Rajneesh Duggal biography

रजनीश दुग्गल  को मुख्य तौर पर  बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। रजनीश दुग्गल का जन्म वर्ष 1979 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। रजनीश दुग्गल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।  रजनीश दुग्गल मिस इंडिया वर्ल्ड  के विजेता भी रह चुके हैं। रजनीश दुग्गल ने वर्ष 2008 में  विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म 1920  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने अर्जुन राठौड़ का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 तक रजनीश दुग्गल लगभग 20 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। जिनमें से सबसे अधिक उपलब्धि उन्हें फिल्म 1920 से ही प्राप्त हुई थी। वर्ष 2012 में रजनीश दुग्गल ने  लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले मेथेलॉजिकल म्यूजिकल ड्रामा  रामलीला –  अजय देवगन के साथ में राम का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह वर्ष 2022 तक 3 धारावाहिक को में अभिनय कर चुके हैं और  वर्ष 2014 में  रियालिटी शो  फियर फेक्टर :  खतरों के खिलाड़ी  डर का ब्लॉकबस्टर  में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेकर विजेता भी बने। 

Also Read  KOTHIMANGALAM, THIRUKALUKUNDRAM PIN CODE

रजनीश दुग्गल का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Rajneesh Duggal’s birthday and his family background.)

रजनीश दुग्गल का जन्म  19 नवंबर 1979 को  भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। इनके माता-पिता के नाम और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं है केवल इतना ही ज्ञात है कि इनके पिता का  बॉल बेयरिंग का व्यवसाय था और वह चाहते थे कि बड़े होकर रजनीश दुग्गल भी उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। किशोरावस्था में रजनीश दुग्गल अपने पिता के व्यवसाय में उनकी सहायता भी किया करते थे। रजनीश दुग्गल के भाई बहन के विषय में भी कोई जानकारी नहीं मिलती।

 रजनीश दुग्गल की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Rajneesh Duggal.)

रजनीश दुग्गल की स्कूली शिक्षा और स्कूल के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है परंतु उनकी उच्च शिक्षा के विषय में यह जानकारी अवश्य मिलती है कि उन्होंने एपीजे स्कूल ऑफ मैनेजमेंट नई दिल्ली भारत से  बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक  की शिक्षा प्राप्त की है| उसके पश्चात रजनीश दुग्गल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की शिक्षा भी प्राप्त की।

रजनीश दुग्गल की व्यक्तिगत जानकारी  (Personal Information of Rajneesh Duggal)

वास्तविक नामरजनीश दुग्गल
उपनामज्ञात नहीं
रजनीश दुग्गल का जन्मदिन 19 नवंबर 1979 
रजनीश दुग्गल  की आयु 42 वर्ष
रजनीश दुग्गल का जन्मस्थानदिल्ली भारत
रजनीश दुग्गल का मूल निवास स्थान दिल्ली भारत
रजनीश दुग्गल की राष्ट्रीयताभारतीय
रजनीश दुग्गल का धर्महिंदू
रजनीश दुग्गल की शैक्षणिक योग्यताबैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
बीकॉम
रजनीश दुग्गल के स्कूल का नामज्ञात नहीं
रजनीश दुग्गल के कॉलेज का नामएपीजे स्कूल ऑफ मैनेजमेंट नई दिल्ली भारत 
 दिल्ली यूनिवर्सिटी
रजनीश दुग्गल  का व्यवसायअभिनेता और मॉडल
रजनीश दुग्गल की प्रति फिल्म आय 50 लाख से अधिक 
रजनीश दुग्गल की कुल संपत्ति 10 करोड़ रूपए से अधिक 
रजनीश दुग्गल की वैवाहिक स्थितिविवाहित
रजनीश दुग्गल  की वैवाहिक तिथि10 दिसंबर 2010

रजनीश दुग्गल की शारीरिक संरचना (Body Structure of Rajneesh Duggal)

रजनीश दुग्गल की लंबाई 6 फुट 2 इंच
रजनीश दुग्गल  का वजन85 किलोग्राम
रजनीश दुग्गल का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 32 इंच, बाइसेप्स 14
रजनीश दुग्गल  की आंखों का रंगकाला
रजनीश दुग्गल के बालों का रंगकाला

रजनीश दुग्गल  का परिवार (Rajneesh Duggal’s family)

रजनीश दुग्गल के पिता का नामज्ञात नहीं ( बॉल बेयरिंग व्यवसाय)
रजनीश दुग्गल  की माता का नामज्ञात नहीं
रजनीश दुग्गल के भाई का नामज्ञात नहीं
रजनीश दुग्गल की बहन का नामज्ञात नहीं
रजनीश दुग्गल  की पत्नी का नामपल्लवी दुग्गल
रजनीश दुग्गल की बेटी का नामतीया 

रजनीश दुग्गल  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Rajneesh Duggal debut in Bollywood industry.)

