Aditi Rao Hydari biography
Contents hide

अदिति राव हैदरी को मुख्य तौर पर बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भारतनाट्यम  डांस से की थी क्योंकि बचपन से ही उनका भारतनाट्यम डांस में करियर बनाने का शौक था। अदिति राव हैदरी  लीला सैमसन से  इसका प्रशिक्षण भी ले चुकी हैं  और काफी समय तक वह उनके  डांस ग्रुप की सदस्य भी रही। भारतनाट्यम डांस के क्षेत्र में उनको कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। अदिति राव हैदरी  ने वर्ष 2009 में  राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित  फिल्म दिल्ली 6  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने रमा का किरदार निभाया था जबकि इस फिल्म के मुख्य अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री सोनम कपूर थी। वर्ष 2022 तक अदिति राव हैदरी  लगभग 18  हिंदी  फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें वर्ष 2013  में  विशाल भट्ट द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म  मर्डर 3,  गुड्डू रंगीला  वर्ष 2014 और भूमि  वर्ष 2017 आदि फिल्मों से प्राप्त हुई।  वर्ष 2006 में अदिति राव हैदरी ने  रंजीत द्वारा निर्देशित मलयालम एक्शन फिल्म  प्रजापति  से दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने सावित्री का किरदार निभाया था।  मलयालम फिल्मों के साथ-साथ अदिति राव हैदरी  तमिल,  मराठी  और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए भी अदिति राव हैदरी  को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Also Read  RZ - 228 N RAJ NAGAR - II DDA PARK PALAM PIN CODE

अदिति राव हैदरी  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Aditi Rao Hydari’s Birthday and Family Background.)

अदिति राव हैदरी  का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को  हैदराबाद आंध्र प्रदेश ( वर्तमान तेलंगाना) भारत  में। इनके पिता का नाम  एहसान हैदरी और माता का नाम विद्या राव था। इनकी माता  विद्या राव  शास्त्रीय संगीत की ज्ञाता है,  खासतौर से उनको चुनरी और दादरा में महारत हासिल है। वर्ष 2013 में ही  इनके पिता का देहांत हो गया था जो इस्लाम धर्म के बोहरी समाज से संबंध रखते थे जबकि अदिति राव हैदरी की माता संबंध रखते हैं और वह बुद्ध धर्म में भी विश्वास रखती हैं। अदिति राव हैदरी के परदादा  अकबर हैदरी कॉलोनियल भारत के समय हैदराबाद स्टेट के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

अदिति राव हैदरी की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Aditi Rao Hydari.)

 जब अदिति राव हैदरी  2 वर्ष की थी तभी इनके माता-पिता अलग हो गए थे। उसके पश्चात इनकी माता हैदराबाद से दिल्ली आकर बस गई थी जबकि इनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी परंतु इनकी माता ने दूसरा विवाह नहीं किया। अदिति राव हैदरी का अपने माता और पिता दोनों ही के पास  पालन-पोषण हुआ। वह हैदराबाद और दिल्ली आना-जाना करती रहा करती थी। 6 वर्ष की आयु से ही अदिति राव हैदरी ने  लीला सैमसन से  भारतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। अदिति राव हैदरी  की स्कूली शिक्षा  कृष्णमूर्ति फाऊंडेशन इंडिया स्कूल  से हुई थी और स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने  लेडी श्रीराम कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने स्नातक स्तर की शिक्षा  प्राप्त की।

Also Read  NJP RAILWAY STATION PIN CODE

अदिति राव हैदरी की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Aditi Rao Hydari)

वास्तविक नाम अदिति राव हैदरी
उपनामज्ञात नहीं
अदिति राव हैदरी का जन्मदिन28 अक्टूबर 1986
अदिति राव हैदरी की आयु36 वर्ष 
अदिति राव हैदरी का जन्म स्थानहैदराबाद आंध्र प्रदेश भारत
अदिति राव हैदरी का मूल निवास स्थानहैदराबाद आंध्र प्रदेश भारत
अदिति राव हैदरी की राष्ट्रीयताभारतीय
अदिति राव हैदरी का धर्महिंदू-इस्लाम 
अदिति राव हैदरी की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
अदिति राव हैदरी के स्कूल का नामकृष्णमूर्ति फाऊंडेशन इंडिया स्कूल हैदराबाद
अदिति राव हैदरी के कॉलेज का नामलेडी श्री राम कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली
अदिति राव हैदरी का व्यवसायअभिनेत्री और मॉडल
अदिति राव हैदरी की प्रति फिल्म आय 1 करोड़ रूपए 
अदिति राव हैदरी की मासिक आय 50 लाख रूपए 
अदिति राव हैदरी की कुल संपत्ति 20 करोड़ रूपए ले लगभग 
अदिति राव हैदरी  की वैवाहिक स्थितिसेपरेटेड
अदिति राव हैदरी की वैवाहिक तिथि वर्ष 2009 से  2013 

