक योग्यताअंग्रेजी साहित्य में स्नातक
 समाज शास्त्र में स्नातकोत्तर
अदा खान के स्कूल का नामज्ञात नहीं
अदा खान के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
अदा खान का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
अदा खान की पार्टी एपिसोड आय 70 हज़ार रूपए 
अदा खान की ब्रैंड एंडोरस्मेंट फ़ीस 50 लाख रूपए से अधिक 
अदा खान की कुल संपत्ति 28 करोड़ रूपए से अधिक 
अदा खान की वैवाहिक स्थितिअविवाहित

अदा खान  का फिगर व शारीरिक संरचना (Adaa Khan figure and body structure)

अदा खान की लंबाई5 फुट 4 इंच
अदा खान का वजन55 किलोग्राम
अदा खान का फिगरअप्पर 34 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर 36 इंच 
अदा खान  की आंखों का रंगभूरा
अदा खान के बालों का रंगकाला

अदा खान  का परिवार (Adaa Khan family)

अदा खान के पिता का नामअब्बास खान
अदा खान की माता का नामपरवीन खान ( वर्ष 2013 में निधन)
अदा खान के भाई का नामइमरान खान

अदा खान का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Adaa Khan debut in Indian television industry.)

अदा खान ने अपने करियर की शुरुआत कॉल सेंटर में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से की थी और तब इन्हें ₹15000 मासिक वेतन मिला करता था। उसी दौरान एक बार कॉफी शॉप पर मुंबई में ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए एक व्यक्ति ने इन्हें देखा और छोटी-बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन में मॉडलिंग करने का प्रस्ताव दिया। जिसे अदा खान ने स्वीकार कर लिया। तब से वह कुछ कंपनियों के लिए विज्ञापनों में मॉडलिंग करने लगी जैसे कि टाइड नेचुरल,  गोदरेज नंबर 1 , हावेल्स बल्ब आदि।

Also Read  WHITEFIELD BANGALORE PIN CODE

उसके पश्चात अदा खान ने  वर्ष 2009 में सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक पालमपुर एक्सप्रेस से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस धारावाहिक में इन्होंने विज्ञा का किरदार निभाया था। वर्ष 2012 में अदा खान ने लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक अमृत मंथन में राजकुमारी अमृत कौर सोढ़ी/ रज्जो  का किरदार भी निभाया। वर्ष 2014 में इन्होंने सोनी पल चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक पिया बसंती रे में पिया पटेल की भूमिका भी निभाई,  जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

अदा खान को  सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2015 में सुपरनैचुरल  काल्पनिक धारावाहिक नागिन/ नागिन 2  से ही प्राप्त हुई थी। इस धारावाहिक में इन्होंनेशेषा /  काली नागिन/ रुचिका/ तक्षिका का करदार निभाया।

Also Read  CHINOUTPALLI PIN CODE

 धारावाहिकों के अतिरिक्त अदा खान लोकप्रिय तथा  बहु चर्चित रियलिटी शोज़ में भी  बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी है,  जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें बॉक्स क्रिकेट लीग 1  वर्ष 2014 और  फियर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी 10  वर्ष 2020 से प्राप्त हुई थी।  बहुत से टीवी शोज़ को  अदा खान हॉस्ट भी कर चुकी हैं।

अदा खान  का म्यूजिक वीडियोज़ में पदार्पण। (Adaa Khan debut in music videos.)

वर्ष 2021 में अदा खान ने गायक हर्वि  के गीत कदे कदे से  म्यूजिक इंडस्ट्री में पदार्पण किया।  अदा खान यासिर देसाई के गीत मोहब्बत फिर हो जाएगी में भी अभिनय कर चुकी है। इसी वर्ष उन्होंने दिव्या कुमार और अखिल सचदेवा के गीतों  जुगनी तथा दूर हो गया में भी  अभिनय किया।  वर्ष 2022 में उन्होंने गायक  अंकित तिवारी,  राजदीप चटर्जी,  दीप मनी और  दीदार को तथा बिस्वजीत घोष के गीतों  आराम दे,  हो गया है तेरे नाल प्यार,  तेरा हो गया दीवाना  तथा  बारिश के मौसम में भी अपने अभिनय से गीतों को और सुंदर बना दिया।

अदा खान का फिगर

अप्पर 34 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर 36 इंच 

अदा खान की पार्टी एपिसोड आय 

70 हज़ार रूपए 

अदा खान की ब्रैंड एंडोरस्मेंट फ़ीस 

50 लाख रूपए से अधिक 

अदा खान की कुल संपत्ति 

28 करोड़ रूपए से अधिक 

Also Read  biography of Additi Gupta

error: Content is protected !!