Thu. Mar 12th, 2026
Anjum Fakih biography

अंजुम फकीह  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों के साथ वेब सीरीज इंडस्ट्री में भी अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त वह म्यूजिक वीडियोस में भी काम कर चुकी है। अंजुम फकीह  का जन्म वर्ष 1989 को रत्नागिरी महाराष्ट्र में हुआ था। अंजुम फकीह  ने वर्ष 2010 में माही वे  धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक वह 7 धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें एक था राजा एक थी रानी धारावाहिक से प्राप्त हुई थी।एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी हाइट अधिक होने के कारण उन्हें धारावाहिकों में पॉजिटिव रोल नहीं मिल पाते हैं।उन्हें कुकिंग करने,  पेंटिंग करने और शायरी का बहुत शौक है। एक और इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि चौथी कक्षा के समय से ही उन्होंने बुर्का पहनना शुरू कर दिया था और  वर्ष 2009 तक वह बुर्का पहनती रही परंतु वर्ष 2010 में उन्होंने यह निश्चय किया कि वह अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जिएंगे। वह जो चाहेंगे वह पहनेंगी। उन्होंने अपने सभी सलवार कमीज और बुर्का को फेंक दिया। मॉडलिंग के क्षेत्र में उन्हें फोर्ड सुपरमॉडल  के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। अंजुम फकीह  के पसंदीदा अभिनेता  क्रिस हेम्सवर्थ  और पसंदीदा अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा हैं। अंजुम फकीह को इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।

Also Read  RAIWALA CANTT. PIN CODE

 अंजुम फकीह  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Anjum Fakih’s Birthday and Family Background.)

 अंजुम फकीह का जन्म 12 सितंबर 1989 को रत्नागिरी महाराष्ट्र में रहने वाले एक कोंकणी मुस्लिम परिवार में हुआ था। अंजुम फकीह के पिता का नाम कमालुद्दीन फतीह और  उनकी माता का नाम सुल्ताना फकीह है| वह बताती है कि वह आधी भारतीय हैं और आधी अरबी। उनके माता-पिता सऊदी अरेबिया रियाद में रहते हैं।वह एक रूढ़िवादी परिवार से संबंध रखती हैं। जब उन्होंने अपने माता-पिता से मॉडलिंग करने की इच्छा जाहिर की तो उनके माता-पिता ने  उसकी मंजूरी नहीं दी। मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गई।

Also Read  SECTOR-43 GURGAON PIN CODE

 अंजुम फकीह  का स्कूल, कॉलेज  और शैक्षणिक योग्यता।(Anjum Fakih’s School, College and Educational Qualification.)

 अंजुम फकीह के स्कूल का नाम तो ज्ञात नहीं है परंतु उन्होंने स्नातक की शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से प्राप्त की है। 

 अंजुम फकीह की व्यक्तिगत जानकारी | (Personal Information of Anjum Fakih |)

वास्तविक नाम अंजुम फकीह 
उपनाम ज्ञात नहीं 
अंजुम फकीह का लोकप्रिय किरदार रानी राजेश्वरी सिंह – धारावाहिक : एक था राजा एक थी रानी 
अंजुम फकीह का जन्मदिन 12 सितम्बर 1989 
अंजुम फकीह की आयु 33 वर्ष 
अंजुम फकीह का जन्मस्थान रत्नागिरी, महाराष्ट्र भारत 
अंजुम फकीह का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत 
अंजुम फकीह की राष्ट्रीयता भारतीय 
अंजुम फकीह का धर्म इस्लाम 
अंजुम फकीह की जातीयता ज्ञात नहीं 
अंजुम फकीह की शैक्षणिक योग्यता स्नातक 
अंजुम फकीह के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं 
अंजुम फकीह के कॉलज का नाम यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई 
  अंजुम फकीह का व्यवसाय अभिनेत्री
अंजुम फकीह  की प्रति एपिसोड आय 50 हज़ार रूपए 
अंजुम फकीह की मासिक आय 10 लाख रूपए के लगभग 
अंजुम फकीह की वार्षिक आय  1.2 करोड़ रूपए के लगभग 
अंजुम फकीह  की कुल संपत्ति 15 करोड़ रूपए के लगभग 
अंजुम फकीह की वैवाहिक स्थिति अविवाहित 

अंजुम फकीह का फिगर व बॉडी शेप  (Anjum Fakih’s figure and body shape)

अंजुम फकीह की लंबाई 5 फुट 11 इंच
अंजुम फकीह  का वजन55 किलोग्राम
अंजुम फकीह  का फिगरअप्पर 32 इंच, कमर  26 इंच,  लोअर  32 इंच
अंजुम फकीह  की आंखों का रंगगहरा भूरा 
अंजुम फकीह  के बालों का रंगकाला 

 अंजुम फकीह  का परिवार (Anjum Fakih’s family)

अंजुम फकीह के पिता का नामकमालुद्दीन फकीह 
अंजुम फकीह  की माता का नामसुल्ताना फकीह 

अंजुम फकीह का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Anjum Fakih’s debut in Indian television serials.)

अंजुम फकीह प्ले वर्ष 2010 में  सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले कॉमेडी धारावाहिक माही वे से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में बोनिता अहलूवालिया का  सहायक किरदार निभाया था। धारावाहिक के मुख्य कलाकार पुष्टि शक्ति,  सिद्धांत कार्णिक, विरफ पटेल,  अमृता रायचंद शहरों और प्रभाकर आदि थे। वर्ष 2015 में उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक तेरे शहर में, में  रुचिता अग्निहोत्री का किरदार भी निभाया। इस धारावाहिक के कुल 222 एपिसोड बनाए गए थे और इसके मुख्य कलाकार हिबा नवाब,  ध्रुव भंडारी और रफी मलिक थे। वर्ष 2015 में ही उन्होंने  ज़ी टीवी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक एक था राजा एक थी रानी में राजेश्वरी सिंह का सहायक किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के मुख्य कलाकार दृष्टि धामी,  सिद्धांत कार्णिक,  ईशा सिंह,  सरताज गिल और प्रिया टंडन आदि थे। इस धारावाहिक के कुल 504 एपिसोड बनाए गए थे। 

Also Read  DOMBIVALI 421202 PIN CODE

वर्ष 2017 में वह कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक देवांशी में  साक्षी भटनागर का किरदार भी निभा चुकी है। वर्ष 2017 से वह जी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य  में अब तक सृष्टि अरोड़ा लूथरा का सहायक किरदार निभा रही है। वर्ष 2021 से वह सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं 2 में मैत्री सूद बहल का किरदार निभा रही हैं| 

अंजुम फकीह का वैब सीरीज में पदार्पण। (Anjum Fakih’s web series debut.)

अंजुम फकीह ने वर्ष 2020 में ZEE5 और ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित किए जाने वाली वैब सीरीज़ कहने को हमसफर हैं सीज़न 3 से पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने निशा  का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उन्होंने कशमकश वेब सीरीज में गुड्डी का किरदार निभाया।

अंजुम फकीह  का फिगर

अप्पर 32 इंच, कमर  26 इंच,  लोअर  32 इंच

अंजुम फकीह  की प्रति एपिसोड आय 

50 हज़ार रूपए 

अंजुम फकीह की मासिक आय 

10 लाख रूपए के लगभग 

अंजुम फकीह की वार्षिक आय  

1.2 करोड़ रूपए के लगभग 

अंजुम फकीह  की कुल संपत्ति 

15 करोड़ रूपए के लगभग 

Also Read biography of Shriya Pilgaonkar

error: Content is protected !!