Avneet Kaur biography

अवनीत कौर मुख्य तौर पर बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान तथा इसके साथ ही  डांस मूव्स के लिए भी जाना जाता है। अवनीत कौर  का जन्म वर्ष 2001  को जालंधर पंजाब में हुआ था। अवनीत कौर ने वर्ष 2010 में  जी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टरज़  से  भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2010 से  2020 तक अवनीत कौर  लगभग 12  धारावाहिकों  में अभिनय और रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया  परंतु सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर ,  झलक दिखला जा सीजन 5 , चंद्र नंदिनी और अलादीन –  नाम तो सुना होगा से प्राप्त हुई थी। वर्ष 2014 में अवनीत कौर ने  प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित एक्शन ट्रेलर फिल्म मर्दानी  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया,  जिसमें उन्होंने मीरा का किरदार निभाया था। इसके पश्चात वह मरदानी 2  का भी हिस्सा रही। वर्ष 2018 और 2022 में अवनीत कौर 2 वेब सीरीज़  बब्बर का तब्बर तथा  बंदिश बैंडिट में  भी अभिनय कर चुकी हैं। वर्ष 2013 से 2022 अवनीत कौर कई मशहूर गायक और गायिकाओं  के साथ उनके गीतों में मॉडलिंग कर चुकी है।

Also Read  FATEHPUR SIKRI PIN CODE

अवनीत कौर  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Avneet Kaur’s birthday and her family background.)

अवनीत कौर का जन्म 13 अक्टूबर 2001 को जालंधर पंजाब के एक सिख परिवार में हुआ था।  बाद में इनका परिवार मुंबई में आकर बस गया था। अवनीत कौर के पिता का नाम अमनदीप नंदरा और माता का नाम सोनिया नंदरा है।अवनीत कौर के भाई का नाम जयजीत सिंह है।

अवनीत कौर की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Avneet Kaur.)

अवनीत कौर की स्कूली शिक्षा  पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर पंजाब से हुई है। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने कांदिवली  मुंबई  के प्राइवेट कॉलेज से  कॉमर्स में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। 

अवनीत कौर की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Avneet Kaur.)

वास्तविक नामअवनीत कौर
उपनामअवि 
अवनीत कौर का लोकप्रिय किरदारचारुमति –  धारावाहिक  चंद्रा  नंदिनी 
अवनीत कौर का जन्मदिन13 अक्टूबर 2001
अवनीत कौर की आयु21 वर्ष
अवनीत कौर का जन्म स्थानजालंधर पंजाब भारत
अवनीत कौर का मूल निवास स्थानजालंधर पंजाब भारत
अवनीत कौर की राष्ट्रीयताभारतीय
अवनीत कौर का धर्मसिख 
अवनीत कौर की शैक्षणिक योग्यताकॉमर्स में स्नातक 
अवनीत कौर के स्कूल का नामपुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर पंजाब
अवनीत कौर के कॉलेज का नाम ज्ञात नहीं ( प्राइवेट कॉलेज)
अवनीत कौर का व्यवसाय अभिनेत्री और डांसर
अवनीत कौर  की मासिक आय 8 लाख रूपए से अधिक 
अवनीत कौर प्रति वार्षिक आय 1 करोड़ रूपए के लगभग 
अवनीत कौर की कुल संपत्ति 12 करोड़ रूपए के लगभग 
अवनीत कौर की वैवाहिक स्थिति अविवाहित 

अवनीत कौर का फिगर व  शारीरिक संरचना (Avneet Kaur figure and body structure)

अवनीत कौर की लंबाई5 फुट 3 इंच
अवनीत कौर का वजन45 किलोग्राम
अवनीत कौर का फिगर   अप्पर 28 इंच, कमर 25 इंच, लोअर 28 इंच 
अवनीत कौर की आंखों का रंगकाला
अवनीत कौर के बालों का रंगकाला

अवनीत कौर  का परिवार  (Avneet Kaur’s family)

अवनीत कौरके पिता का नामअमनदीप नंदरा 
अवनीत कौर की माता का नाम सोनिया नंदरा 
अवनीत कौर के भाई का नाम जयजीत सिंह 

अवनीत कौर का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Avneet Kaur debut in Indian television industry.)

