Madhurima Tuli biography
Contents hide

मधुरिमा तुली  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों के साथ-साथ बॉलीवुड,  पंजाबी,  अंग्रेजी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है।  मधुरिमा तुली का जन्म वर्ष 1986 को ओडिशा भारत में हुआ था।  मधुरिमा तुली  ने वर्ष 2007 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कस्तूरी से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। मधुरिमा तुली लगभग 13 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं।जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें वर्ष 2017 में चंद्रकांता –  एक मायावी प्रेम गाथा फिक्शनल धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। इसके अतिरिक्त वह कईं रियालिटी शोज़ में बतौर कंटेस्टेंट भी हिस्सा ले चुकी है और इनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें नच बलिए सीजन 9  और बिग बॉस सीजन 13 से प्राप्त हुई थी। मधुरिमा तुली  ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में होमम  तेलुगु फिल्म से की थी और उसके पश्चात वर्ष 2010 में इन्होंने कालो  हिंदी फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। मधुरिमा तुली वर्ष 2022 तक लगभग कुल मिलाकर लगभग 17 फिल्मों में काम कर चुकी है। जिनमें हिंदी,  अंग्रेजी,  पंजाबी,  तेलुगू,  तमिल,  कन्नड़ फिल्में शामिल है। वर्ष 2016 में उन्होंने 24  वेब सीरीज से वेब सीरीज इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया और वर्ष 2020 तक वह कुल 3 वेब सीरीज में काम कर चुकी है।  मधुरिमा तुली की पसंदीदा अभिनेत्री सोनम कपूर है।  मधुरिमा तुली को इंस्टाग्राम पर 842.4 K  फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।

Also Read  कोंकणा सेन शर्मा  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Konkona Sen Sharma)

मधुरिमा तुली  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Madhurima Tuli’s birthday and her family background.)

मधुरिमा तुली  का जन्म 19 अगस्त 1986 को ओडिशा भारत में हुआ था परंतु मूल रूप से वह देहरादून उत्तराखंड से संबंध रखती है। मधुरिमा तुली  के पिता का नाम प्रवीण तुली  है और वह टाटा स्टील में काम करते हैं। मधुरिमा तुली  की माता का नाम विजया पंत तुली और वह माउंटेनियर हैं। मधुरिमा तुली  का एक छोटा भाई है जिसका नाम श्रीकांत तुली है।

मधुरिमा तुली  की शैक्षणिक योग्यता। (Madhurima Tuli’s Educational Qualification.)

 मधुरिमा तुली के स्कूल तथा स्कूल शिक्षा के विषय में तो जानकारी नहीं मिलती और कॉलेज के विषय में भी केवल इतना ही ज्ञात है कि उन्होंने देहरादून के एक कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है।

मधुरिमा तुली  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Madhurima Tuli.)

वास्तविक नाममधुरिमा तुली 
उपनाममधु
मधुरिमा तुली  का लोकप्रिय किरदारचंद्रकांता –   धारावाहिक : चंद्रकांता एक मायावी प्रेम गाथा
मधुरिमा तुली  का जन्मदिन19 अगस्त 1986
मधुरिमा तुली  की आयु36 वर्ष
मधुरिमा तुली  का जन्म स्थानओड़िशा भारत
मधुरिमा तुली  का मूल निवास स्थानदेहरादून उत्तराखंड भारत
मधुरिमा तुली  की राष्ट्रीयताभारतीय
मधुरिमा तुली  का धर्महिंदू
मधुरिमा तुली  की जातीयतागढ़वाली
मधुरिमा तुली  की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
मधुरिमा तुली के स्कूल का नामज्ञात नहीं
मधुरिमा तुली  के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
मधुरिमा तुली  का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
मधुरिमा तुली  की प्रति एपिसोड आय 50 हज़ार  रुपए
मधुरिमा तुली  की मासिक आय10  लाख  रुपए`
मधुरिमा तुली  की वार्षिक आय1.2 करोड़ रुपए से अधिक
मधुरिमा तुली  की कुल संपत्ति15  करोड़ रुपए से अधिक
मधुरिमा तुली  की वैवाहिक स्थितिअविवाहित

मधुरिमा तुली  का फिगर व  बॉडी शेप (Madhurima Tuli’s figure and body shape)

मधुरिमा तुली की लंबाई5 फुट 6 इंच
मधुरिमा तुली  का वजन55 किलोग्राम
मधुरिमा तुली का फिगरअप्पर 32 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर  32 इंच
मधुरिमा तुली  की आंखों का रंगगहरा भूरा
मधुरिमा तुली  के बालों का रंगकाला

मधुरिमा तुली  का परिवार (Madhurima Tuli’s family)

मधुरिमा तुली के पिता का नामप्रवीण  तुली 
मधुरिमा तुली  की माता का नामविजया पंत  तुली
मधुरिमा तुली  के भाई का नामश्रीकांत तुली

मधुरिमा तुली  का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Madhurima Tuli debut in Indian television serials.)

