Lifestyle

दीपशिखा नागपाल का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Deepshikha Nagpal)

दीपशिखा नागपाल को  भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों  और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने अधिकतर नेगेटिव रोल ही निभाए हैं। दीपशिखा नागपाल का जन्म मुंबई महाराष्ट्र में ही हुआ था। दीपशिखा नागपाल ने  वर्ष 1993 में बी आर चोपड़ा द्वारा निर्मित और उनके बेटे रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित कानून धारावाहिक से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक यह लगभग 31 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें  शक्तिमान,  होंगे जुदा ना हम,  बालवीर, फिर लौट आएगी नागिन आदि से प्राप्त हुई। वर्ष 1994 में दीपशिखा नागपाल ने रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित क्राईम थ्रिलर फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। सबसे पहली बार इन्हें मुख्य पहचान वर्ष 1997 में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म कोयला से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने बिंदिया का किरदार निभाया था। वर्ष 2019 तक दीपशिखा नागपाल लगभग 34 फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

दीपशिखा नागपाल का  जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Deepshikha Nagpal Birthday and Family Background.)

दीपशिखा नागपाल का जन्म 20 अगस्त 1977 को शनिवार के दिन मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता का नाम अश्विनी कुमार नागपाल है। वह एक लेखक और अभिनेता रह चुके हैं। इनकी माता श्रद्धा पंचोटिया भी एक अभिनेत्री थी। इनकी एक बहन भी है जिनका नाम आरती नागपाल है और वह भी एक मशहूर अभिनेत्री हैं। 

दीपशिखा नागपाल की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Deepshikha Nagpal.)

दीपशिखा नागपाल के स्कूल,   कॉलेज और शैक्षणिक योग्यता के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

दीपशिखा नागपाल की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Deepshikha Nagpal.)

वास्तविक नामदीपशिखा नागपाल
उपनाम ज्ञात नहीं
दीपशिखा नागपाल  के लोकप्रिय किरदारप्रोमा  शेराली  धारावाहिक शक्तिमान  वर्ष 1997
दीपशिखा नागपाल  का जन्मदिन20 अगस्त 1977
दीपशिखा नागपाल  की आयु45 वर्ष
दीपशिखा नागपाल  का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
दीपशिखा नागपाल  का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
दीपशिखा नागपाल  की राष्ट्रीयताभारतीय
दीपशिखा नागपाल का धर्महिंदू
दीपशिखा नागपाल  की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
दीपशिखा नागपाल  के स्कूल का नामज्ञात नहीं
दीपशिखा नागपाल के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
दीपशिखा नागपाल  का व्यवसायअभिनेत्री और मॉडल
दीपशिखा नागपाल की प्रति मासिक आय12  लाख रुपए के लगभग
दीपशिखा नागपाल की कुल संपत्ति16 करोड़  रुपए के लगभग
दीपशिखा नागपाल  की वैवाहिक स्थितिडायवोर्स
दीपशिखा नागपाल की वैवाहिक तिथिपहला विवाह –  वर्ष 1997 –  वर्ष 2007
दूसरा विवाह –  वर्ष 2012 –  वर्ष 2016

दीपशिखा नागपाल  का फिगर व शारीरिक संरचना (Deepshikha Nagpal’s figure and body structure)

दीपशिखा नागपाल की लंबाई5 फुट 8 इंच
दीपशिखा नागपाल  का वजन58 किलोग्राम
दीपशिखा नागपाल  का फिगर अप्पर 34 इंच, कमर 28 इंच,  लोअर 36 इंच
दीपशिखा नागपाल  की आंखों का रंगगहरा भूरा
दीपशिखा नागपाल  के बालों का रंगकाला

दीपशिखा नागपाल  का परिवार (Family of Deepshikha Nagpal)

दीपशिखा नागपाल के पिता का नामअश्विनी कुमार नागपाल ( लेखक और अभिनेता)
दीपशिखा नागपाल  की माता का नाम श्रद्धा पंचोटिया (अभिनेत्री)
दीपशिखा नागपाल  की बहन का नामआरती नागपाल (अभिनेत्री)
दीपशिखा नागपाल  के पति का नामजीत उपेंद्र (  डाइवोर्स – पहले पति) केशव अरोड़ा ( डाइवोर्स –  दूसरे पति)
दीपशिखा नागपाल की बेटी का नामविधिका उपेंद्र ( पहले पति से)
दीपशिखा नागपाल के बेटे का नामविवान उपेंद्र ( पहले पति से)

दीपशिखा नागपाल  का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Deepshikha Nagpal debut in Indian Television Industry.)