अदिति राव हैदरी  का फिगर व  शारीरिक संरचना  (Aditi Rao Hydari figure and body composition)

अदिति राव हैदरी की लंबाई5 फुट 5 इंच
अदिति राव हैदरी का वजन52 किलोग्राम
अदिति राव हैदरी का फिगर अप्पर 34 इंच ,  कमर 26 इंच , लोअर 34 इंच 
अदिति राव हैदरी की आंखों का रंग  गहरा भूरा
अदिति राव हैदरी के बालों का रंगकाला 

अदिति राव हैदरी  का परिवार (Aditi Rao Hydari’s family)

अदिति राव हैदरीके पिता का नामएहसान हैदरी 
अदिति राव हैदरी की माता का नाम विद्या राओ 
अदिति राव हैदरी  के भाई बहन का नामलागू नहीं
अदिति राव हैदरी के पति का नामसत्यदीप मिश्रा ( सेपरेटेड)
अदिति राव हैदरी के बेटे/ बेटी  का नामलागू नहीं

अदिति राव हैदरी  का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण। (Aditi Rao Hydari’s debut in South Indian films.)

अदिति राव हैदरी ने अपने करियर की शुरुआत भारतनाट्यम डांस से की थी। वह कुछ समय तक लेला सैमसन के डांस ग्रुप का हिस्सा भी रही। देशभर में अदिति राव हैदरी और उनका ग्रुप भारतनाट्यम डांस की प्रस्तुति दिया करते थे। वर्ष 2006 में अदिति राव हैदरी ने  रंजीत द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा  मलयालम फिल्म  प्रजापति से  दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने सावित्री का किरदार निभाया था।  वर्ष 2007 में अदिति राव हैदरी ने  शारदा रामनाथन द्वारा निर्देशित सृङ्गराम  तमिल फिल्म से  तमिल फिल्मों में भी पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने मधुरा/वर्षिणी  का किरदार निभाया था। प्रारंभ में अदिति राव हैदरी ने  दक्षिण भारतीय फिल्मों में भारतनाट्यम नृत्यकी का ही किरदार निभाया।  उसके पश्चात उन्होंने दक्षिण भारतीय कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि सम्मोहनम  वर्ष 2018,  चैक्का चिवंथा वाणम  वर्ष 2018,  साइको  वर्ष 2020, हे सिनमिका  वर्ष 2022   आदि में विभिन्न किरदार निभाए।

Also Read  BELGAUM, MAHARASHTRA PIN CODE

अदिति राव हैदरी  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Aditi Rao Hydari debut in Bollywood industry.)

अदिति राव हैदरी  वर्ष 2009 में  राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित दिल्ली 6 फिल्म से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी ने  रमा का किरदार निभाया था। वर्ष 2011 में अदिति राव हैदरी ने  सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर  फिल्म  यह साली जिंदगी  में शांति का किरदार निभाया। अदिति राव हैदरी  को मुख्य पहचान  विशेष भट्ट द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म  मर्डर 3  से प्राप्त हुई ,  जिसमें उन्होंने रोशनी का किरदार निभाया था।  वर्ष 2015 में अदिति राव हैदरी ने  सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित एक्शन ब्लैक कॉमेडी फिल्म गुड्डू रंगीला में अरशद वारसी  और अमित साध  के साथ  काम किया,  जिसमें उन्होंने बेबी का किरदार निभाया था।

 इसी प्रकार अदिति राव हैदरी  बॉलीवुड की कई अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि खूबसूरत वर्ष 2014,  वजीर वर्ष 2016,  द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा वर्ष 2,016,  भूमि वर्ष 2017,  पद्मावत वर्ष 2018,  अजीब दास्तानस  वर्ष 2021 आदि में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं| 

अदिति राव हैदरी के अवार्ड और सम्मान। (Aditi Rao Hydari’s Awards and Honors.)

 वर्ष 2012  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री  स्क्रीन अवॉर्ड्स  फिल्म  यह साली जिंदगी

 वर्ष 2017  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ( तमिल)   एशियाविजन  अवॉर्ड्स  फिल्म काटरू वैलियीदै 

वर्ष 2019  सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू  ज़ी सिने अवॉर्ड्स तेलुगू  फिल्म  सम्मोहनम 

अदिति राव हैदरी की प्रति फिल्म आय 

1 करोड़ रूपए 

अदिति राव हैदरी की मासिक आय 

50 लाख रूपए 

अदिति राव हैदरी की कुल संपत्ति 

20 करोड़ रूपए ले लगभग 

अदिति राव हैदरी  की वैवाहिक स्थिति

सेपरेटेड

अदिति राव हैदरी की वैवाहिक तिथि 

वर्ष 2009 से  2013 

अदिति राव हैदरी का फिगर 

अप्पर 34 इंच ,  कमर 26 इंच , लोअर 34 इंच 

Also Read  biography of Mahima Makwana

error: Content is protected !!