Karishma Tanna biography
Contents hide

करिश्मा तन्ना  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। करिश्मा तन्ना  का जन्म वर्ष 1983 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में हुआ था। करिश्मा तन्ना गुजराती परिवार से संबंध रखती हैं। करिश्मा तन्ना ने वर्ष 2001 में  लोकप्रिय धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था।  इस धारावाहिक में इन्होंने इंदिरा वीरानी का  किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। सबसे अधिक  लोकप्रियता करिश्मा तन्ना को  एक लड़की अनजानी सी वर्ष 2005  में प्राप्त हुई थी,  जिसमें इन्होंने आयशा का किरदार निभाया था।  वर्ष 2020 तक करिश्मा तन्ना लगभग 21 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं।  धारावाहिकों के अतिरिक्त करिश्मा तन्ना ने  टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शोज में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया जैसे कि फीयर फैक्टर इंडिया,  कॉमेडी सर्कस,  मीठी छुरी नंबर 1,  बिग बॉस सीजन 8,  नच बलिए सीजन 7,  झलक दिखला जा सीजन 9,  रसोइयों की जंग ममियों के संग आदि। करिश्मा तन्ना बॉलीवुड में भी अपना करियर बनाना चाहते थे परंतु उनकी  हाइट अधिक होने के कारण उन्हें बॉलीवुड में काम करने के लिए बहुत ही  इंतजार करना पड़ा। वर्ष 2005 में करिश्मा तन्ना ने  दोस्ती :  फ्रेंड्स फॉरएवर  फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था जिसमें उन्होंने नंदिनी थापर का किरदार निभाया था। इस फिल्म की सफलता के  पश्चात करिश्मा तन्ना ने  वर्ष 2021 तक 6  अन्य फिल्मों में काम किया। करिश्मा तन्ना को  उनके ट्विटर अकाउंट पर 383.5 K फैन्ज़  फॉलो करते हैं।

Also Read  FORTIS HOSPITAL SHALIMAR BAGH DELHI PIN CODE

करिश्मा तन्ना का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Karishma Tanna’s Birthday and Family Background.)

करिश्मा तन्ना  का जन्म 21 दिसंबर 1983 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में  रहने वाले एक गुजराती परिवार में हुआ था। करिश्मा तन्ना के पिता का नाम तो ज्ञात नहीं है  परंतु यह जानकारी मिलती है कि वर्ष 2012 में उनका देहांत हो गया था और करिश्मा तन्ना अपने पिता के बहुत नजदीक थी। करिश्मा तन्ना  की माता का नाम  जैस्मीन तन्ना है| करिश्मा तन्ना  की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम दृश्मा कदम है।

करिश्मा तन्ना की शैक्षणिक योग्यता। (Karishma Tanna’s Educational Qualification.)

करिश्मा तन्ना  के स्कूल और स्कूल शिक्षा के विषय में तो जानकारी नहीं मिलती परंतु उनकी उच्च शिक्षा के विषय में यह जानकारी अवश्य प्राप्त है कि करिश्मा तन्ना ने स्नातक स्तर  की शिक्षा  सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई से प्राप्त की है। 

करिश्मा तन्ना की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Karishma Tanna.)

वास्तविक नामकरिश्मा तन्ना
उपनामकरू 
करिश्मा तन्ना  का जन्मदिन21 दिसंबर 1983
करिश्मा तन्ना की आयु38 वर्ष 
करिश्मा तन्ना का जन्म स्थानबॉम्बे  महाराष्ट्र भारत
करिश्मा तन्ना का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत 
करिश्मा तन्ना की राष्ट्रीयताभारतीय
करिश्मा तन्ना का धर्महिंदू
करिश्मा तन्ना की  जाति क्षत्रिय
करिश्मा तन्ना की शैक्षणिक योग्यतास्नातक 
करिश्मा तन्ना के स्कूल का नामज्ञात नहीं
करिश्मा तन्ना के कॉलेज का नामसिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई
करिश्मा तन्ना का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
करिश्मा तन्ना की प्रति एपिसोड आय 1.5 लाख रूपए 
करिश्मा तन्ना की मासिक आय 30 लाख रूपए 
करिश्मा तन्ना की वार्षिक आय4 करोड़ रूपए के लगभग 
करिश्मा तन्ना की कुल संपत्ति37 करोड़ रूपए से अधिक 
करिश्मा तन्ना की वैवाहिक स्थितिविवाहित
करिश्मा तन्ना की वैवाहिक तिथि 5 फरवरी 2022 

करिश्मा तन्ना का फिगर व  शारीरिक संरचना (Karishma Tanna’s figure and body structure)

करिश्मा तन्ना की लंबाई5 फुट 9 इंच
करिश्मा तन्ना का वजन60 किलोग्राम
करिश्मा तन्ना का फिगरअप्पर 32 इंच,  कमर 27 इंच, लोअर 35 इंच 
करिश्मा तन्ना की आंखों का रंगगहरा भूरा
करिश्मा तन्ना के बालों का रंगकाला

करिश्मा तन्ना का परिवार (Karishma Tanna’s family)

करिश्मा तन्ना के पिता का नामज्ञात नहीं
करिश्मा तन्ना की माता का नामजैस्मीन तन्ना
करिश्मा तन्ना की छोटी बहन का नामदृष्ना तन्ना 
करिश्मा तन्ना के पति का नामवरुण बंगरा 

करिश्मा तन्ना  भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Karishma Tanna debut in Indian television serials.)

