Sun. Feb 1st, 2026
Pankaj dheer Biography

पंकज धीर को मुख्य तौर पर हिंदी सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने वर्ष 1981 में पूनम फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने गिरिजा का किरदार निभाया था। पंकज धीर अपने फिल्मी करियर में 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 1988 में उन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक महाभारत से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। 2019 तक वह लगभग 15 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। पंकज धीर ने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। उन्हें सबसे अधिक उपलब्धि वर्ष 1988 में महाभारत धारावाहिक में कर्ण का किरदार निभा कर प्राप्त हुई। वर्ष 2014 में उन्होंने माय फादर गॉडफादर फिल्म का निर्देशन भी किया। वर्ष 2019 में वह पॉइज़न  वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।

Also Read  NEYVELI INDIRA NAGAR PIN CODE

पंकज धीर का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Pankaj Dheer’s birth and his family background.)

पंकज धीर का जन्म 9 नवंबर 1956 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था परंतु पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर यह पंजाब से संबंध रखते हैं। इनके पिता का नाम सीएल धीर था और वह एक फिल्म निर्माता थी। पंकज धीर की माता का नाम ज्ञात नहीं है। इनके एक भाई है जिनका नाम सतलुज धीर है और वह भी फिल्म निर्माता ही है।

पंकज धीर की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Pankaj dheer.)

पंकज धीर की स्कूली शिक्षा सेंट थेरेसा हाई स्कूल मुंबई से हुई और स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने मीठीबाई मोतीराम कुंदनानी कॉलेज कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।

पंकज धीर के व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Pankaj dheer.)

वास्तविक नामपंकज धीर
उपनामज्ञात नहीं
पंकज धीर का लोकप्रिय किरदारकर्ण –  धारावाहिक महाभारत वर्ष 1988
पंकज धीर  का जन्मदिन9 नवंबर 1956
पंकज धीर  की आयु66 वर्ष
पंकज धीर  का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
पंकज धीर  का मूल निवास स्थानपंजाब भारत
पंकज धीर  की राष्ट्रीयताभारतीय
पंकज धीर का धर्महिंदू
पंकज धीर  की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
पंकज धीर  के स्कूल का नामसेंट थेरेसा हाई स्कूल मुंबई
पंकज धीर  के कॉलेज का नाममीठीबाई मोतीराम कुंदनानी कॉलेज कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई
पंकज धीर  का व्यवसायअभिनेता और फिल्म निर्देशक
पंकज धीर  की कुल संपत्ति42 करोड़ रूपए के लगभग 
पंकज धीर की वैवाहिक स्थितिविवाहित 
पंकज धीर की वैवाहिक तिथि19 अक्टूबर 1976

पंकज धीर  की शारीरिक संरचना (Body structure of Pankaj Dheer)

पंकज धीरकी लंबाई5 फुट 11 इंच
पंकज धीर  का वजन80 किलोग्राम
पंकज धीर  का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 34 इंच,  22:15
पंकज धीर  की आंखों का रंगहल्का भूरा
पंकज धीर  के बालों का रंगकाला

पंकज धीर  का परिवार (Pankaj Dheer’s family)

पंकज धीर के पिता का नामसीएल धीर 
पंकज धीर की माता का नामज्ञात नहीं
पंकज धीर के भाई का नामसतलुज देर
पंकज धीर  की बहन का नामज्ञात नहीं
पंकज धीर  की पत्नी का नामअनीता धीर
पंकज धीर के बेटे का नामनिकितन धीर
पंकज धीर  की बेटी का नामनितिका धीर 

 पंकज धीर का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Pankaj Dheer’s debut in Hindi cinema.)

 प्रारंभ में पंकज धीर एक  फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे परंतु वर्ष 1981 में जब उन्हें पूनम फिल्म में बतौर कैरक्टर आर्टिस्ट अभिनय करने का अवसर प्राप्त हुआ तो उन्होंने इसे हाथ से जाने नहीं दिया। इस फिल्म में उन्होंने गिरिजा का किरदार निभाया था। जिससे उन्होंने हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। वर्ष 1983 में पंकज धीर ने एमएस सथ्यू द्वारा निर्देशित फिल्म सूखा में भी काम किया। पंकज धीर को उनके अभिनय की बदौलत दर्शकों और क्रिटिक्स की खूब वाहवाही मिलने लगी जिसके पश्चात उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना आगे का कैरियर बनाने का निश्चय किया। वर्ष 1990 में पंकज धीर ने राहुल रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म जीवन एक संघर्ष में राखी,  अनिल कपूर,  माधुरी दीक्षित,  अनुपम खेर और परेश रावल जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया।

Also Read  VAJARAHALLI, UTTARAHALLI HOBLI, BANGALORE, INDIA PIN CODE

वर्ष 1991 में उन्होंने राज एन सिप्पी द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन फिल्म सौगंध में ठाकुर रणवीर सिंह का किरदार निभाया था। यह अक्षय कुमार और शांतिप्रिया की सबसे पहली फिल्म थी जिससे उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। यह फिल्म भी सुपरहिट रही और इसी वर्ष उनकी  दो और फिल्में सावन कुमार तक द्वारा निर्देशित सनम बेवफा जिसमें उन्होंने जुबेर खान और महेश भट्ट द्वारा निर्देशित सड़क फिल्म जिसमें उन्होंने इंस्पेक्टर की रानी का किरदार निभाया था भी सुपरहिट साबित हुई। इन्हीं फिल्मों से पहली बार इन्हें हिंदी सिनेमा में मुख्य पहचान प्राप्त हुई।

इसके अलावा पंकज धीर ने अन्य सुपरहिट फिल्में जैसे कि परदेसी वर्ष 1993, सोल्जर वर्ष 1998,  बादशाह वर्ष 1999,  तुमको ना भूल पाएंगे वर्ष 2002,  अंदाज़ वर्ष 2003 आदि में भी काम किया।

Also Read  SIMADA NAKA ROAD SURAT PIN CODE

पंकज धीर का टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Pankaj Dheer’s debut in the television industry.)

पंकज धीर ने वर्ष 1988 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले बी आर चोपड़ा  और उनके बेटे रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित संस्कृत एपिक धारावाहिक महाभारत  से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने कर्ण  का किरदार निभाया था। अपने पहले ही धारावाहिक सेवर टेलीविजन इंडस्ट्री में लोकप्रिय हो गए थे। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 1993 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक जी हॉरर शो  के कुछ एपिसोड्स में भी काम की। वर्ष 1994 में पंकज धीर ने देवकीनंदन खत्री के उपन्यास पर आधारित  निर्जा गुलेरिया द्वारा निर्देशित धारावाहिक चंद्रकांता में भी काम किया। जिसमें उन्होंने राजा शिवदत्त का किरदार निभाया था।

वर्ष 1999 में उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक रिश्ते में दयाशंकर का किरदार निभाया था और इसी तरह उन्होंने अन्य सुपरहिट धारावाहिक जैसे कि तीन बहू रानियां वर्ष 2008,  राजा की आएगी बारात वर्ष 2008,  एक सफर ऐसा कभी सोचा ना था वर्ष 2009,  ससुराल सिमर का वर्ष 2011,  देवों के देव महादेव वर्ष 2012,  दिल की बातें दिल ही जाने वर्ष 2015,  बढ़ो बहू  वर्ष 2016 आदि।

पंकज धीर  की कुल संपत्ति

42 करोड़ रूपए के लगभग 

Also Read biography of Nitish Bhardwaj

error: Content is protected !!