Gauahar Khan biography

गौहर खान को मुख्य तौर पर बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। वह अपनी सुंदरता और मॉडलिंग के कारण लाइमलाइट में तथा बेबाकी के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। गौहर खान का जन्म वर्ष 1983 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल  की थी और वर्ष 2004 में  आन :  मेन एट वर्क फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 2021 तक गौहर खान लगभग 15 फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 2002 में गौहर खान नहीं बीचेस एंड ब्यूटी क्वीन :  द मेकिंग ऑफ मिस इंडिया  से  टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। यह एक ब्रिटिश टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री  फिल्म थी। गौहर खान कईं भारतीय  टेलीविजन रियलिटी शो  का हिस्सा भी रह चुकी हैं जैसे कि झलक दिखला जा सीजन 3,  बिग बॉस सीजन 7,  खतरों के खिलाड़ी सीजन 5,  आई कैन डू डेट  बिग बॉस सीजन 14 आदि।  गौहर खान वर्ष 2022 तक लगभग 5 वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है।

Also Read  KADAPAKKAM VILLAGE, CHEYYUR TALUK KANCHEEPURAM PIN CODE

गौहर खान  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Gauahar Khan’s birthday and her family background.)

 गौहर खान का जन्म 23 अगस्त 1983 को पुणे महाराष्ट्र में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम जफर खान और माता का नाम रजिया खान है।  कुल पांच भाई बहनों में गौहर खान सबसे छोटी है। इनकी एक बहन निगार खान भी अभिनेत्री हैं। इनकी  दूसरी बहन कौसर खान का  दुबई में सपा है। 

गौहर खान की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Gauahar Khan.)

 गौहर खान की स्कूली शिक्षा  माउंट कार्मेल कान्वेंट स्कूल पुणे से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने नेस वादिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स पुणे से बीकॉम में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। 

गौहर खान की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Gauahar Khan.)

वास्तविक नाम गौहर खान
उपनामज्ञात नहीं
गौहर खान का जन्मदिन23 अगस्त 1983
गौहर खान  की आयु39 वर्ष
गौहर खान का जन्म स्थानपुणे महाराष्ट्र भारत
गौहर खान का मूल निवास स्थानपुणे महाराष्ट्र भारत
गौहर खान की राष्ट्रीयताभारतीय
गौहर खान का धर्मइस्लाम
गौहर खान की शैक्षणिक योग्यताबीकॉम स्नातक
गौहर खान के स्कूल का नाममाउंट कार्मेल कान्वेंट स्कूल पुणे महाराष्ट्र
गौहर खान के कॉलेज का नामनेस वाडिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स पुणे महाराष्ट्र
गौहर खान का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
गौहर खान की सोशल मीडिया पर प्रति पोस्ट आय 2 – 4 लाख रूपए के लगभग 
गौहर खान की कुल संपत्ति10 करोड़ रूपए से अधिक 
गौहर खान की वैवाहिक स्थितिविवाहित 
गौहर खानकी वैवाहिक तिथि25 दिसंबर 2020

गौहर खान  का फिगर व शारीरिक संरचना (Gauahar Khan’s figure and body structure)

गौहर खान की लंबाई5 फुट 7 इंच
गौहर खान  का वजन55 किलोग्राम
गौहर खान  का फिगर अप्पर 34 इंच,   कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच
गौहर खान की आंखों का रंगभूरा 
गौहर खान के बालों का रंगभूरा 

गौहर खान  का परिवार (Gauahar Khan family)

गौहर खान के पिता का नामज़फर खान 
गौहर खान की माता का नामरज़िया खान 
गौहर खान की बहनों का नामनिगार खान, कौसर खान (2 बहनों के नाम ज्ञात नहीं हैं)
गौहर खानके पति का नामज़ैद दरबार 

गौहर खान का बॉलीवुड में पदार्पण। (Bollywood debut of Gauahar Khan.)