करिश्मा तन्ना ने वर्ष 2001 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी श्री भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने इंदिरा विरानी का किरदार निभाया था। उस समय करिश्मा तन्ना  की आयु मात्र 17 वर्ष की। इस धारावाहिक के कुल 1833 एपिसोड  बनाए गए थे। वर्ष 2002 में करिश्मा तन्ना ने  कहीं तो मिलेंगे  धारावाहिक में तनीषा का किरदार निभाया था। इसी प्रकार उन्होंने अन्य सुपरहिट और लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि  देश में निकला होगा चांद  वर्ष 2003,  कोई दिल में है वर्ष 2003,  कुसुम वर्ष 2004,  पालकी वर्ष 2,000,  एक लड़की अंजानी सी वर्ष 2006,  विरासत वर्ष 2006,  प्यार के दो नाम –  एक राधा एक श्याम  वर्ष 2006,  अदालत वर्ष 2011,  बालवीर वर्ष  2012,  नागिन 3 वर्ष 2018 आदि में  विभिन्न किरदार निभाए हैं जिन्हें दर्शकों के साथ साथ  क्रिटिक्स द्वारा भी खूब पसंद किया गया।

Also Read  THURAIPAKKAM, CHENNAI. PIN CODE

करिश्मा तन्ना ने टेलीविजन धारावाहिकों में काम करने के साथ-साथ टेलीविजन रियलिटी शोज में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया जैसे कि फीयर फैक्टर इंडिया वर्ष 2006,  मीठी छुरी नंबर 1 वर्ष 2010,  बिग बॉस सीजन 8  वर्ष 2014,  नच बलिए सीजन 7 वर्ष 2015,  झलक दिखला जा सीजन 9 वर्ष 2016,  किचन चैंपियन 5  वर्ष 2019  और  फियर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी 10  वर्ष 2020  ।  जिनमें से  बिग बॉस सीजन 8 में वह  फर्स्ट  रनर अप,  नच बलिए सीजन 7 में  सेकंड रनर अप,   झलक दिखला जा सीजन 9 में 7 वें स्थान पर रहीं और फियर फेक्टर :  खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की विजयिता रहीं, जिसमें इन्हें 30 लाख की कैश प्राइज़ मनी और ट्रॉफी मिली ।

Also Read  AMBALA CANTT HARYANA PIN CODE

करिश्मा तन्ना का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण (Karishma Tanna debut in Bollywood industry)

करिश्मा तन्ना बचपन से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री बनना चाहती थी परंतु उनकी हाइट अधिक होने के कारण उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम नहीं मिल पा रहा था और इसीलिए बाद में उन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों में अपना करियर बनाना सुनिश्चित किया। फिर वर्ष 2005 में सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म दोस्ती :   फ्रेंड्स फॉरएवर  से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने नंदिनी थापर का किरदार निभाया था।  वर्ष 2013 में करिश्मा तन्ना ने  इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित एडल्ट कॉमेडी फिल्म ग्रैंड मस्ती में  रितेश देशमुख,  विवेक ओबरॉय और आफताब शिवदासानी के साथ काम किया। इस फिल्म में इन्होंने उन्नति का किरदार निभाया था।  वर्ष 2018 में राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित बायोग्राफिकल फिल्म संजू में पिंकी की भूमिका निभाई थी।  वर्ष 2018 में अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म सूरज पर मंगल भारी में  मनोज बाजपाई,  दिलजीत दोसांज और सना शेख़ के साथ काम किया।  वर्ष 2021 में करिश्मा तन्ना  स्पाई थ्रिलर फिल्म  लाहौर कॉन्फिडेंस  का भी हिस्सा रह चुकी है,  जिसमें उन्होंने  युक्ति का किरदार निभाया है।

करिश्मा तन्ना का फिगर

अप्पर 32 इंच,  कमर 27 इंच, लोअर 35 इंच 

करिश्मा तन्ना की प्रति एपिसोड आय 

1.5 लाख रूपए 

करिश्मा तन्ना की मासिक आय 

30 लाख रूपए 

करिश्मा तन्ना की वार्षिक आय

4 करोड़ रूपए के लगभग 

करिश्मा तन्ना की कुल संपत्ति

37 करोड़ रूपए से अधिक 

करिश्मा तन्ना की वैवाहिक स्थिति

विवाहित

करिश्मा तन्ना की वैवाहिक तिथि 

5 फरवरी 2022 

Also Read  biography of Anita Hassanandani

error: Content is protected !!