ईशा सिंह को मुख्य तौर पर भारतीय टेलिविज़न धारावाहिकों और हिन्दी फिल्मों के साथ साथ म्यूजिक वीडियोज़ में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है| ईशा सिंह का जन्म वर्ष 1998 को भोपाल मध्य प्रदेश में हुआ था| मात्र 24 वर्ष की आयु में उन्होंने बहुत जल्दी अपने अभिनय के दम पर अपनी फैन फालोइंग बनाई है, जबकि वह किसी अभिनय के क्षेत्र से संबंधित पारीवारिक पृष्ठभूमि से नहीं आती हैं| 15 वर्ष की आयु में ही उन्होंने मिस टीन मध्य प्रदेश का खिताब अपने नाम दर्ज करवा लिया था| वर्ष 2016 में ईशा सिंह को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फ़ीमेल गोल्डन पैटल अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है| ईशा सिंह ने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक इश्क़ का रंग सफ़ेद से भारतीय टेलिविज़न धारावाहिकों में पदार्पण किया था| वर्ष 2022 तक वह लगभग 7 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं| जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें वर्ष 2016 में एक था राजा एक थी रानी धारावाहिक से प्राप्त हुई थी| वर्ष 2022 में उन्होंने मिडल क्लास फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया| अब तक वह लगभग 4 म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम कर चुकी हैं| ईशा सिंह का पसंदीदा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तथा श्वेत तिवारी है| यूरोप और मालदीव ईशा सिंह के पसंदीदा स्थान हैं| ईशा सिंह को इंस्टाग्राम पर 661 k फॉलोवर्स फॉलो करते हैं|
ईशा सिंह का जन्मदिन और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमी | (Eisha Singh’s birthday and her family background.)
ईशा सिंह का जन्म 24 दिसंबर 1998 को भोपाल मध्यप्रदेश भारत में हुआ था| ईशा सिंह के पिता का नाम पंकज सिंह है और पेशे से वह एक व्यवसायी हैं| ईशा सिंह की माता का नाम रेखा सिंह है और वह एक प्ले स्कूल चलाती हैं| ईशा सिंह का एक छोटा भी है, जिसका नाम रुद्राक्ष सिंह है| ईशा सिंह का परिवार श्री कृष्ण का परम भक्त है|
ईशा सिंह की शैक्षणिक योग्यता| (Educational Qualification of Eisha Singh.)
ईशा सिंह की स्कूली शिक्षा श्री भवन भारती पब्लिक स्कूल भोपाल से हुई थी| वर्तमान में वह बैचलर्स ऑफ कॉमर्स की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं परन्तु उनके कॉलेज का नाम ज्ञात नहीं है|
ईशा सिंह की व्यक्तिगत जानकारी | (Personal Information of Eisha Singh |)
| वास्तविक नाम | ईशा सिंह |
| उपनाम | ज्ञात नहीं |
| ईशा सिंह का लोकप्रिय किरदार | रानी गायत्री राजवीर सिंह – धारावाहिक : एक था राजा एक थी रानी |
| ईशा सिंह का जन्मदिन | 24 दिसंबर 1998 |
| ईशा सिंह की आयु | 24 वर्ष |
| ईशा सिंह का जन्मस्थान | भोपाल मध्यप्रदेश भारत |
| ईशा सिंह का मूल निवासस्थान | भोपाल मध्यप्रदेश भारत |
| ईशा सिंह की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| ईशा सिंह का धर्म | हिन्दू |
| ईशा सिंह की शैक्षणिक योग्यता | स्नातक बैचलर्स ऑफ कॉमर्स (पढ़ रही हैं) |
| ईशा सिंह के स्कूल का नाम | श्री भवन भारती स्कूल भोपाल |
| ईशा सिंह के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
| ईशा सिंह का व्यवसाय | अभिनेत्री |
| ईशा सिंह की प्रति एपिसोड आय | 50 – 70 हज़ार रुपए |
