Prachi Desai biography
Contents hide

 प्राची देसाई  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। प्राची देसाई  का जन्म वर्ष 1988 में सूरत गुजरात में हुआ था।  प्राची देसाई गोवा टूरिज्म और न्यूट्रलजीन प्रोडक्ट की ओर से स्पोक्सपर्सन तथा ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह लक्स लायरा की भी ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। प्राची देसाई  ने बतौर अभिनेत्री वर्ष  वर्ष 2006 में कसम से धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। अपने पहले ही धारावाहिक से प्राची देसाई  भारतीय टेलीविजन अभिनेत्रियों की मुख्य सूची में शामिल हो गई थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने पांच अन्य  लोकप्रिय धारावाहिकों में भी विभिन्न किरदार निभाए हैं। वर्ष 2008 में प्राची देसाई ने  रॉक ऑन  फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया और यह फिल्म भी  सुपरहिट रही। इस फिल्म के अतिरिक्त 13 अन्य हिट फिल्मों में भी काम कर चुकी है। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए प्राची देसाई  को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। प्राची देसाई  को किताबें पढ़ने, योगा करने और डांस करने के साथ-साथ स्कैचिंग करने का भी बहुत शौक है। प्राची देसाई  कि पसंदीदा अभिनेता रयान गोस्लिंग , शाहिद कपूर और अर्जुन रामपाल हैं तथा इनकी  पसंदीदा अभिनेत्रियां कंगना राणावत,  जूलिया रॉबर्ट हैं। प्राची देसाई  की पसंदीदा फिल्में दिल चाहता है,  जब वी मेट,  जो जीता वही सिकंदर,  दिल है कि मानता नहीं तथा कपूर एंड संस हैं।  प्राची देसाई को उनके ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।

Also Read  कीर्ति कुल्हारी  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Kirti Kulhari)

 प्राची देसाई  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Prachi Desai Birthday and Family Background.)

 प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को सूरत गुजरात में हुआ था। प्राची देसाई  के पिता का नाम निरंजन देसाई और प्राची देसाई की माता का नाम अमीता देसाई है। प्राची देसाई  की एक बहन भी है जिसका नाम ईशा देसाई है।  प्राची देसाई की पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं है।

 प्राची देसाई  की शैक्षणिक योग्यता। (Prachi Desai’s Educational Qualification.)

 प्राची देसाई  की स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पंचगनी महाराष्ट्र से हुई थी,  जहां से इन्होंने नौवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की थी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्राची देसाई ने  सिंहगड कॉलेज पुणे में दाखिला ले लिया और वहां से वह साइकोलॉजी में स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर रही थी परंतु कसम से धारावाहिक में सिलेक्शन हो जाने के पश्चात उन्होंने कॉलेज स्टडी को ड्रॉप कर दिया।

Also Read  अंजलि मुखी  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Anjali Mukhi)

 प्राची देसाई  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Prachi Desai.)

वास्तविक नामप्राची देसाई 
उपनामवन टेक आर्टिस्ट
प्राची देसाई  का लोकप्रिय किरदार बानी दीक्षित वालिया/ दुर्गा दास गुप्ता/ मैथिली मित्र/ अनामिका दास गुप्ता –  धारावाहिक :  कसम से
प्राची देसाई  का जन्मदिन12 सितंबर 1988
प्राची देसाई  की आयु34 वर्ष
प्राची देसाई  का जन्म स्थानसूरत गुजरात भारत
प्राची देसाई  का मूल निवास स्थान पंचगनी महाराष्ट्र भारत
प्राची देसाई  के राष्ट्रीयताभारतीय
प्राची देसाई  का धर्महिंदू
प्राची देसाई  की शैक्षणिक योग्यताकॉलेज ड्रॉपआउट –  बैचलर ऑफ आर्ट्स साइकोलॉजी
प्राची देसाई  के स्कूल का नामसेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पंचगनी महाराष्ट्र
प्राची देसाई  के कॉलेज का नामसिंहगड कॉलेज पुणे
प्राची देसाई  का व्यवसायअभिनेत्री
प्राची देसाई  की प्रति एपिसोड आय 10 लाख रूपए 
प्राची देसाई की प्रति विज्ञापन आय 30 लाख रूपए 
प्राची देसाई की प्रति फिल्म आय 1 – 2 करोड़ रूपए 
प्राची देसाई की कुल संपत्ति 15 करोड़ रूपए से अधिक 
प्राची देसाई की वैवाहिक स्थितिअविवाहित 

