Sat. Jul 26th, 2025
Aneri Vajani biography
Contents hide

अनेरी वजानी को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिक को और वेब सीरीज इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। धारावाहिकों के अतिरिक्त अनेरी वजानी  रियलिटी शो फियर फैक्टर में भी हिस्सा ले चुकी है। अनेरी वजानी  का जन्म वर्ष 1994 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। अनेरी वजानीने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक काली :  एक पुनर अवतार टेलीविजन धारावाहिकों  से की थी।  इस धारावाहिक में इन्होंने पाखी का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 तक अनेरी वजानी  लगभग 9  धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुकी है,  जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें निशा और उसके कजिन  और पवित्र भाग्य धारावाहिकों से प्राप्त हुई थी। वर्ष 2016 में उन्होंने आई डोंट वॉच टीवी से वेब सीरीज इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वर्ष 2021 में अनेरी वजानी एक तेलुगू और एक हिंदी  शार्ट फिल्म में भी काम कर चुकी है। वर्ष 2021 में वह कोविड-19 के मरीजों  के लिए चलाए जा रहे  कैंपेन  फाइंड ए बेड का भी हिस्सा रही। अनेरी वजानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उन्होंने रूप से सक्रिय रहती है। अनेरी वजानी  उनके ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.2  मिलीयन फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। 

Also Read  बेबी फ़रीदा का संक्षिप्त जीवन परिचय| (Brief life introduction of Baby Farida)

अनेरी वजानी का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Aneri Vajani’s birthday and family background.)

अनेरी वजानी  का जन्म 26 मार्च 1994 को मुंबई महाराष्ट्र में रहने वाले एक गुजराती परिवार में हुआ था। अनेरी वजानी के पिता का नाम तो ज्ञात नहीं है परंतु वह एक व्यवसाई है। अनेरी वजानी की माता का नाम उर्मिला वजानी है। अनेरी वजानी की एक बहन है जिसका नाम प्रिया वजानी है  और एक भाई है परंतु उनका नाम ज्ञात नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अपने दादाजी के बेहद करीब है और परिवार में वह अपने दादा जी को ही अपनी इंस्पिरेशन मानती है।

अनेरी वजानी  की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Aneri Vajani.)

अनेरी वजानी की स्कूली शिक्षा सेठ जुग्गीलाल पोद्दार अकैडमी मुंबई से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने के किशिनचंद  चेल्लाराम कॉलेज  मुंबई में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की।

Also Read  SRI CITY, ANDHRA PRADESH PIN CODE

अनेरी वजानी की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Aneri Vajani.)

वास्तविक नामअनेरी वजानी
उपनामज्ञात नहीं
अनेरी वजानी का लोकप्रिय किरदार निशा –  धारावाहिक  निशा और उसके कज़न्स 
अनेरी वजानी का जन्मदिन26 मार्च 1994
अनेरी वजानी की आयु28 वर्ष
अनेरी वजानी का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
अनेरी वजानी का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
अनेरी वजानी की राष्ट्रीयताभारतीय
अनेरी वजानी का धर्महिंदू
अनेरी वजानी के शैक्षणिक योग्यतास्नातक
अनेरी वजानी के स्कूल का नामसेठ जुग्गीलाल पोद्दार अकैडमी स्कूल मुंबई
अनेरी वजानी के कॉलेज का नामकिशिनचंद  चेल्लाराम कॉलेज मुंबई
अनेरी वजानी का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
अनेरी वजानी की इंस्टाग्राम से प्राप्त प्रतिमाह आय 1.5 लाख रूपए 
अनेरी वजानी की प्रति एपिसोड आय 33 हज़ार रूपए 
अनेरी वजानी की मासिक आय 20 लाख रूपए के लगभग 
अनेरी वजानी की कुल संपत्ति30  करोड़ रुपए से अधिक
अनेरी वजानी की वैवाहिक स्थितिअविवाहित

अनेरी वजानी  का फिगर व  शारीरिक संरचना (Aneri Vajani’s figure and body structure)

