Thu. Mar 12th, 2026
Flora Saini biography

फ्लोरा सैनी  को मुख्य रूप से  बॉलीवुड और वेब सीरीज इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। फ्लोरा सैनी  का जन्म वर्ष 1978 को चंडीगढ़ भारत  में हुआ था। बचपन से ही फ्लोरा सैनी का मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में रुझान था।  फ्लोरा सैनी ने वर्ष 1999 में  प्रेमा कोसम  तेलुगु फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया। वर्ष 2000 में  फ्लोरा सैनी ने  सबसे बड़ा बेईमान  और  यह है ग्रीन सिग्नल  फिल्मों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। फ्लोरा सैनी ने केवल हिंदी और तेलुगु ही नहीं बल्कि पंजाबी,  कन्नड़  और तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया है। वह फिल्म इंडस्ट्री के कई देखकर अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं। वर्ष 2018 में  फ्लोरा सैनी ने  अमर कौशिक द्वारा निर्देशित  कॉमेडी हॉरर फिल्म स्त्री में  टाइटल किरदार निभाया था,  जिससे उनकी लोकप्रियता में बहुत अधिक बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2016 में  फ्लोरा सैनी ने मेड इन इंडिया वैब टॉकीज और वर्ष 2018 में गन्दी बात से वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 2021 तक वह कुल मिलाकर लगभग 10 वेब सीरीज में काम कर चुके हैं।

Also Read  रजनीश दुग्गल का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Rajneesh Duggal)

फ्लोरा सैनी  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Flora Saini’s birthday and her family background.)

फ्लोरा सैनी  का जन्म 29 सितंबर 1975 को चंडीगढ़ भारत में हुआ था। इनके पिता  जे एस सैनी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। इनकी माता का नाम कमल सैनी है। 

फ्लोरा सैनी की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Flora Saini.)

फ्लोरा सैनी  की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा आर्मी स्कूल उधमपुर जम्मू कश्मीर भारत से हुई थी।  स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात इनका परिवार कोलकाता में स्थानांतरित हो गया।  कोलकाता आकर ही फ्लोरा सैनी ने मॉडलिंग में  काम करने का निश्चय किया था। फ्लोरा सैनी की शैक्षणिक योग्यता स्नातक स्तर तक है  परंतु उनके कॉलेज या विश्वविद्यालय के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

फ्लोरा सैनी की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Flora Saini)

वास्तविक नामफ्लोरा सैनी 
उपनाम आशा सैनी और  मयूरी
फ्लोरा सैनी का लोकप्रिय किरदारस्त्री –  फिल्म स्त्री वर्ष 2018
फ्लोरा सैनी का जन्मदिन29 सितंबर 1978
फ्लोरा सैनी  की आयु44 वर्ष
फ्लोरा सैनी  का जन्म स्थानचंडीगढ़ भारत
फ्लोरा सैनी का मूल निवास स्थानचंडीगढ़ भारत
फ्लोरा सैनी  की राष्ट्रीयताभारतीय
फ्लोरा सैनी  का धर्महिंदू
फ्लोरा सैनी  की शैक्षणिक योग्यतास्नातक 
फ्लोरा सैनी के स्कूल का नामआर्मी स्कूल उधमपुर जम्मू कश्मीर भारत
 द आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली
फ्लोरा सैनी के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
फ्लोरा सैनी का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
फ्लोरा सैनी की कुल संपत्ति10 करोड़ रूपए से अधिक 
फ्लोरा सैनी  की वैवाहिक स्थिति  अविवाहित

फ्लोरा सैनी का फिगर व  शारीरिक संरचना (Flora Saini’s figure and body structure)

फ्लोरा सैनी की लंबाई 5 फुट 4 इंच
फ्लोरा सैनी  का वज़न 57 किलोग्राम
फ्लोरा सैनी  का फिगर अप्पर 36 इंच, कमर 28 इंच, लोअर 36 इंच 
फ्लोरा सैनी की आंखों का रंगभूरा 
फ्लोरा सैनी  के बालों का रंगकाला 

फ्लोरा सैनी  का परिवार (Flora Saini’s family)

फ्लोरा सैनी के पिता का नामजे एस सैनी ( भारतीय सेना अफसर)
फ्लोरा सैनी  की माता का नामकमल सैनी 
फ्लोरा सैनी  के भाई बहन का नामलागू नहीं 

फ्लोरा सैनी का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण। (Flora Saini’s debut in South Indian films.)