 प्राची देसाई  का फिगर व बॉडी शेप (Prachi Desai’s figure and body shape)

प्राची देसाई की लंबाई5 फुट 4 इंच
प्राची देसाई  का वज़न 55 किलोग्राम
प्राची देसाई  का फिगर अप्पर 34 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर 35 इंच 
प्राची देसाई  की आंखों का रंगगहरा भूरा
प्राची देसाई  के बालों का रंगकाला 

 प्राची देसाई  का परिवार (Prachi Desai’s family)

प्राची देसाई के पिता का नामनिरंजन देसाई
प्राची देसाई  की माता का नामअमीता देसाई 
प्राची देसाई  की बहन का नामनिशा देसाई

 प्राची देसाई का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Prachi Desai debut in Indian television serials.)

 यदि प्राची देसाई अभिनेत्री ना बनती तब वह काउंसलर बनना चाहती थी। प्राची देसाई  ने अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था और जब उन्होंने अपने कुछ फोटोशूट बालाजी टेलिफिल्म्स को ऑडिशन के लिए भेजे तो उन्हें सिलेक्ट कर लिया गया।  प्राची देसाई न्यू वर्ष 2006 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक कसम से से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने बानी दीक्षित वालिया का मुख्य किरदार निभाया था। वर्ष 2006 में वह कसौटी जिंदगी की के कुछ  एपिसोड्स में स्पेशल  अपीयरेंस में भी नजर आई।

Also Read  THIRUPORUR PIN CODE

 धारावाहिकों में काम करने के अतिरिक्त उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 2 में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया और इस रियलिटी शो की वह विजेता भी रही।

 प्राची देसाई  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Prachi Desai debut in Bollywood industry.)

 प्राची देसाई न्यू वर्ष 2008 में अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित म्यूजिकल ड्रामा फिल्म रॉक ऑन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने साक्षी श्रॉफ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल भी थे। वर्ष 2016 में भी उन्होंने रॉक ऑन 2 फिल्म में  साक्षी श्रॉफ  का ही किरदार  निभाया। वर्ष 2010 में उन्होंने मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित गैंगस्टर फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में  मुमताज का मुख्य किरदार भी निभाया। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

 इन फिल्मों के अतिरिक्त प्राची देसाई  कई अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि लाइफ पार्टनर वर्ष 2009,  तेरी मेरी कहानी वर्ष 2012,  बोल बच्चन वर्ष 2012,  आई मी और मैं वर्ष 2013,  पुलिसगिरी वर्ष 2013,  एक विलन वर्ष 2014, अज़हर  वर्ष 2016,  फॉरेंसिक वर्ष 2022 में भी  विभिन्न मुख्य किरदार निभा चुकी है।

 प्राची देसाई  के अवार्ड और सम्मान। (Prachi Desai Awards and Honors.)

 वर्ष 2006 सर्वश्रेष्ठ फ्रेश न्यू फेस  इंडियन टेली अवॉर्ड्स  धारावाहिक कसम से

 वर्ष  2006  सर्वश्रेष्ठ ऑनस्क्रीन कपल ( राम कपूर के साथ) इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक कसम से

वर्ष 2007  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री लीड रोल  इंडियन टेली अवॉर्ड्स  धारावाहिक कसम से

 वर्ष 2009  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  हिंदी  आनंद लोक पुरस्कार अवार्ड  फिल्म रॉक ऑन

 वर्ष 2011  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री  इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स  फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन  मुंबई

 वर्ष 2011  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सपोर्टिंग रोल ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म  वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई

 वर्ष 2011 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  असेंबल कास्ट  स्टारडस्ट अवॉर्ड्स फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई

 प्राची देसाई  का फिगर 

 अप्पर 34 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर 35 इंच 

 प्राची देसाई  की प्रति एपिसोड आय 

10 लाख रूपए 

 प्राची देसाई की प्रति विज्ञापन आय 

30 लाख रूपए 

 प्राची देसाई की प्रति फिल्म आय 

1 – 2 करोड़ रूपए 

 प्राची देसाई की कुल संपत्ति 

15 करोड़ रूपए से अधिक 

Also Read  biography of Juhi Parmar

error: Content is protected !!