| ईशा सिंह की मासिक आय | 10 – 14 लाख रुपए |
| ईशा सिंह की वार्षिक आय | 1.5 करोड़ रुपए के लगभग |
| ईशा सिंह की कुल संपत्ति | 20 करोड़ रुपए से अधिक |
| ईशा सिंह की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
ईशा सिंह का फिगर व बॉडी शेप (Eisha Singh’s figure and body shape)
| ईशा सिंह की लंबाई | 5 फुट 3 इंच |
| ईशा सिंह का वज़न | 55 किलोग्राम |
| ईशा सिंह का फिगर | अप्पर 33 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच |
| ईशा सिंह की आँखों का रंग | काला |
| ईशा सिंह के बालों का रंग | काला |
ईशा सिंह का परिवार (Eisha Singh’s family)
| ईशा सिंह के पिता का नाम | पंकज सिंह |
| ईशा सिंह की माता का नाम | रेखा सिंह |
| ईशा सिंह के छोटे भी का नाम | रुद्राक्ष सिंह |
ईशा सिंह का भारतीय टेलिविज़न धारावाहिकों में पदार्पण | (Eisha Singh Debut In Indian Television Serials |)
ईशा सिंह ने वर्ष 2015 में कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक इश्क़ का रंग सफ़ेद से भारतीय टेलिविज़न धारावाहिकों में पदार्पण किया था| जिसमें उन्होंने धानी त्रिपाठी / अवस्थी का किरदार निभाया था| इस धारावाहिक के कुल 365 एपिसोड बनाए गए थे| इस धारावाहिक में इनके सह कलाकार मिषाल रहेजा, दक्ष अजीत सिंह, प्रतिमा काज़मी अंशुल त्रिवेदी आदि थे| वर्ष 2016 में ईशा सिंह ने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक एक था राजा एक थी रानी में रानी सिंह का किरदार भी निभाया| वर्ष 2017 तक इस धारावाहिक के कुल 504 एपिसोड बनाए गए थे|
वर्ष 2018 में ईशा सिंह ने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक इश्क़ सुभानलाह में जारा कबीर अली अहमद का किरदार निभाया है| इस धारावाहिक के 588 एपिसोड बनाए जा चुके हैं| इस धारावाहिक में इनके सहकलाकार अदनान खान, तनिशा शर्मा, शिपसी राणा और मोनिका खन्ना आदि थे|
कुछ धारावाहिकों में उन्होंने स्पेशल अपीयरेन्स भी दिया है जैसे कि जुज़ बात वर्ष 2019, प्यार तूने क्या किया वर्ष 2020, सिर्फ तुम वर्ष 2021 और ससुराल सिमर का 2 वर्ष 2022 |
ईशा सिंह का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण | (Eisha Singh Debut in Bollywood Industry |)
ईशा सिंह ने वर्ष 2022 में यश केसवानी द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मिडल क्लास लव से बॉलीवूड इंडस्ट्री में भी पदापर्ण किया है| जिसमें उन्होंने ऐश का किरदार निभाया है| इस फिल्म में इनके सह कलाकार काव्य थापर, प्रीत कमानी, मनोज पाहवा, सपना सैंड और ओंकार कुलकर्णी थे|
ईशा सिंह की म्यूजिक वीडियोज़ | (Eisha Singh Music Videos |)
ईशा सिंह ने वर्ष 2021 में यासीर देसाई के गीत मैं तेरा हो गया से म्यूजिक इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया| वर्ष 2022 में वह स्टेबिन बेन के गीत काले काले चश्मे, राज बर्मन के गीत जहां बसे दिल और अखिल सचदेव के गीत तू मुझसे जुदा आदि में भी काम कर चुकी हैं|
ईशा सिंह का फिगर
अप्पर 33 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच
ईशा सिंह की प्रति एपिसोड आय
50 – 70 हज़ार रुपए
ईशा सिंह की मासिक आय
10 – 14 लाख रुपए
ईशा सिंह की वार्षिक आय
1.5 करोड़ रुपए के लगभग
ईशा सिंह की कुल संपत्ति
20 करोड़ रुपए से अधिक
Also Read biography of Sudha Chandran