गौहर खान  ने अपने करियर का आरंभ मॉडलिंग से किया था। 18 वर्ष की आयु से ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।  फेमिना मिस इंडिया 2002 के कांटेक्ट में गौहर खान ने मिस टैलेंटेड का खिताब जीता था। उसके पश्चात उन्होंने मिस इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया। गौहर खान को उसके पश्चात म्यूजिक एल्बम से वीडियोस के प्रस्ताव आने लगे। उन्होंने बॉम्बे विकिंग्स के लिए हवा में उड़ती जाए  गीत में काम किया,  जो कि दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। उसके पश्चात  गौहर खान  ने वर्ष 2004 में  मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म  आन :  मेन एट वर्क  से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। इस फिल्म में इन्होंने नशा गीत में अपनी प्रस्तुति दी थी। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार,  सुनील शेट्टी,  शत्रुघ्न सिन्हा,  परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार थे।

Also Read  GENERAL HOSPITAL TRIVANDRUM PIN CODE

 वर्ष 2009 में गौहर खान ने शिमित अमीन  द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म  रॉकेट सिंह  में कोएना शैख़  का कैरेक्टर रोल निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर   33.65  करोड़  रुपए की कमाई की थी। वर्ष 2010 में उन्होंने  मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित गैंगस्टर फिल्म वंस अपॉन अ टाइम  इन मुंबई  के एक गीत पर्दा में अपने डांस की प्रस्तुति दी। वर्ष 2012 में उन्होंने हबीब फैसल द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन फिल्म इश्क़ज़ादे  जोकि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की डेब्यू फिल्म थी में  चांद बेबी का किरदार निभाया था।

Also Read  TANDA ROAD JALANDHAR PIN CODE

 इसी प्रकार गौहर खान अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि गेम वर्ष 2011,  ओ यार एवी एवी लुट गया वर्ष 2015,  क्या कूल है हम 3  वर्ष 2016,  फीवर वर्ष 2016,  बद्रीनाथ की दुल्हनिया वर्ष 2017,  बेगम जान वर्ष 2017,  तेरा इंतजार वर्ष 2017,  14 फेरे वर्ष 2021 आदि में भी  विभिन्न किरदार निभाए हैं।

गौहर खान का टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Gauahar Khan debut in television industry.)

वर्ष 2002 में  गौहर खान ने व्हिच इज एंड ब्यूटी क्वींस :  द मेकिंग ऑफ मिस इंडिया  धारावाहिक से  ब्रिटिश टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री फिल्म में पदार्पण किया परंतु वर्ष 2009 में झलक दिखलाजा 3 डांसिंग रियालिटी शो से  बतौर कंटेस्टेंट भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस रियलिटी शो में गौहर खान फर्स्ट रनर अप रही थी। 2013 में गौहर खान सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 की विजेता भी रह चुकी हैं। 

वर्ष 2014 में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी सीजन 5  में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया परंतु इस रियलिटी शो में वह आठवें स्थान तक ही पहुंच पाई।  वर्ष 2015 में उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो आई कैन डू डेट में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेकर चौथे स्थान तक पहुंच पाई हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने बिग बॉस सीजन 14 में भी बिग बॉस के घर में 2 हफ्ते बताएं।

रियलिटी शोस के अलावा गौहर खान कईं वेब सीरीज जैसे कि  परछाई वर्ष 2019,  तांडव वर्ष 2021,  बेस्ट सेलर वर्ष 2022,  सॉल्ट सिटी वर्ष 2022 और शिक्षा मंडल वर्ष 2022 में भी अभिनय कर चुकी हैं।

गौहर खान की सोशल मीडिया पर प्रति पोस्ट आय 

2 – 4 लाख रूपए के लगभग 

गौहर खान की कुल संपत्ति

10 करोड़ रूपए से अधिक 

गौहर खान की वैवाहिक स्थिति

 विवाहित 

गौहर खानकी वैवाहिक तिथि

 25 दिसंबर 2020

Also Read   biography of Pallavi Sharda

error: Content is protected !!