अवनीत कौर ने वर्ष 2010 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले  डांस रियालिटी शो  डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स  से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। उस समय उनकी आयु मात्र 8 वर्ष थी। इस रियलिटी शो में अवनीत कौर  सातवें स्थान तक पहुंच पाई थी। इसके पश्चात वर्ष 2011 में अवनीत कौर ने  ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो  डांस के सुपरस्टारज़ में हिस्सा लिया था। वर्ष 2012 में अवनीत कौर  कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 5 में भी  बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था और इस  रियलिटी शो में भी वह सातवें स्थान तक ही पहुंच पाई थी।

Also Read  KUNDLI BORDER PIN CODE

अवनीत कौर  वर्ष 2011 में  लाइफ ओके पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मेरी मां  से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में भी पदार्पण किया। इस धारावाहिक में अवनीत कौर ने  झिलमिल का किरदार निभाया था,  जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2013 में उन्होंने लाइफ ओके पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक सावित्री में  राजकुमारी दमयंती के युवावस्था का किरदार निभाया था  और इसी वर्ष उन्होंने जी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक एक मुट्ठी आसमान में  पाखी कपूर की युवावस्था का भी किरदार निभाया। अवनीत कौर को  धारावाहिकों में सबसे अधिक लोकप्रियता पहली बार  वर्ष 2017 में  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक चंद्रा  नंदिनी  से प्राप्त हुई थी ,  जिसमें उन्होंने राजकुमारी/ राजकुमारी चारूमती  का मुख्य किरदार निभाया था।  इस धारावाहिक की सफलता के पश्चात वह वर्ष 2018 में अलादीन –  नाम तो सुना होगा  का भी हिस्सा रही जिसमें उन्होंने शहजादी/ सुल्ताना यासमीन  का मुख्य किरदार निभाया था।

Also Read  अलका कौशल का संक्षिप्त जीवन परिचय| (Brief biography of Alka Kaushal)

अवनीत कौर का बॉलीवुड में पदार्पण। (Avneet Kaur debut in Bollywood.)

अवनीत कौर  नए वर्ष 2014 में प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित एक्शन ट्रेलर फिल्म मरदानी  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने मीरा का किरदार निभाया था।  इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रानी मुखर्जी थी।  वर्ष 2019 में अवनीत कौर ने मरदानी 2 में भी मीरा का किरदार निभाया।  इसके अलावा वह बॉलीवुड की अन्य फिल्मों जैसे कि  दोस्त  वर्ष 2016, ब्रोनी  वर्ष 2018,  एकता वर्ष 2019,  चिड़ियाखाना वर्ष 2019 आदि में भी काम कर चुकी हैं । वर्ष 2022 में अवनीत कौर रोमांटिक ड्रामा फिल्म  टीकू वैड्स शेरू आ रही है। जिसमें अवनीत कौर टीकू के मुख्य किरदार और नवाजुद्दीन सिद्दीकी शेरू के मुख्य किरदार में हैं। 

अवनीत कौर का  वेब सीरीज में पदार्पण। (Avneet Kaur’s web series debut.)

अवनीत कौर ने  वर्ष 2018 में  “बब्बर का डब्बा सीज़न 2 ” से  वेब सीरीज इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया,  जिसमें उन्होंने निक्की बब्बर का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 में अवनीत कौर ने अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रसारित किए जाने वाली म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज बंदिश बेंडिट्स में  संगीत विद्यार्थी का किरदार निभाया था। अवनीत कौर  को  इस  वेब सीरीज  के गीत छेड़खानियां में दर्शाया गया है।

 इसके अतिरिक्त अवनीत कौर कईं  हिंदी तथा पंजाबी सुपरहिट गायक और गायिकाओं  जैसे कि  आनंद बाजपाई,  रजत नागपाल,  करण सिंह अरोड़ा, रवनीत सिंह,  रामजी गुलाटी,  नेहा कक्कड़,  टोनी कक्कड़,  निखिल डिसूजा,  गोल्डी सोहेल,  रोहनप्रीत सिंह,  असीस कौर आदि के साथ  म्यूजिक एल्बम्स में भी काम कर चुकी है।

अवनीत कौर  की मासिक आय 

8 लाख रूपए से अधिक 

अवनीत कौर प्रति वार्षिक आय 

1 करोड़ रूपए के लगभग 

अवनीत कौर की कुल संपत्ति 

12 करोड़ रूपए के लगभग 

अवनीत कौर की लंबाई

 5 फुट 3 इंच

अवनीत कौर का फिगर 

अप्पर 28 इंच, कमर 25 इंच, लोअर 28 इंच 

Also Read  biography of Aashka Goradia

error: Content is protected !!