Madhura Naik biography

 मधुरा नाइक  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मधुरा नाइक  का जन्म वर्ष 1987 में इंदौर मध्य प्रदेश में हुआ था। मधुरा नाइक  ने वर्ष 2007 में कहे ना कहे  धारावाहिक से बतौर मुख्य अभिनेत्री भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2020 तक वह लगभग 25 विभिन्न लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें सपना बाबुल का बिदाई,  किस देश में है मेरा दिल,  प्यार की ये एक कहानी,  एक ननद की खुशियों की चाबी मेरी भाभी,  उत्तरण,  नागिन और कसौटी जिंदगी की धारावाहिकों से प्राप्त हुई। वर्ष 2007 में मधुरा नाइक ने  अश्विनी चौधरी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म गुड बॉय बैड बॉय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वर्ष 2018 तक वह तीन फिल्मों में विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं जिनमें से एक लूज कंट्रोल मराठी फिल्म है। मधुरा नाइक एनिमल राइट्स के लिए एडवोकेट भी है। वह पक्षियों को पिंजरे में बंद करने के विरोध में पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स के साथ मिलकर  उनके अधिकारों के लिए मुहिम चलाती है। सुपर डूड रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान भी वह इस कार्य को बतौर प्रमोशनल एक्टिविटी किया करती थी। मधुरा नाइक को  पार्टी करने,  किताबें पढ़ने,  डांस करने और अलग-अलग जगहों पर घूमने का बहुत शौक है। मधुरा नाइक  के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और पसंदीदा अभिनेत्री एंजेलिना जोली है। मधुरा नाइक को इंस्टाग्राम पर 386 K  फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।

Also Read  PADAMPURA, AURANGABAD PIN CODE

 मधुरा नाइक  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Madhura Naik’s birthday and family background.)

 मधुरा नाइक का जन्म 19 जुलाई 1987 को इंदौर मध्य प्रदेश भारत में हुआ था। मधुरा नाइक  के पिता का नाम हेमंत नाइक है और वह एयरोनॉटिक्स में काम कर चुके हैं। मधुरा नाइक  की माता का नाम चंदन नाइक है। मधुरा नाइक  का एक भाई है जिसका नाम अजिंक्य नाइक है,  जो एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ काम करते हैं। 

 मधुरा नाइक की शैक्षणिक योग्यता। (Madhura Naik’s Educational Qualification.)

 मधुरा नाइक  की शैक्षणिक योग्यता और कॉलेज के विषय में जानकारी उपलब्ध नहीं है। केवल इतना ही ज्ञात है कि उन्होंने इंडियन स्कूल बहराइन मनामा से  स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी।

 मधुरा नाइक  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Madhura Naik.)

वास्तविक नाममधुरा नाइक 
उपनामनीना 
मधुरा नाइक  का जन्मदिन19 जुलाई 1987
मधुरा नाइक  की आयु35 वर्ष
मधुरा नाइक  का जन्म स्थानइंदौर मध्य प्रदेश भारत
मधुरा नाइक  का मूल निवास स्थानइंदौर मध्य प्रदेश भारत
मधुरा नाइक  की राष्ट्रीयताभारतीय
मधुरा नाइक  का धर्महिंदू
मधुरा नाइक  की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
मधुरा नाइक  के स्कूल का नामइंडियन स्कूल बहराइन मनामा
मधुरा नाइक  के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
मधुरा नाइक  का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
मधुरा नाइक  की प्रति एपिसोड आय 25 – 35 हज़ार रूपए 
मधुरा नाइक की मासिक आय10 लाख रूपए से अधिक 
मधुरा नाइक  की कुल संपत्ति47 करोड़ रूपए 
मधुरा नाइक  की वैवाहिक स्थितिअविवाहित

 मधुरा नाइक  का फिगर व बॉडी शेप (Madhura Naik’s figure and body shape)

मधुरा नाइक की लंबाई5 फुट 6 इंच
मधुरा नाइक  का वजन68 किलोग्राम
मधुरा नाइक  का फिगरअप्पर 34 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर  35 इंच
मधुरा नाइक  की आंखों का रंगगहरा भूरा 
मधुरा नाइक  के बालों का रंगकाला

 मधुरा नाइक  का परिवार (Madhura Naik’s family)

मधुरा नाइक के पिता का नामहेमंत नायक
मधुरा नाइक  की माता का नामचंदन नायक
मधुरा नाइक  के भाई का नामअजिंक्य नायक

  मधुरा नाइक का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Madhura Naik’s debut in Indian television serials.)

