Sun. Feb 1st, 2026
Gulki Joshi biography
Contents hide

गुल्की जोशी को मुख्य तौर पर भारतीय टेलिविज़न धारावाहिकों की साथ साथ बॉलीवुड और वेब सीरीज़ इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है| गुल्की जोशी का जन्म वर्ष 1990 को इंदौर मध्य प्रदेश में हुआ था| गुल्की जोशी ने वर्ष 2011 में क्राइम पेट्रोल क्राइम एंथोलोजी सीरीज़ से भारतीय टेलिविज़न धारावाहिकों में पदार्पण किया था| वर्ष 2012 में फिर सुबह होगी धारावाहिक में बतौर मुख्य अभिनेत्री सुगनी सिंह का मुख्य किरदार निभाया| वर्ष 2022 तक वह लगभग 13 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं और कुछ लोकप्रिय धारावाहिकों में स्पेशल अपीरिएन्स भी दे चुकी हैं| जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें फिर सुबह होगी और मैडम सर धारावाहिकों से प्राप्त हुई थी| वर्ष 2019 में इन्होंने पुरुष फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया| अब तक वह कुल 3 फिल्मों में काम कर चुकी हैं| वर्ष 2017 मे इन्होंने अग्निपंख से वेब सीरीज़ इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया | वर्ष 2022 तक वह 4 वेब सीरीज़ में काम कर चुकी हैं | एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी त्वचा साँवली होने के कारण अभिनय के क्षेत्र में कदम रखना बहुत मुश्किल था परन्तु अब यही मेरी ताकत बन गया है | वह जब तक कोई सीन गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं हो जाता तब तक शूटिंग सीन से नहीं हटती हैं| गुल्की जोशी को पैराग्लाइड का बहुत शोक है और वह एक सेरटिफ़ाइड पैराग्लाइडर हैं| उन्हें फिलोसोफी की किताबें पढ़ना बहुत अच्छा लगता है| जब कभी वह फ्री होती हैं तो उन्हें अपने दोस्तों के साथ समय बिताना भी बहुत पसंद है|गुल्की जोशी को इंस्टाग्राम पर 639 k फॉलोवर्स फॉलो करते हैं| 

Also Read  DRONAGIRI PIN CODE

गुल्की जोशी का जन्मदिन और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि| (Birthday of Gulki Joshi and her family background.)

गुल्की जोशी का जन्म 17 मई 1990 को इंदौर मध्यप्रदेश में हुआ था| गुल्की जोशी के पिता का नाम राकेश जोशी है, जो पेशे से एक निर्देशक हैं| गुल्की जोशी की माता का नाम अरचना शीनतरे हैं और वह अभिनेत्री तथा टीवी राइटर हैं|गुल्की जोशी  अपने माता – पिता की एक लौती संतान हैं| 

गुल्की जोशी की शैक्षणिक योग्यता | (Educational Qualification of Gulki Joshi.)

गुल्की जोशी की स्कूली शिक्षा वीर भागात सिंह विद्यालय मुंबई से हुई थी और स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने मीठीबाई कॉलेज मुंबई में दाखिला ले लिया| जहां से उन्होंने दर्शनशास्त्र  में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की| 

Also Read  SHYAMPUR RISHIKESH PIN CODE

गुल्की जोशी की व्यक्तिगत जानकारी | (Personal Information of Gulki Joshi |)

वास्तविक नाम गुल्की जोशी 
उपनाम ज्ञात नहीं 
गुल्की जोशी का लोकप्रिय किरदार सुगनी सिंह – धारावाहिक : फिर सुबह होगी 
एस.एच.ओ  हसीना – धारावाहिक : मैडम सर  
गुल्की जोशी का जन्मदिन 11 मई 1990 
गुल्की जोशी की आयु 32 वर्ष 
गुल्की जोशी का जन्मस्थान इंदौर मध्यप्रदेश भारत 
गुल्की जोशी का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत 
गुल्की जोशी की राष्ट्रीयता भारतीय 
गुल्की जोशी  का धर्म हिन्दू 
गुल्की जोशी की शैक्षणिक योग्यता दर्शनशास्त्र में स्नातक 
गुल्की जोशी के स्कूल का नाम वीर भगत सिंह विद्यालय मुंबई 
गुल्की जोशी के कॉलेज का नाम मीठीबाई कॉलेज मुंबई 
गुल्की जोशी का व्यवसाय अभिनेत्री 
गुल्की जोशी की प्रति एपिसोड आय 25 – 30 हज़ार रुपए 
गुल्की जोशी की मासिक आय 10 लाख रुपए के लगभग 
गुल्की जोशी की कुल संपत्ति 30 करोड़ रुपए से अधिक 
गुल्की जोशी की वैवाहिक स्थिति अविवाहित 