 मधुरिमा तुली  प्रारंभ में एक एथलीट बनना चाहती थी और भारतीय वुमन क्रिकेट टीम में वह अपना करियर बनाना चाहती थी परंतु बाद में उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा तो मिस उत्तराखंड का खिताब उन्होंने अपना नाम करवाया। 16 वर्ष की आयु में उन्होंने विज्ञापन में काम करना शुरू किया जिससे उनकी सबसे पहली कमाई 1500  रुपए थी। उसके पश्चात वर्ष 2007 में उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक कस्तूरी से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने तनु सिंघानिया का किरदार निभाया था। वर्ष 2008 में उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक श्री में  बिंदिया की भूमिका भी निभाई थी। वर्ष 2009 में उन्होंने ऐतिहासिक ड्रामा धारावाहिक एक वीर स्त्री की कहानी झांसी की रानी में  गायत्री का किरदार निभाया था। वर्ष 2020 तक उन्होंने कई धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभाए जैसे कि रंग बदलती ओढ़नी वर्ष 2010,  परिचय –  नई जिंदगी के सपनों का वर्ष 2011,  कुमकुम भाग्य वर्ष 2014,  दफा 420 वर्ष 2015,  सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल वर्ष 2017 और इश्क में मरजावा 2  वर्ष  2020 आदि। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता होने वर्ष 2017 में चंद्रकांता –  एक मायावी प्रेमगाथा धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने राजकुमारी चंद्रकांता का  मुख्य किरदार निभाया था।

Also Read  MITHAKHALI PIN CODE

 वर्ष 2010 में उन्होंने फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया और इस रियलिटी शो में वह सेकंड रनर अप रही। इसी प्रकार उन्होंने वर्ष 2015 में भी आई कैन डू डेट रियलिटी शो और वर्ष 2019 में नच बलिए सीजन 9 में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इन  रियलिटी शो में भी वह सेकंड रनर रही। बिग बॉस सीजन 13 में  उन्होंने 63 दिन में बिग बॉस के घर में प्रवेश किया और 112 दिन में घर से बेघर हो गई। इस पूरे रियलिटी शो के दौरान अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह के साथ झगड़े को लेकर चर्चा में रही।

Also Read  WALKESHWAR ROAD, PIN CODE

मधुरिमा तुली  का दक्षिण भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Madhurima Tuli debut in South Indian films and Bollywood industry.)

 मधुरिमा तुली ने वर्ष 2008 में जेडी चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित होमम  तेलुगु फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया था जिसमें उन्होंने सत्या का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उन्होंने एल्लम अवन सेयल  तमिल फिल्म में भी पदार्पण किया। इसके अतिरिक्त वह कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी है। वर्ष 2008 में ही मधुरिमा तुली ने  सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म बचना ए हसीनो से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह थे। वर्ष 2010 में उन्होंने कालो हिंदी हॉरर फिल्म में रुक्मणी का किरदार निभाया था। इसके अतिरिक्त कई अन्य हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है।

 मधुरिमा तुली  वर्ष 2015 में माय सेल्फ पेंडू पंजाबी फिल्म में प्रीत हरपाल,  सयाली भगत,  जसविंदर भल्ला और सतिंदर सत्ती के साथ काम किया। 

 मधुरिमा तुली का फिगर

 अप्पर 32 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर  32 इंच

 मधुरिमा तुली  की प्रति एपिसोड आय 

50 हज़ार  रुपए

 मधुरिमा तुली  की मासिक आय

 10  लाख  रुपए`

 मधुरिमा तुली  की वार्षिक आय

 1.2 करोड़ रुपए से अधिक

 मधुरिमा तुली  की कुल संपत्ति

 15  करोड़ रुपए से अधिक

Also Read  biography of Gauri Pradhan

error: Content is protected !!