पुनीत पाठक को मुख्य तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में डांस के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है हालांकि प्रारंभ में वह क्रिकेटर या फिर फिल्म मेकर बनना चाहते थे। पुनीत पाठक ने वर्ष 2009 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस रियलिटी शो में लोकप्रियता प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज़ को जज भी किया। वर्ष 2013 में पुनीत पाठक ने एबीसीडी : एनी बडी कैन डांस से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने चंदू का किरदार निभाया था। इसके अलावा और वर्ष 2020 तक वह तीन अन्य फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। पुनीत पाठक ने कई म्यूजिकल एल्बम में भी काम किया है।
पुनीत पाठक का जन्म 1 नवंबर 1986 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। पुनीत पाठक के पिता एक व्यवसाई हैं और उनका नाम जयेश पाठक है परन्तु उनकी माता के नाम के विषय में कोई जानकारी मिलती। पुनीत पाठक के एक छोटे भाई हैं जिनका नाम नीतीश पाठक है।
पुनीत पाठक के स्कूली शिक्षा बॉम्बे कैंब्रिज स्कूल मुंबई से हुई थी और उसके पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की। पुनीत पाठक को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था और बड़े होकर वह क्रिकेटर बनना चाहते थे। कॉलेज में आने के पश्चात उन्होंने डांस करना शुरू किया और यहीं से डांस के क्षेत्र में उनका रुझान बढ़ता गया। पुनीत तब 17 वर्ष के थे जब उन्होंने टेरेंस लुईस की डांस एकेडमी से डांस की शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कॉलरशिप मिली थी।
वास्तविक नाम | पुनीत जयेश पाठक |
उपनाम | ज्ञात नहीं |
पुनीत पाठक का जन्मदिन | 1 नवंबर 1986 |
पुनीत पाठक की आयु | 35 वर्ष |
पुनीत पाठक का जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
पुनीत पाठक का मूल निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
पुनीत पाठक की राष्ट्रीयता | भारतीय |
पुनीत पाठक का धर्म | हिंदू |
पुनीत पाठक की जाति | ब्राह्मण |
पुनीत पाठक की शैक्षणिक योग्यता | स्नातक डांस के क्षेत्र में ट्रेनिंग |
पुनीत पाठक के स्कूल का नाम | बॉम्बे कैंब्रिज स्कूल मुंबई |
पुनीत पाठक के कॉलेज का नाम | सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई |
पुनीत पाठक का व्यवसाय | डांस कोरियोग्राफर और अभिनेता |
पुनीत पाठक की प्रति एपिसोड आय | 2 लाख रूपए |
पुनीत पाठक की कुल संपत्ति | 7 करोड़ रूपए से अधिक |
पुनीत पाठक की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पुनीत पाठक की वैवाहिक तिथि | 26 अगस्त 2020 |
पुनीत पाठक की लंबाई | 5 फुट 5 इंच |
पुनीत पाठक का वजन | 65 किलोग्राम |
पुनीत पाठक का शारीरिक माप | छाती 40 इंच, कमर 30 इंच, बाइसेप्स 14 इंच |
पुनीत पाठक की आंखों का रंग | काला |
पुनीत पाठक के बालों का रंग | काला |
पुनीत पाठक के पिता का नाम | जयेश पाठक |
पुनीत पाठक की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
पुनीत पाठक के भाई का नाम | नितीश पाठक |
पुनीत पाठक की पत्नी का नाम | निधि मूनी सिंह |
पुनीत पाठक का रुझान कॉलेज के दिनों में डांस के क्षेत्र में बढ़ता गया। उन्होंने कॉलेज में होने वाले कंपटीशन में हिस्सा लें अशुरु कर दिया। टेरेंस लुइस डांस एकेडमी से डांस की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने वहीं पर बतौर ट्रेनर काम करना शुरू कर दिया। उसके पश्चात उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी वहां पर काम किया। प्रारंभ में इनके पिता चाहते थे कि पुनीत पाठक उनके व्यवसाय को ही आगे बढ़ाएं परंतु पुनीत पाठक ऐसा नहीं चाहते थे और इस बात को लेकर दोनों में कई बार बहस हो जाया करती थी। इनके सपने को साकार करने के लिए छोटे भाई नितीश पाठक ने अपने पिता के व्यवसाय को संभाला और पुनीत पाठक के सपने को साकार करने के लिए उनका पूरा सहयोग किया।
पुनीत पाठक का टेलीविजन रियलिटी शोज़ में पदार्पण।
पुनीत पाठक ने वर्ष 2009 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले डांस कंपटीशन रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से भारतीय टेलीविजन रियलिटी शोस में पदार्पण किया। इस रियलिटी शो में वह सेकंड रनर अप रहे थेऔर विजेता का खिताब शक्ति मोहन ने जीता था। वर्ष 2010 में इन्होंने सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा 4 में बतौर कोरियोग्राफर काम किया। इसके अलावा यह अन्य सुपरहिट डांस रिएलिटी शोज़ जैसे कि झलक दिखलाजा सीज़न 5, 6, 7 आज की रात है जिंदगी , डांस चैंपियंस में भी बतौर कोरियोग्राफर काम कर चुके हैं। कुछ रियलिटी शोज में यह डांस टीम के कैप्टन भी रहे और डांस दीवाने 3 2021 को इन्होंने जज भी किया।
वर्ष 2013 में पुनीत पाठक में रेमो डिसूजा द्वारा कोरियोग्राफर और निर्देशित फिल्म एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस में बतौर चंदू का किरदार निभाकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 2015 में इन्होंने एबीसीडी 2 फिल्म में विनोद का किरदार निभाया था और इस फिल्म के मुख्य अभिनेता तथा अभिनेत्री वरुण धवन और श्रद्धा कपूर थी।
वर्ष 2018 में इन्होंने जयेश प्रधान द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नवाबजादे में अभिषेक का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके सह कलाकार राघव जुयाल , धर्मेश येलांदे और ईशा रिखी थी। वर्ष 2020 में पुनीत पाठक ने रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D में भी काम किया जिसमें इन्होंने इंद्र सिंह नरूला का किरदार निभाया था।
2 लाख रूपए
7 करोड़ रूपए से अधिक
26 अगस्त 2020
रणबीर कपूर
माइकल जैकसन और वेड रॉब्सन
रेमो डिसूजा
India is one of the key growth points in global fintech, and the business activities…
Being a trillion dollar industry, the forex market attracts hundreds and thousands of investors and…
Cricket has always been an exciting sport, and it doesn't even matter which format it…
In the rapidly advancing digital era, online platforms provide a convenient and efficient means to…
In the vast landscape of online gaming, few experiences rival the excitement and allure of…
Imagine you're standing at the edge of a vast ocean, the waves representing the dynamic…