रजनीश दुग्गल ने अपने करियर के शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह मिस्टर इंडिया वर्ल्ड के विजेता रह चुके हैं। उसके पश्चात रजनीश दुग्गल को कहीं टीवी कमर्शियल और कैंपेन  विज्ञापनों के लिए प्रस्ताव आने लगे। जिस से  रजनीश दुग्गल ने कई छोटी-बड़ी कंपनियों जैसे कि रेमंड , किट – कैट ,  मोंटी कार्लो,  वैगन आर,  यामाहा,  वीडियोकॉन और क्लिनिक ऑल क्लियर के लिए विज्ञापनों में मॉडलिंग की। मॉडलिंग के क्षेत्र में रजनीश दुग्गल की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर उन्हें बॉलीवुड से भी प्रस्ताव आने लगी जिसके पश्चात वर्ष 2008 में रजनीश दुग्गल ने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म 1920 से बतौर मुख्य अभिनेता बॉलीवुड में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने अर्जुन सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था और इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार अदा शर्मा ने निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

Also Read  रुचा गुजराती  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Rucha Gujarathi)

वर्ष 2011 में रजनीश दुग्गल ने चंद्रकांत सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म  बी केयरफुल में  तनीषा मुखर्जी,  किरण राठौड़, ज़ैद हमीद और  शिल्पी शर्मा के साथ काम किया। इस फिल्म में इन्होंने समीर मल्होत्रा का किरदार निभाया था। वर्ष 2015 में रजनीश दुग्गल ने बॉबी खान द्वारा निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा फिल्म एक पहेली लीला में  श्रवण का किरदार निभाया। इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सनी लियोनी थी।

रजनीश दुग्गल ने  इन फिल्मों के अलावा कई अन्य हिट फिल्मों  जैसे कि डेंजरस इश्क वर्ष 2012,  मैं कृष्णा हूं वर्ष 2013,  क्रिएचर 3D वर्ष 2014,  लाल रंग वर्ष 2016,  डायरेक्ट इश्क वर्ष 2016,  वजह तुम हो वर्ष 2016,  तेरी भाभी है पगले वर्ष 2018 आदि में भी  विभिन्न किरदार निभाए हैं।

Also Read  रिया शर्मा  का संक्षिप्त जीवन परिचय।  (Brief biography of Rhea Sharma)

रजनीश दुग्गल का टेलीविजन धारावाहिकों और रियलिटी शोज़ में  पदार्पण। (Rajneesh Duggal’s debut in television serials and reality shows.)

वर्ष 2012 में रजनीश दुग्गल ने लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले मेथेलॉजिकल म्यूजिकल ड्रामा रामलीला – अजय देवगन के साथ में श्री राम का  किरदार निभाया था। वर्ष 2017 में उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक आरंभ :  कहानी देवसेना की में वरुण देव का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। रजनीश दुग्गल ने वर्ष 2019 में श्रीमद्भागवत महापुराण में भगवान कृष्ण और संजोग धारावाहिक में राजीव कोठारी का किरदार निभाया है।

धारावाहिकों के अतिरिक्त रजनीश दुग्गल ने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो फीयर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी डर का ब्लॉकबस्टर सीजन 5  में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया और इस रियलिटी शो के वह विजेता भी रहे।

रजनीश दुग्गल की प्रति फिल्म आय 

50 लाख से अधिक 

रजनीश दुग्गल की कुल संपत्ति 

10 करोड़ रूपए से अधिक 

रजनीश दुग्गल के पसंदीदा अभिनेता

 शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन,  जॉनी लीवर

 रजनीश दुग्गल की पसंदीदा अभिनेत्री

 करिश्मा कपूर

Also Read  biography of Adah Sharma

error: Content is protected !!