 मधुरा नाइक ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और उन्होंने शील ओस्वाल के  म्यूजिक वीडियो उम्र भर में  मॉडलिंग की। उसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2007 में नेटवर्क 9X  पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कहे ना कहे से बतौर मुख्य अभिनेत्री भारत में टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने नीना का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उन्होंने सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक अंबर धारा में भी काम किया। वर्ष 2008 में मधुरा नाइक ने  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक सपना बाबुल का बिदाई में  सोनिया का किरदार निभाया था और इसी वर्ष उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक संगम में  कावेरी का किरदार भी निभाया।

Also Read  GUWAHATI ADABARI PIN CODE

 मधुरा नाइक  वर्ष 2008 में ही उन्होंने किस देश में है मेरा दिल  धारावाहिक ने माया हरमन जुनेजा का किरदार निभाया। इस धारावाहिक के कुल 444 एपिसोड बनाए जा चुके हैं।वर्ष 2009 में इन्होंने शकुंतला धारावाहिक में राजकुमारी गौरी का किरदार भी निभाया। इस धारावाहिक की मुख्य अभिनेत्री नेहा मेहता और मुख्य अभिनेता गौतम शर्मा थे। जिन्होंने शकुंतला और गौतम शर्मा के मुख्य किरदार निभाए थे।वर्ष 2012 में उन्होंने  यूटीवी बिंदास चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले  रियलिटी शो  सुपरडूड को अश्मित पटेल और सोफिया हयात के साथ को-हॉस्ट किया।  वर्ष 2012 में मधुरा नाइक  इस प्यार को क्या नाम दूंने?  धारावाहिक में शीतल कपूर का किरदार निभाया।इस धारावाहिक के कुल 408 एपिसोड बनाए गए थे।

Also Read  VARDHMAN FABRICS, BUDHNI,SEHORE DISTRICT, MADHYA PRADESH PIN CODE

इसी प्रकार व अन्य कई लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि दिल मिल गए वर्ष  2010,  प्यार की एक कहानी वर्ष 2011,  हमने ली है शपथ वर्ष 2012,  तुम्हारी पाखी वर्ष 2013,  तुम ऐसे ही रहना वर्ष 2014,  अकबर बीरबल वर्ष 2015,  नागिन वर्ष 2016,  तू सूरज मैं सांझ पियाजी वर्ष 2017,  तेनाली रामा वर्ष 2018,  कसौटी जिंदगी की वर्ष 2018 और अलिफ लैला वर्ष 2020 में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है।

मधुरा नाइक  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Madhura Naik debut in Bollywood industry.)

मधुरा नाइक  ने वर्ष 2007 में अश्विनी चौधरी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म गुड बॉय बैड बॉय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने राजू की बहन का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता इमरान हाशमी,  तुषार कपूर,  परेश रावल,  तनु और ईशा शरवानी थे। वर्ष 2010 में जुगल हंसराज द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म प्यार इंपॉसिबल में  अलीशा की दोस्त का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री उदय चोपड़ा, ,  अद्विक यादव  और प्रियंका चोपड़ा थी।

वर्ष 2018 में मधुरा नाइक ने  मराठी फिल्म लूज़  कंट्रोल में भी  काम कर चुकी है। जिसमें उन्होंने  कोमल का किरदार निभाया।

 मधुरा नाइक  का फिगर

 अप्पर 34 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर  35 इंच

 मधुरा नाइक  की प्रति एपिसोड आय 

25 – 35 हज़ार रूपए 

 मधुरा नाइक की मासिक आय

10 लाख रूपए से अधिक 

 मधुरा नाइक  की कुल संपत्ति

47 करोड़ रूपए 

Also Read  biography of Sana Maqbool

error: Content is protected !!