 फ्लोरा सैनी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और वर्ष 1999 में उन्होंने  टॉलीवुड  अर्थात  दक्षिण भारतीय फिल्मों में प्रेमा कोसम  तेलुगू फिल्म से पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या का किरदार निभाया था। वर्ष 2000 में फ्लोरा सैनी ने महेश राठी द्वारा निर्मित कॉमेडी फिल्म अन्था माना मंचिके में राजेंद्र प्रसाद और  रचना के साथ काम किया। इस फिल्म में उन्होंने निशा का किरदार निभाया था।केवल वर्ष 2001 में ही  फ्लोरा सैनी ने  10 तेलुगू फिल्मों में काम किया। वर्ष 2002 में  उन्होंने वी  रविचंद्रन  द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कोडंडा रामा  से कन्नड़ फिल्मों में भी पदार्पण किया। इसी प्रकार वह तमिल फिल्मों में  अभिनय के क्षेत्र में भी अतुलनीय योगदान दे चुकी हैं। टॉलीवुड इंडस्ट्री में यानी  दक्षिण भारतीय फिल्मों में फ्लोरा सैनी को दिग्गज कलाकारों में माना जाता है।

Also Read  HENNUR MAIN ROAD PIN CODE

फ्लोरा सैनी का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Flora Saini debut in bollywood industry.)

फ्लोरा सैनी ने वर्ष 2000 में  सबसे बड़ा बेईमान फिल्म से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2004 में फ्लोरा सैनी रजत मुखर्जी द्वारा निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में मैक्सी की मुख्य भूमिका निभाई थी और इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सोनू निगम थे। वर्ष 2012 में फ्लोरा सैनी ने अरबाज खान द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म दबंग 2 में केमीओ रोल किया था। 

वर्ष 2014 में फ्लोरा सैनी नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित बायोग्राफिकल सोशल फिल्म  लक्ष्मी में  स्वर्णा का किरदार भी निभा चुकी हैं जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। वर्ष 2015 में  इन्होंने शांतनु रे छिब्बर  द्वारा निर्देशित  एडल्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म  गुड्डू की गन में नर्स  का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ सह कलाकार  कुणाल खेमू,  पायल सरकार,  अपर्णा शर्मा, सुमीत व्यास और जमील खान थे। 

Also Read  How to Play Online Casino Games Using a Smartphone

बॉलीवुड इंडस्ट्री में  फ्लोरा सैनी को मुख्य पहचान वर्ष 2018 में  अमर कौशिक द्वारा निर्देशित कॉमेडी हॉरर फिल्म स्त्री  से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने टाइटल किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार राजकुमार राव,  श्रद्धा कपूर,  पंकज त्रिपाठी,  अपारशक्ति खुराना  और अभिषेक बैनर्जी थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 180.7  करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके अलावा  फ्लोरा सैनी कई अन्य हिट फिल्मों  जैसे कि  या रब  वर्ष 2014,  एमएसजी :  द मैसेंजर ऑफ़ गॉड वर्ष 2015,  धनक  वर्ष  2015,  दो लफ्जों की कहानी  वर्ष 2016,  फ्रॉड  सैया वर्ष 2019,  बहुत हुआ सम्मान वर्ष 2020  और भेड़िया  वर्ष 2022 में भी विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं।

फ्लोरा सैनी का वेब सीरीज में पदार्पण (Flora Saini debut in web series)

 फ्लोरा सैनी ने वर्ष 2018 में ZEE5 पर प्रसारित की जाने वाली एडल्ट कॉमेडी वेब सीरीज गंदी बात से  वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस वेब सीरीज में उन्होंने सजेली  का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उन्होंने एक और  इरॉटिक कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज X.X.X में रुकमणी ललवानी का किरदार निभाया था। वर्ष 2021 तक फ्लोरा सैनी कईं लोकप्रिय वेब सीरीज  इंसाइड एज  वर्ष 2018, बॉम्बर्स  वर्ष 2019,  माया नगरी :  सिटी ऑफ ड्रीम्स  वर्ष 2019,  आर्या  वर्ष 2020, पौरुषपुर  वर्ष 2020 और  अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर आदि में भी अभिनय कर चुकी हैं| 

फ्लोरा सैनी की कुल संपत्ति

10 करोड़ रूपए से अधिक

फ्लोरा सैनी  की वैवाहिक स्थिति

अविवाहित

फ्लोरा सैनी  का फिगर 

अप्पर 36 इंच, कमर 28 इंच, लोअर 36 इंच 

Also Read  biography of Divya Dutta

error: Content is protected !!