Sun. Mar 15th, 2026
Baby Farida biography

 बेबी फ़रीदा को मुख्य तौर पर हिंदी सिनेमा और भारतीय टेलीविज़न धारावाहिकों में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने वर्ष 1959 में बतौर बाल कलाकार सुजाता फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था।उनको हिंदी सिनेमा में काम करते हुए 50 वर्षों से अधिक का समय हो चुका है। वर्ष 2022 तक वह 50 से अधिक फिल्मों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है।  जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें काबुलीवाला,  हरियाली और रास्ता, संगम,  जब जब फूल खिले,  ब्रह्मचारी,  ढोल,  3 ईडियट्स  और ब्रह्मास्त्र भाग 1  शिवा  फिल्मों से प्राप्त हुई थी। बेबी फ़रीदा ने वर्ष 2003 में सारा आकाश धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में भी पदार्पण किया। वर्ष 2023 तक वह लगभग 20 धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में अधिकतर बहन, मां और नानी, दादी के किरदार ही निभाए हैं।वह कई लोकप्रिय धारावाहिक को  घर की लक्ष्मी बेटियां,  जोधा अकबर,  इच्छाप्यारी नागिन,  अपनापन बदलते रिश्तो का बंधन और यह रिश्ता क्या कहलाता है आदि में भी काम कर चुकी हैं। बेबी फ़रीदा को इंस्टाग्राम पर 4711 फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।

Also Read  Polo coach Yurovskiy Kirill told which breeds of horses are suitable for the sport

बेबी फ़रीदा  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Baby Farida’s birthday and her family background.)

बेबी फ़रीदा का जन्म 8 जून 1952 को नई दिल्ली भारत में रहने वाली एक मुस्लिम परंपरावादी परिवार में हुआ था।  बेबी फ़रीदा के माता-पिता,  भाई बहन और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बेबी फ़रीदा के पति का नाम तबरेज बरम्वार है। बेबी फ़रीदा  का एक बेटा भी है जिसका नाम यासीन बरम्वार है।

बेबी फ़रीदा  का स्कूल, कॉलेज और  शैक्षणिक योग्यता। (Baby Farida’s School, College and Educational Qualification.)

 बेबी फ़रीदा के स्कूल, कॉलेज  और शैक्षणिक योग्यता के विषय में भी कोई जानकारी नहीं मिलती।

 बेबी फ़रीदा की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Baby Farida.)

वास्तविक नाम फरीदा दादी
उपनामबेबी फ़रीदा  और फरीदा देवी
बेबी फ़रीदा  का जन्मदिन8 जून 1952
बेबी फ़रीदा  की आयु70 वर्ष
बेबी फ़रीदा का जन्म स्थाननई दिल्ली भारत
बेबी फ़रीदा  का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
बेबी फ़रीदा  की राष्ट्रीयताभारतीय
बेबी फ़रीदा  का धर्मइस्लाम
बेबी फ़रीदा  की जातीयताज्ञात नहीं
बेबी फ़रीदा  की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
बेबी फ़रीदा  के स्कूल का नामज्ञात नहीं
बेबी फ़रीदा  के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
बेबी फ़रीदा  का व्यवसायअभिनेत्री 
बेबी फ़रीदा  की मासिक आय5 लाख रूपए 
बेबी फ़रीदा की वार्षिक आय60 – 80 लाख रूपए 
बेबी फ़रीदा  की कुल संपत्ति15 करोड़ रूपए से अधिक 
बेबी फ़रीदा  की वैवाहिक स्थितिविवाहित
बेबी फ़रीदा  की वैवाहिक तिथिज्ञात नहीं

 बेबी फ़रीदा  की शारीरिक संरचना (Baby Farida’s Body Structure)

बेबी फ़रीदा की लंबाई5 फुट 3 इंच
बेबी फ़रीदा  का वजन75 किलोग्राम
बेबी फ़रीदा की शारीरिक संरचनाअप्पर 36 इंच, कमर  32 इंच,  लोअर 38 इंच
बेबी फ़रीदा  की आंखों का रंगकाला
बेबी फ़रीदा  के बालों का रंगकाला और सफेद

 बेबी फ़रीदा  का परिवार (Baby Farida’s family)

बेबी फ़रीदा के पिता का नामज्ञात नहीं
बेबी फ़रीदा  की माता का नामज्ञात नहीं 
बेबी फ़रीदा  के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
बेबी फ़रीदा  के पति का नामतबरेज बरम्वार 
बेबी फ़रीदा  के बेटे का नामयासीन बरम्वार 

 बेबी फ़रीदा  का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Hindi cinema debut of Baby Farida.)

