Pooja Gaur biography

पूजा गौर को मुख्य तौर पर हिंदी टेलीविज़न धारावाहिकों के साथ साथ बॉलीवुड और वेब सीरीज़ इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है|  पूजा गौर  का जन्म वर्ष 1991 को अहमदाबाद गुजरात भारत में  हुआ था|  पूजा गौर ने वर्ष 2009 में बतौर सहायक अभिनेत्री लोकप्रिय धारावाहिक कितनी मुहोब्बत है से भारतीय टेलीविज़न धारावहिकों में पदार्पण किया था और इसी वर्ष उन्होंने लोकप्रिय धारावहिक मन की आवाज़ प्रतिज्ञा से बतौर मुख्य अभिनेत्री पदार्पण किया और इसी धारावाहिक से उन्हें पहली बार सबसे अधिक पहचान प्राप्त हुई थी| वर्ष 2022 तक वह लगभग 10 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं| बहुत से लोकप्रिय धारावाहिकों में वह स्पेशल अपीयरेंस भी दे चुकि हैं| धारावाहिकों में काम करने के अतिरिक्त उन्हें टेलीविज़न रियलिटी शोज़ में भी बहुत सक्रियता से काम किया है| जैसे कि मीठी छुरी नंबर 1, कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 4, फियर फेक्टर – खतरों के खिलाड़ी सीज़न 5, बॉक्स क्रिकेट लीग सीज़न 1 आदि| वर्ष 2016 में  पूजा गौर ने शिट्टी आइडियाज़ ट्रेंडिंग से वेब सीरीज़ इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया| अब तक वह कुल मिलाकर 4 वेब सीरीज़ में काम कर चुकी हैं | वर्ष 2018 में वह केदारनाथ फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण कर चुकी हैं | पूजा गौर ने आत्म रक्षा के लिए किक बॉक्सिंग भी सीखी हुई है| वह अपने स्वास्थ्य का भी बहुत ख्याल रखती हैं|  पूजा गौर को नईं जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना बहुत पसंद है|  पूजा गौर के पसंदीदा अभिनेता लेओनार्दो डीकैप्रियो और पसंदीदा अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप हैं|  पूजा गौर वर्ष 2009 से सह अभिनेता राज सिंह अरोड़ा के साथ रिलेशन में थी परन्तु 2020 में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात को ज़ाहिर किया कि अब उन दोनों का सेपेरशन हो चूका हैं| पूजा गौर को उनके इंस्टाग्राम पर 794 K फॉलोवर्स फॉलो करते हैं| 

Also Read  KALYAN WEST PIN CODE

पूजा गौर का जन्मदिन और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि| (Pooja Gaur’s birthday and her family background.)

पूजा गौर का जन्म 1 जून 1991 को अहदाबाद गुजरात में हुआ था| पूजा गौर के पिता का नाम अविनाश गौर  और पूजा गौर  की माता का नाम  आरती गौर है। पूजा गौर  का एक छोटा भाई है जिसका नाम नमन गौर है। पूजा गौर  की पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पूजा गौर  की शैक्षणिक योग्यता। (Pooja Gaur’s Educational Qualification.)

पूजा गौर  की स्कूली शिक्षा ए.जी स्कूल नवरंगपुरा अहमदाबाद  गुजरात से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी अहमदाबाद से स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की। 

Also Read  प्राची शाह  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Prachee Shah Paandya)

पूजा गौर की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Pooja Gaur.)

वास्तविक नामपूजा गौर 
उपनामज्ञात नहीं
पूजा गौर  का लोकप्रिय किरदारप्रतिज्ञा –  धारावाहिक : मन की आवाज प्रतिज्ञा
पूजा गौर  का जन्मदिन1 जून 1991
पूजा गौर  की आयु31 वर्ष
पूजा गौर  का जन्म स्थानअहमदाबाद गुजरात भारत
पूजा गौर  का मूल निवास स्थानअहमदाबाद गुजरात भारत
पूजा गौर  की राष्ट्रीयताभारतीय
पूजा गौर  का धर्महिंदू
पूजा गौर  की शैक्षणिक योग्यतास्नातक 
पूजा गौर  के स्कूल का नामए.जी स्कूल नवरंग पुरा  अहमदाबाद गुजरात
पूजा गौर के कॉलेज का नामगुजरात युनिवर्सिटी अहमदाबाद गुजरात भारत
पूजा गौर  का व्यवसायअभिनेत्री
पूजा गौर की प्रति एपिसोड आय  40 हज़ार रूपए 
पूजा गौर की कुल संपत्ति5  करोड़  रुपए से अधिक
पूजा गौर  की वैवाहिक  स्थितिअविवाहित