गुल्की जोशी का फिगर व बॉडी शेप (Gulki Joshi’s figure and body shape)

गुल्की जोशी की लंबाई 5 फुट 5 इंच 
गुल्की जोशी का वज़न 55 किलोग्राम 
गुल्की जोशी का फिगर अप्पर 33 इंच, कमर 27 इंच, लोअर 34 इंच 
गुल्की जोशी की आँखों का रंग गहरा भूरा 
गुल्की जोशी की बालों का रंग काला 

गुल्की जोशी का परिवार (Gulki Joshi’s family)

गुल्की जोशी के पिता का नाम राकेश जोशी ( निर्देशक )
गुल्की जोशी की माता का नाम अरचना शिनतरे ( अभिनेत्री और टीवी राइटर )

गुल्की जोशी का भारतीय टेलिविज़न धारावाहिकों में पदार्पण| (Debut of Gulki Joshi in Indian Television Serials.)

गुल्की जोशी ने कॉलेज के दिनों से ही थेयटर में काम करना शुरू कर दिया था| जिससे उन्हें अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने में बहुत सहायता मिली| गुल्की जोशी ने वर्ष 2011 में सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले क्राइम अनथोलॉजी सीरीज़ क्राइम पेट्रोल से भारतीय टेलिविज़न धारावाहिकों मे पदार्पण किया था| जिसमें उन्होंने गुल्की का किरदार निभाया था| वर्ष 2012 में गुल्की जोशी ने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक फिर सुबह होगी में बतौर मुख्य अभिनेत्री सुगनी सिंह का किरदार निभाया| इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2014 में लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक नादान परिंदे घर आजा में मेहर इकबाल अटवाल की भूमिका भी निभाई| जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया| 

Also Read  GAZOLE,MALDA PIN CODE

वर्ष 2015 में गुल्की जोशी ने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ये हैं मुहब्बतें में नेहा वनराज का किरदार भी निभाया| वर्ष 2020 में उन्होंने सोनी सब चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावहिक मैडम सर में हसीना मालिक का किरदार निभाया, जिससे उन्हें खूब प्रशंसा मिली |

गुल्की जोशी का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण | (Gulki Joshi Debut in Bollywood Industry |)

गुल्की जोशी ने वर्ष 2019 में पुरुष फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था परन्तु इन्हें मुख्य पहचान जाइघम इमाम द्वारा निर्देशत फिल्म नक्काश से प्राप्त हुई थी, जिसमें इन्होंने शबीन बानो का किरदार निभाया था| वर्ष 2021 में इन्होंने बेखुदी फिल्म में भी काम किया | 

गुल्की जोशी का वेब सीरीज़ इंडस्ट्री में पदार्पण | (Gulki Joshi debut in web series industry.)

गुल्की जोशी जिस प्रकार टेलिविज़न और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया उनसी प्रकार उन्होंने वेब सीरीज़ इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय से दर्शकों को भाव विभोर किया| गुल्की जोशी ने वर्ष 2017 में अग्निपंख फिल्म से वेब सीरीज़ इंडस्ट्री में पदार्पण किया था| जिसमें उन्होंने सुनीता का किरदार निभाया था| यहाँ सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें वर्ष 2020 में भौकाल और वर्ष 2021 में सबका साई से प्राप्त हुई| जिसमें उन्होंने क्रमशत: नेहा और खजरी के किरदार निभाए थे| 

गुल्की जोशी का फिगर 

अप्पर 33 इंच, कमर 27 इंच, लोअर 34 इंच 

गुल्की जोशी की प्रति एपिसोड आय 

25 – 30 हज़ार रुपए 

गुल्की जोशी की मासिक आय 

10 लाख रुपए के लगभग 

गुल्की जोशी की कुल संपत्ति 

30 करोड़ रुपए से अधिक 

Also Read  biography of Sayantani Ghosh

error: Content is protected !!