 बेबी फ़रीदा पर जब मशहूर फिल्म निर्माता बिमल रॉय की नजर पड़ी तो उन्होंने उनको बतौर बाल कलाकार वर्ष 1959 में नूतन के बचपन का किरदार निभाने के लिए सुजाता फिल्म में काम दिया। उस समय बेबी फरीदा की आयु 8 वर्ष थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। उसके पश्चात वर्ष 1960 में उन्होंने मोनी भट्टाचार्जी द्वारा निर्देशित फिल्म उसने कहा था में  बाल फरीदा  की भूमिका भी निभाई थी। वर्ष 1961 में उन्होंने रविंद्र नाथ टैगोर के उपन्यास पर आधारित  और हेमंत गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म काबुलीवाला में  अमीना ए. खान  का मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार बलराज साहनी,  उषा किरण,  सज्जन और सोनू थे। वर्ष 1962 में उन्होंने विजय भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म हरियाली और रास्ता में  बाल शोभना का किरदार भी निभाया था। इस फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज कुमार और माला सिन्हा थी। वर्ष 1965 में बेबी फ़रीदा ने जब जब फूल खिले  फिल्म में कश्मीरी लड़की मुन्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य कलाकार शशि कपूर और नंदा थी। यह फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। 

Also Read  BHETAPARA GUWAHATI PIN CODE

वर्ष 1967 में बेबी फ़रीदा ने  तापी चाणक्य द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म राम और श्याम में दिलीप कुमार,  वहीदा रहमान,  मुमताज और निरूपा रॉय के साथ भी काम किया है। वर्ष 1968 में उन्होंने सचिन भौमिक  द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मचारी में चांदनी का बाल किरदार भी निभाया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता शम्मी कपूर थे। लंबे समय के पश्चात वर्ष 2007 में वह प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ढोल में मिसिस त्रिपाठी का किरदार निभाते हुए नजर आई। वर्ष 2009 में वह राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म थ्री ईडियट्स में भी काम  कर चुकी है। इस फिल्म में उन्होंने मिसेस कुरैशी का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 में उन्होंने अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फेंटेसी एक्शन एडवेंचर फिल्म ब्रह्मास्त्र –  भाग 1 –  शिवा में  आंटी का किरदार भी निभाया है।

Also Read  ROADPALI (KALAMBOLI) NAVI MUMBAI PIN CODE

 बेबी फ़रीदा  का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Baby Farida’s debut in Indian television serials.)

 बेबी फ़रीदा  ने वर्ष 2003 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक सारा आकाश से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने जनरल दुर्रानी की मां का किरदार निभाया था। वर्ष 2003 में ही वह मिस इंडिया धारावाहिक में सुहानी की मां का किरदार भी निभा चुकी हैं। वर्ष 2008 में उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक बालिका वधू में ताई डॉक्टर  का किरदार भी निभाया। इसी वर्ष बेबी फ़रीदा ने  उत्तरण धारावाहिक में अंजुम नानी की भूमिका भी निभाई है। वर्ष 2013 में वह ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक जोधा अकबर में दादीसा  का किरदार भी निभा चुकी है। इसके अतिरिक्त अन्य कई लोकप्रिय धारावाहिकों नमूने वर्ष 2018,  इच्छाप्यारी नागिन वर्ष 2016,  बेस्ट ऑफ लक निक्की वर्ष 2013,  तंत्र वर्ष 2018,  थपकी प्यार की 2 वर्ष 2021,  अलीबाबा :  दास्तान ए काबुल वर्ष 2022,  यह रिश्ता क्या कहलाता है वर्ष 2023 में भी काम कर चुकी है।

बेबी फ़रीदा  की मासिक आय

5 लाख रूपए 

 बेबी फ़रीदा की वार्षिक आय

60 – 80 लाख रूपए 

 बेबी फ़रीदा  की कुल संपत्ति

15 करोड़ रूपए से अधिक 

Also Read biography of Monica Bedi

error: Content is protected !!