 पूजा गौर  का फिगर व बॉडी शेप  (Pooja Gaur’s figure and body shape)

पूजा गौर की लंबाई5 फुट 6 इंच
पूजा गौर  का वजन56 किलोग्राम
पूजा गौर  का फिगरअप्पर 34 इंच, कमर 26 इंच, लोअर  35 इंच
पूजा गौर  की आंखों का रंगगहरा भूरा
पूजा गौर  के बालों का रंगकाला

 पूजा गौर  का परिवार  (Pooja Gaur family)

पूजा गौर के पिता का नामअविनाश गौर 
पूजा गौर की माता का नामआरती गौर
पूजा गौर  के भाई का नामनमन गौर

पूजा गौर  का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Pooja Gaur’s debut in Indian television serials.)

 पूजा गौर नए वर्ष 2009 में इमेजिन टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कितनी मोहब्बत है से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने पूर्वी सलिल मित्तल का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले सुपरनैचुरल ड्रामा धारावाहिक कोई आने को है में  पूजा का किरदार भी निभाया। वर्ष 2009 में ही उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक मन की आवाज प्रतिज्ञा में  प्रतिज्ञा कृष्णा सिंह  का मुख्य किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के कुल 767 एपिसोड बनाए जा चुके हैं। वर्ष 2013 में पूजा गौर ने  लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले हॉरर थ्रिलर  मिनी सीरीज एक थी नायिका में अन्या की भूमिका भी निभाई। इसी वर्ष इन्होंने बिंदास चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक यह है आशिकी में  पाखी का भी किरदार निभाया।

Also Read  IGI AIRPORT, TERMINAL 2 NEW DELHI PIN CODE

वर्ष 2015 में वह लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक एक नई उम्मीद :  रोशनी में  डॉक्टर रोशनी सिंह का मुख्य किरदार भी निभा चुकी हैं। वर्ष 2016 में उन्होंने प्यार तूने क्या किया धारावाहिक में सुमोना का किरदार भी निभाया। वर्ष 2021 में पूजा गौर ने  मन की आवाज प्रतिज्ञा सीजन 2 में  प्रतिज्ञा कृष्णा सिंह का मुख्य किरदार फिर से निभाया।

पूजा गौर का वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण। (Pooja Gaur’s debut in web series industry.)

पूजा गौर ने वर्ष 2016 में शिट्टी आईडियाज़ ट्रेंडिंग वेब सीरीज में  मीरा  की भूमिका निभाई थी। यह वेब सीरीज यूट्यूब पर प्रसारित की गई थी। वर्ष 2019 में उन्होंने द वर्डिक्ट –  स्टेट वर्सेस नानावती वेब सीरीज में विद्या जोशी का किरदार निभाया। जिसे ऑल्ट बालाजी तथा ZEE5 पर  प्रसारित किया गया था। इसके अतिरिक्त वह सोनी लाइव  और नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज श्रीकांत बशीर और  गंस एंड गुलाब्ज़ में  भी काम कर चुकी है।

पूजा गौर  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Pooja Gaur Debut in Bollywood Industry.)

पूजा गौर  नए वर्ष 2018 में अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित रोमांटिक डिजास्टर फिल्म  केदारनाथ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने वृंदा मिश्रा  का किरदार निभाया था जबकि इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और मुख्य अभिनेत्री सारा अली खान थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 102.77  करोड़  रुपए की कमाई की थी। 

पूजा गौर  का फिगर

अप्पर 34 इंच, कमर 26 इंच, लोअर  35 इंच

पूजा गौर की प्रति एपिसोड आय  

40 हज़ार रूपए 

पूजा गौर की कुल संपत्ति

5  करोड़  रुपए से अधिक

Also Read  biography of Shritama Mukherjee

error: Content is protected !!