अनेरी वजानी की लंबाई5 फुट 4 इंच
अनेरी वजानी का वजन52 किलोग्राम
अनेरी वजानी का फिगरअप्पर 32 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर  33 इंच
अनेरी वजानी की आंखों का रंगभूरा
अनेरी वजानी के बालों का रंगकाला

अनेरी वजानी  का परिवार (Family of Aneri Vajani)

अनेरी वजानी के पिता का नामज्ञात नहीं
अनेरी वजानी की माता का नामउर्मिला वजानी
अनेरी वजानी की बहन का नामप्रिया वजानी 
अनेरी वजानी के भाई का नाम ज्ञात नहीं

अनेरी वजानी  का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Television serial debut of Aneri Vajani.)

अनेरी वजानी बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थी और वह बचपन से ही टीवी धारावाहिकों से बहुत प्रभावित थी। अनेरी वजानी ने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक काली :  एक पुनर अवतार से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था,  जिसमें इन्होंने पाखी का किरदार निभाया था,  जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2013 में  इन्होंने वी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक क्रेज़ी स्टूपिड इश्क  में शनाया खान  की भूमिका निभाई थी परंतु अनेरी वजानी को  पहली बार सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2014 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक निशा और उसके कज़न्स से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने निशा गंगवाल का किरदार निभाया था।  इस धारावाहिक की सफलता के पश्चात दूसरी बार उनको सबसे अधिक लोकप्रियता कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक पवित्र भाग्य से प्राप्त हुई जिसमें उन्होंने प्रणति मिश्रा  की भूमिका निभाई थी।

Also Read  MORAPUR PIN CODE

 इन धारावाहिकों के अतिरिक्त अनेरी वजानी  कई अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि प्यार तूने क्या किया सीजन 7  वर्ष 2015,  यह है आशिकी 4 वर्ष 2016,  बेहद वर्ष 2016,  लाल इश्क वर्ष 2018 और  अनुपमा  वर्ष 2021  आदि में भी विभिन्न किरदार निभा चुकी है।

अनेरी वजानी  नए वर्ष 2022 में कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो  फियर फैक्टर:  खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया और इस रियलिटी शो में वह 13 वें स्थान तक बनी रहीं।

अनेरी वजानी  का वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण। (Aneri Vajani debut in web series industry.)

अनेरी वजानी  ने वर्ष 2016 में यूट्यूब पर प्रसारित किए जाने वाली आई डोंट वॉच टीवी  वेब सीरीज से  वेब सीरीज इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस वेब सीरीज में अनेरी वजानी  तुलसी का किरदार निभाया था।  इस वेब सीरीज के अतिरिक्त वह  सिलसिला बदलते रिश्तो का सीजन 2  वर्ष 2019 और कुकीज़  वर्ष 2020 में  भी काम कर चुकी है।

अनेरी वजानी  का फिल्मों में पदार्पण। (Film debut of Aneri Vajani.)

अनेरी वजानी  ने वर्ष 2021 में विद्यासागर राजू द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म FCUK : फादर चिट्टी ऊमा कार्तिक  तेलुगु फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्म में पदार्पण किया था जिसमें उन्होंने प्रियंका का किरदार निभाया था और इसी वर्ष आई हेट गुड बायज़ शार्ट फिल्म से उन्होंने हिंदी फिल्मों मैं भी पदार्पण किया जिसमें उन्होंने अनेरी  की भूमिका ही निभाई थी।

अनेरी वजानी का फिगर

अप्पर 32 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर  33 इंच

अनेरी वजानी की इंस्टाग्राम से प्राप्त प्रतिमाह आय 

1.5 लाख रूपए 

अनेरी वजानी की प्रति एपिसोड आय 

33 हज़ार रूपए 

अनेरी वजानी की मासिक आय 

20 लाख रूपए के लगभग 

अनेरी वजानी की कुल संपत्ति

30  करोड़ रुपए से अधिक

Also Read  biography of Madalsa Sharma Chakraborty

error: Content is protected !!