दीपशिखा नागपाल ने वर्ष 1993 में रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा/ क्राइम सीरीज  कानून धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में इन्होंने मैगी का किरदार निभाया था। वर्ष 1997 में इन्होंने दूरदर्शन  पर प्रसारित किए जाने वाले  लोकप्रिय सुपर हीरो धारावाहिक शक्तिमान में प्रोमा/शेराली के  किरदार निभाए थे,  जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। वर्ष 2002 में इन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किये जाने वाले  एपिक धारावाहिक रामायण में सुलोचना का  सहायक किरदार निभाया था। वर्ष 2000 में दीपशिखा नागपाल ने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले फेंटेसी एडवेंचर धारावाहिक सोनपरी में रूबी   का नकारात्मक किरदार निभाया था। इसी प्रकार व अन्य धारावाहिकों जैसे कि विष्णु पुराण वर्ष 2,000,  करिश्मा :  द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी वर्ष 2003,  शरारत वर्ष 2004,  कशमकश जिंदगी की वर्ष 2006,  बा बहू और बेबी वर्ष 2005,  होंगे जुदा ना हम वर्ष 2012,  बालवीर वर्ष 2013,  यम हैं हम वर्ष 2015,  जांबाज सिंदबाद वर्ष 2016,  मैं भी अर्धांगिनी वर्ष 2019,  फिर लौट आई नागिन वर्ष 2019,  रंजू की बेटियां वर्ष 2021 और ना उम्र की सीमा हो वर्ष 2022 में भी अभिनय कर चुकी है।

धारावाहिकों के अलावा दीपशिखा नागपाल ने रियलिटी शोस जैसे कि नच बलिए 5 वर्ष 2013,  बिग बॉस सीजन 8 वर्ष 2014 में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। 

दीपशिखा नागपाल का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण।

दीपशिखा नागपाल ने वर्ष 1994 में रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित क्राईम थ्रिलर फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 1994 में ही इन्होंने  इकबाल दुर्रानी द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन फिल्म बेताज बादशाह में भी एक छोटा सा किरदार निभाया था। दीपशिखा नागपाल को पहली बार मुख्य पहचान वर्ष 1997 में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म कोयला से प्राप्त हुई थी जिसमें इन्होंने बिंदिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थी। वर्ष  1999 में इन्होंने अंदलीब सुल्तानपुरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म जानम समझा करो में  सलमान खान और उर्मिला मातोंडकर के साथ काम किया था। वर्ष 1999 में ही इन्होंने शाहरुख खान के साथ बादशाह फिल्म में रानी का किरदार निभाया था।

इन फिल्मों के अलावा यह अन्य कई हिट फिल्मों जैसे कि कहानी किस्मत की वर्ष 1999,  दिल्लगी वर्ष 1999,  अग्निपुत्र वर्ष 2000,  रिश्ते वर्ष 2002,  प्यार में ट्विस्ट वर्ष 2005,  कॉर्पोरेट वर्ष 2006,  रेड स्वास्तिक वर्ष 2007,  पार्टनर वर्ष 2007,  भ्रम –  ऐन इलुशन  वर्ष 2008,  गांधी टू हिटलर वर्ष 2011, सेकंड हैंड हसबैंड वर्ष 2015,  रक्तधार वर्ष 2017,  तेरी भाभी है पगले वर्ष 2018 आदि में भी अभिनय कर चुकी है।

दीपशिखा नागपाल की प्रति मासिक आय

12  लाख रुपए के लगभग

दीपशिखा नागपाल की कुल संपत्ति

16 करोड़  रुपए के लगभग

दीपशिखा नागपाल  की वैवाहिक स्थिति

डायवोर्स

दीपशिखा नागपाल की वैवाहिक तिथि

पहला विवाह –  वर्ष 1997 –  वर्ष 2007

दूसरा विवाह –  वर्ष 2012 –  वर्ष 2016

Also Read Aamna Sharif biography

Tridha Choudhury

Recent Posts

How two Indian ‘entrepreneurs’ damaged trust in fintech: Transpay case

India is one of the key growth points in global fintech, and the business activities…

3 weeks ago

Key global event that moves the Forex Market

Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…

4 months ago

Cracking the Code: What Goes into Accurate Cricket T20 Predictions?

Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…

8 months ago

Step-by-Step Guide on How to Purchase Health Insurance Plans Online

In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…

1 year ago

Exploring the Thrilling World of Slot Online Games

In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…

1 year ago

Navigating the Waves of Global Finance Through Online Platforms: A Beginner’s Guide

Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…

1 year ago